RRB Full Form RRB द्वारा आयोजित प्रमुख Exams…?

rrb full form

दोस्तों हमारे देश मे रेलवे विभाग सबसे ज्यादा नौकरी देने वाला विभागों में से एक है, जिसमे हर साल ही अनेक भर्ती के लिए Vacancy निकलती रहती है। , और यह सभी भर्तियां RRB यानि Railway Recruitment Board के अंतर्गत ही होती है। ऐसे मे रेलवे हर साल Technical और Non Technical क्षेत्र मे भर्ती करता है। चलिए दोस्तों आज हम आपसे इस Post के जरिए RRB Full Form और उसके अंतर्गत होने वाली भर्तियां और उसके द्वारा आयोजित होने वाले Exams के बारे में कुछ जानकारी साझा करेंगे।

RRB Full Form

दोस्तों RRB Full Form – “Railway Recruitment Board” होती है। और हिंदी में इसे “रेलवे नियुक्ति संस्था” कहते है। , रेलवे भर्ती Board ALP और Technicians पदों की भर्ती के लिए Computer आधारित परीक्षा आयोजित करता है। जनवरी, 1985 में रेलवे सेवा आयोग का नाम बदलकर रेलवे भर्ती बोर्ड RRB रख दिया गया है।

RRB क्या है।

दोस्तों भारत सरकार के अंतर्गत रेलवे विभाग यानी आरआरबी (RRB) एक सरकारी संगठन है जिसका मुख्य कार्य भारतीय रेलवे में काम करने के लिए नए कर्मचारियों (Employees) की नियुक्ति करने का होता है। इसकी स्थापना 27 अप्रेल , सन् 1998 को हुई थी। इसका हेडक्वार्टर हमारे भारत में ही है। RRB के Group C को , उम्मीदवारों को भारतीय रेलवे की सेवा में भर्ती करने के लिए स्थापित किया गया था। आपको पता होना चाहिए कि हमारे भारत के रेलवे विभाग में टोटल 21 रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB Full Form- Railway Recruitment Board) को कार्यरत किया गया हैं। RRB के द्वारा पूरे भारत में Goods Guard, Traffic Assistant, Assistant Station Master), Traffic Apprentice आदि पोस्ट में की भर्ती के लिए Non Technical लोकप्रिय श्रेणियाँ को एनटीपीसी की परीक्षा आयोजित करता है।

RRB Department भारत में

दोस्तों क्या आप जानते हैं कि आरआरबी विभाग (RRB Department) को 21 जोन (Zone) मे बाटां गया है। जो कि पूरे भारत मे स्थित हैं और इन्ही जोन के द्वारा रेल विभाग का कार्य चलाया जाता है। इन जोन के बारे मे नीचे जानकारी दी गई है।

1) अहमदाबाद8) चंडीगढ़15) मुंबई
2) अजमेर9) चेन्नई16) मुज़फ़्फ़रपुर
3) इलाहाबाद10) गोरखपुर17) पटना
4) बैंगलोर11) गुवाहाटी18) राँची
5) भोपाल12) जम्मू और कश्मीर19) सिकंदराबाद
6) भुवनेक्ष्वर13) कोलकाता20) सिलिगुड़ी
7) बिलासपुर14) मालदा21) तिरुवनंतपुरम
Railway Zone

RRB की रिक्तियां

दोस्तों आज के समय में बढ़ती बेरोजगारी के इस दौर में भारतीय रेलवे युवाओं को कई स्तरों पर रोजगार का अवसर प्रदान करता है। Rail Network के लिहाज से भारतीय रेल विश्व में दूसरा स्थान है पर है। , जबकि रोजगार प्रदान करने के लिहाज से यह विश्व में पहले स्थान पर आता है। रेलवे में रिक्त पदों की भर्ती के लिए रेलवे भर्ती बोर्डों RRB के माध्यम से की जाती है। भारत में इस समय कुल 19 रेलवे भर्ती बोर्ड Active हैं। भारत में 1942 में पहली बार Subordinate Staff की भर्ती के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे में Service Commotion को गठित किया गया था , जिसे कुछ समय बाद में बढ़ाकर कई क्षेत्रों में स्थापित किया गया। इसके साथ ही जनवरी 1985 में Railway Service Commission का नाम बदलकर रेलवे भर्ती बोर्ड कर दिया गया। भारतीय रेलवे विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के माध्यम से अपने कर्मचारियों की भर्ती करता है। UPSC यानि की संघ लोक सेवा आयोग और रेलवे भर्ती बोर्ड के माध्यम से इन परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है।

रेलवे में तीन स्तरों पर नियुक्ति होती है- GROUP A, GROUP B एवं GROUP C

  • GROUP A- Group A के अधिकारियों की नियुक्ति UPSC यानि की संघ लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जाती है।
  • GROUP B- Group C से सीधा प्रोन्नत कर Group B अधिकारी बनाया जाता है।
  • GROUP C- इसके तहत आने वाले पदों की नियुक्ति RRB यानि की रेलवे भर्ती बोर्ड के माध्यम से की जाती है। इसके माध्यम से सभी रेलवे जोनों और रेलवे के अधीनस्थ उत्पादन इकाइयों के विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जाती है।

RRB विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रियाएं को आयोजित करता है। इसके तहत आने वाले पदों को दो वर्गों में विभाजित किया जाता है।

Technical व Non Technical इसके अलावा रेलवे की सुरक्षा के लिए गठित किए गए रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स RPF , Sub Inspector और Constable के लिए भी भर्ती प्रक्रियाएं आयोजित करता है। दोस्तों इन सभी पदों की Vacancy के लिए समय-समय पर रोजगार समाचार एवं National व Local समाचार पत्रों में Advertisement प्रकाशित किये जाते हैं। इसके अलावा इससे संबंधित सभी जानकारी आप रेलवे भर्ती बोर्डों के Official Site पर उपलब्ध होते हैं। आप वहां पर भी Check कर सकते हैं।

Technical Vacancies-

इसके तहत कई पद आते हैं जिसमें Driver, Motormen, Signalman, Loco pilot आदि। इन सभी पदों की भर्ती दो चरणों में किए जाते हैं।
प्रथम चरण में लिखित परीक्षा होती है जिसमें भाषा ज्ञान, सामान्य ज्ञान, सामान्य बुद्धिमता व अंकगणित से प्रश्न पूछे जाते हैं। इन सबके अलावा लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्र में टेक्नीकल कैडर से भी प्रश्न पूछे जाते हैं। जहां तक लिखित परीक्षा है उसका स्वरूप वस्तुनिष्ठ होता है। भाषा ज्ञान में अंग्रेजी व हिंदी या क्षेत्रीय भाषाओं से जुड़े प्रश्न रहते हैं। सामान्य ज्ञान में स्कूली स्तर के पाठ्यक्रम पर आधारित प्रश्न और समसामयिक घटनाओं पर आधारित होते हैं। सामान्य बुद्धिमता में तार्किक प्रश्न पूछे जाते हैं। अंकगणित में पूछे जाने वाले प्रश्न भी स्कूली पाठ्यक्रम पर आधारित होता है। यहां दूसरे चरण में यानि की Interview में उन्हीं Candidate को बुलाया जाता है जो लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होते हैं। कुछ पदों के लिए कौशल परीक्षण भी लिया जाता है। Operational Safety से जुड़े पदों के लिए मनोवैज्ञानिक परीक्षण किया जाता है। उसके बाद अंतिम में Medical Test में उत्तीर्ण Candidate को Appoint कर लिया जाता

Non-Technical Vacancies-

इसके अंतर्गत में उन सभी पदों को शामिल किया जाता है। जिसमें Technical काम बहुत कम होते हैं। इसके तहत आने वाले प्रमुख पद हैं। – Assistant Station Master, Ticket Collector, Clerk , Guards आदि। इसके लिए भी परीक्षा दो चरणों में आयोजित किए जाते है। –

लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार/मनोवैज्ञानिक परीक्षण। जहां तक लिखित परीक्षा की बात है तो उसमे में भाषा ज्ञान , सामान्य ज्ञान , सामान्य बुद्धिमता व अंकगणित से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके भी लिखित परीक्षा का स्वरूप वस्तुनिष्ठ होता है। भाषा ज्ञान के में अंग्रेजी व हिंदी या क्षेत्रीय भाषाओं, सामान्य ज्ञान में स्कूली पाठ्यक्रम व समसामयिक घटनाओं पर आधारित प्रश्न होते हैं। , सामान्य बुद्धिमता में तार्किक प्रश्न तथा अंकगणित में भी स्कूली पाठ्यक्रम पर आधारित प्रश्न ही पूछे जाते हैं। इन दोनों चरणों में सफल Candidate को अंत में Medical Test के बाद ही Appoint कर लिया जाता है।

RRB द्वारा आयोजित प्रमुख Exams

आरआरबी भर्ती के लिए आवेदन का नोटिफिकेशन रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाता है।भारतीय रेलवे में तकनीकी और गैर-तकनीकी संवर्गों के चयन के लिए रेलवे अनेक परीक्षाएं आयोजित करता है जिनमे से निम्नलिखित इस प्रकार है।

RRB NTPC- Non-Technical Popular Categories

रेलवे भर्ती बोर्ड हर साल गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (NTPC) ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए भर्ती करता है। RRB NTPC एक बहुत ही लोकप्रिय Exam है जिसका इंतज़ार सभी विद्यार्थी करते है। विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया चार चरणों में आयोजित की जाती है जैसे कि CBT First Stage, CBT 2nd Stage, Typing Skill Test / Computer Based Aptitude Test, Document Verification और Medical Examination इत्यादि

RRB ALP- Assistant Loco Pilot

रेलवे भर्ती बोर्ड, सहायक लोको Pilot और Technicians के विभिन्न पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित करता है। जिसके लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जो विद्यार्थी एक रेल ड्राइवर बनना चाहते है यह एग्जाम उनके लिए होता है। RRB ALP उन विद्यार्थियों के लिए बहुत ही लोकप्रिय एग्जाम है जिन्होंने Polytechnic या Diploma कर रखा है।

RRB Group D

रेलवे भर्ती बोर्ड, भारतीय रेलवे की विभिन्न इकाइयों में 7 वें CPC Pay मैट्रिक्स के स्तर 1 में विभिन्न पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित करता है। यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए उचित है जो 10वीं या 12वीं के बाद नौकरी की तलाश कर रहे है। RRB Group D के आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

RRB JE- Junior Engineer

रेलवे भर्ती बोर्ड Indian Railway में उपलब्ध विभिन्न तकनीकी पदों को भरने के लिए विज्ञान और इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों की भर्ती करने के लिए RRB JE (जूनियर इंजीनियर) परीक्षा आयोजित करता है। उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री और उनकी आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Also Read: SSC Full Form SSC द्वारा आयोजित किये जाने वाले Exams की जानकारी

RRB में Age Limit

RRB मे आवेदन करने के लिए एक तय उम्र सीमा निर्धारित की गई है आपकी उम्र उसके सीमा के अंदर ही होनी चाहिए। अगर आपकी उम्र इससे अधिक है तो आप आवेदन नही कर सकते। इसमे सभी वर्गों के आधार पर आयु सीमा निर्धारित की गई है। जो कि इस प्रकार है।

1. इसमें सभी उम्मीदवारों के लिए 18 से लेकर 27 साल की उम्र होती है।
2. General , SC और ST वर्ग के लिए 5 साल तक की छूट दी जाती है।
3. OBC वर्ग के लिए निर्धारित आयु सीमा मे 3 साल तक की छूट दी जाती है।

RRB हेतु Qualification

दोस्तों अगर आप भी RRB मे जॉब करने के इच्छुक हैं तो आपको इसकी योग्यता के बारे मे पता होना चाहिए। RRB Full Form- Railway Recruitment Board के कुछ पदों के लिए तो आपका किसी भी Stream मे बारहवीं होना चाहिए , और कुछ पद ऐसे भी हैं जिसके लिए कम से कम Graduate की Degree मांगी जाती है। इसलिए यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप किस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं।

Frequently Asked Questions ( F.A.Q ) Asked About RRB

दोस्तों आज की Post में हमने आपको जानकारी दी RRB Full Form और उसके द्वारा आयोजित किए जाने वाले Exams के बारे में , आपको हमारा ये पोस्ट कैसा लगा हमे जरुर बताएं। साथ ही अगर आपके पास इस विषय से जुड़ी कोई सवाल या जिज्ञासा है तो आप वो भी हमें बता सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here