भारत एक विकासशील देश है। यह लगातार विश्व शक्ति बनने की अपनी राह में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में भारत में कई कंपनियां हैं जो अपनी सेवाओं के जरिए विकास में अपना योगदान दे रही हैं। इन बहुराष्ट्रीय कंपनियों में से कई दिग्गज कंपनियां भी शामिल हैं जिनकी ख्याति देश-विदेश में फैली हुई है। इन्हीं दिग्गज कंपनियों में से एक नाम है, HCL जो कि सभी कंपनियों में अग्रणी है। ऐसे में इस कंपनी के बारे में जानना जरूरी है। क्या आपको HCL के बारे में पता है, HCL Full Form क्या है? आइए जानते हैं HCL कंपनी से संबंधित सभी जानकारी हिंदी में।
HCL Full Form क्या है?
Table of Contents
HCL Full Form “Hindustan Computers Limited” है। IT के क्षेत्र में यह भारत की बहुत जानी मानी कंपनी है।
HCL क्या है?
भारत में कई बहुराष्ट्रीय कंपनियां हैं जो Information Technology (IT) के क्षेत्र में काम कर रही हैं। इन्हीं कंपनियों में अग्रणी कंपनी मानी जातीहै। “Hindustan Computers Limited” (HCL Full Form), यह एक प्राइवेट कंपनी है जिसका मुख्यालय उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित है। 1976 में जब इस कंपनी का गठन किया गया था। तब उस दौरान ये Startup था लेकिन धीरे-धीरे यह प्रगति करता गया और आज यह अग्रणी कंपनियों में शामिल हो चुका है। यह वर्तमान समय में विभिन्न क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है जिनमें प्रौद्योगिकी, प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवा आदि शामिल है। आज के समय में HCL में कुल Employ की संख्या 131000 है , जो लगभग 140 देसो से Belong करते है। HCL कुल 44 देशो में Operate कर रही है।
HCL कंपनी की स्थापना और इतिहास
HCL कंपनी की स्थापना 1976 में की गई थी। इसकी स्थापना शिव नादर, दिल्ली क्लॉथ एंड जनरल मिल के पूर्व कर्मचारी और 6 इंजीनियर्स ने मिलकर की। जब इस कंपनी की स्थापना की गई थी तब उस दौरान इस कंपनी ने अपने प्रारंभिक वर्ष में Personal Computer बनाने शुरू किए। आगे जाकर इस कंपनी द्वारा टेलीडिजिटल केलकुलेटर की बिक्री शुरू की गई। 11 अगस्त 1976 में कंपनी का नाम बदला गया और उसका नाम हिंदुस्तान कंप्यूटर्स लिमिटेड (HCL Full Form in Hindi ) कर दिया गया।
जुलाई 1994 में कंपनी का नाम दोबारा बदला गया और इसका नाम बदलकर HCL कंसलटेंसी लिमिटेड कर दिया। आखिर में 1999 में फिर इसके नाम में परिवर्तन हुआ और यह HCL टेक्नोलॉजीज लिमिटेड हो गया।
इस कंपनी की स्थापना से लेकर अब तक यह लगातार प्रगति कर रही है। वर्तमान समय में कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या 131000 के आसपास है जो कि 140 देशों से ताल्लुक रखते हैं। HCL के भारत में 500 के करीब शाखाएं हैं तथा 44 देशों में यह अपनी पहुंच बना चुकी है।
इस कंपनी का वार्षिक राजस्व 8.3 बिलियन अमेरिकन डॉलर से ज्यादा हो चुका है। यह कंपनी अलग-अलग तरह के सर्विसेज और हेल्थकेयर, टेक्नोलॉजी, टैलेंट मैनेजमेंट जैसे कई क्षेत्रों में अपनी सेवाएं प्रदान करती हैं। इसके अलावा भी यह कंपनी अन्य क्षेत्रों में सेवाएं प्रदान कर रही है। आइए जानते हैं उनके बारे में:-
HCL company के Business Areas
- HCL consultancy : HCL Consultancy अपने Clients को Technical Support प्रदान करती है और कंपनी के विकास में अपना योगदान देती है।
- HCL Technologies: HCL Technologies Software Related कार्य करती है। किसी भी Business में Software या Server से Related सब कार्य HCL टेक्नोलॉजी द्वारा किया जाता है। यह सिर्फ सॉफ्टवेयर सलूशन के लिए ही बनाया गया है।
- HCL Health Care : HCL का यह सेक्टर Health Care को लेकर काम करता है। यह अंतरराष्ट्रीय तौर पर विभिन्न हेल्थ सेंटर को बेहतर बनाने, उनकी Technology और Treatment को बेहतर करने के लक्ष्य को लेकर कार्य करता है। जैसा कि आप जानते हैं वर्तमान समय में कैंसर जैसी बीमारियों के लिए अलग तरह की तकनीक का सहारा लिया जा रहा है जिससे इस बीमारी से लड़ा जा सके। और इन तकनीकों के इस्तेमाल से कई सकारात्मक परिणाम भी नजर आए है।
- HCL Research And Development: जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, इस Sector का काम होता है Research करना और Development के लिए रास्ता अख्तियार करना। यह नई टेक्नोलॉजी की खोज करने के साथ ही नई टेक्नोलॉजी के विकास में अपना योगदान देती है। इसके जरिए HCL प्रोडक्ट्स को बेहतर बनाने के पीछे कार्य किया जाता है।
HCL कंपनी में नौकरी की संभावनाएं
HCL एक बड़ी कंपनी है। ऐसे में इस कंपनी में ज्यादा कर्मचारियों की जरूरत होती है। समय-समय पर HCL कंपनी के द्वारा विभिन्न पदों पर नौकरियां निकाली जाती हैं। इनमें Specialist, Analyst, Associate Consultant तथा Technical Specialist जैसे कई पद शामिल है। इन नौकरियों की Job Location भी भिन्न-भिन्न होती हैं। ज्यादातर HCL की Job Location नोएडा, बेंगलुरु, चेन्नई होती है। इन पदों पर नौकरी हासिल करने के लिए उम्मीदवार को कम से कम B.E., BTech, MTech, B.Sc पास करना जरूरी है। इसके साथ ही उनके पास 1 से 7 साल का एक्सपीरियंस होना जरूरी है।
इसके अलावा HCL कंपनी में नौकरी हासिल करने के लिए इसकी official website पर जाकर Vacancy के बारे में पता करते रहें। आप इस कंपनी में नौकरी के लिए ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।
ये भी जरूर पढ़े:
HCL से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
- HCL के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स, एयरोस्पेस, मोटर वाहन जैसे कई क्षेत्रों का संचालन किया जाता है।
- HCL को FORBES Global 2000 की सूची में जगह दी गई थी।
- HCL कंपनी का मुख्यालय उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित है।
- यदि HCL कंपनी की कुल कमाई की बात करें तो यह है US$1.26 Billion है।
- HCL कंपनी की स्थापना शिव नादर और अर्जुन मल्होत्रा द्वारा की गई थी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (F.A.Q)
HCL Full Form क्या है?
HCL Full Form “Hindustan Computers Limited” है।
HCL Full Form in Hindi – हिंदुस्तान कंप्यूटर्स लिमिटेड है।
HCL के CEO का नाम क्या है?
इस कंपनी के CEO C Vijay Kumar है जो कि साल 2016 से इस कंपनी में CEO के पद पर कार्यरत है। उन्हें विजय या फिर CVK के नाम से भी जाना जाता है। सी. विजय कुमार इस कंपनी के साथ 1994 में जुड़े थे। उस दौरान वे एक वरिष्ठ तकनीकी इंजीनियर के रूप में कार्य करते थे। धीरे-धीरे उनकी जिम्मेदारियां बढ़ी और उन्हें बिक्री, टेक्नोलॉजी, डिलीवरी, संचालन जैसी कई तरह की जिम्मेदारियां सौंपी गई और आगे जाकर 2016 में उन्हें Chief Operating Officer के रूप में नियुक्त किया गया।
HCL के Founder का नाम क्या है?
Hindustan Computers Limited (HCL Full Form) कंपनी के फाउंडर का नाम शिव नादर (Shiv Nadar) है जो कि इसके संस्थापक होने के साथ ही इस कंपनी के अध्यक्ष भी हैं। शिव नादर का जन्म 1945 में तमिलनाडु के थुथुकुडी जिले में हुआ था।
HCL के कितने प्रमुख पार्ट है ?
HCL के कितने प्रमुख पार्ट है -1. HCL Information System
2. HCL Healthcare
3. HCL Technology
निष्कर्ष (Conclusions)
आज इस Article में हमने जाना कि HCL क्या है? HCL Full Form क्या है? HCL की स्थापना कब हुई थी? हमने आपको HCL से जुड़ी सारी जानकारी देने का हर संभव प्रयास किया है। अगर आप इसके अलावा कोई और जानकारी जानने को इच्छुक हैं, तो हमें Comment Section में बताएं। अगर आपको यह Article पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।
Very good