Home Full Form CBI क्या है ? जानिये CBI की आवश्यकता और कार्य हिंदी में

CBI क्या है ? जानिये CBI की आवश्यकता और कार्य हिंदी में

cbi full form in hindi

दोस्तों आपने CBI के बारे में जरूर सुना होगा या न्यूज़ में अक्सर सुना होगा की CBI जांच चल रही है। अक्सर जब किसी Case से जुड़ा गंभीर मामला होता है तो उसको CBI को Handover किया जाता है और फिर CBI उसकी जांच करके एक रिपोर्ट तैयार करती है। जब CBI किसी आपराधिक मामले से जुड़ जाती है तो वह सभी अख़बार और न्यूज़ चैनल्स की ब्रेकिंग न्यूज़ बन जाती है। क्या आपको पता है की CBI Full Form In Hindi क्या है?

जब हम CBI का नाम सुनते है तो हमारे मन में भी ये जिज्ञाषा आती है की हम भी CBI Officer बने और देश की सुरक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। अगर आप भी यही सोच रखते है, CBI Officer बनने का तो हमारा आज का ये Post आपके लिए ही है। जिसमें हम आपको CBI से जुड़े सभी महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जानकारी देने वाले है।उसको ध्यान से पढ़े जिससे आपको CBI और उसके कार्यप्रणाली और CBI Officer बनने के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त हो सके और आप अपना CBI Officer बनने का सपना पूरा कर सके, तो चलिए दोस्तों शुरू करते है।

CBI Full Form In Hindi

CBI को Central Bureau of Investigation के नाम से जाना जाता है और CBI Full Form in Hindi है “केंद्रीय जांच ब्यूरो”

CBI क्या है?

दोस्तों हर देश की अपनी कानून व्यवस्था होती है जिसके अंतर्गत उस देश का कानून काम करता है और ये कई चरण में विभाजित होता है। उसी तरह हर देश की अपनी खुद की जांच Agency भी होती है जैसे कि हमारे भारत की है CBI यानि की Central Bureau Of Investigation. जैसा कि इसके नाम से ही यह बात जाहिर होता है कि ये एक केंद्रीय जांच Agency है। जिसका काम भारत के बड़े बड़े मामलों की गहराई से जांच करती और गृह मंत्रालय को Report देती है। जैसे कि जो बड़े घोटाले, हत्या, राष्ट्रद्रोह जैसे गंभीर और संवेदनशील मामले होते हैं। उन पर सरकार के द्वारा CBI जांच बैठाई जाती है। CBI के जांच और ईमानदारी पर कोई श़क करे, यह बहुत ही मुश्किल है क्योंकि CBI का काम ही सच को सामने लाने का होता है।

cbi full form in Hindi
Central Bureau Of Investigation

CBI का इतिहास

CBI की स्थापना हमारे देश की आजादी से लगभग 6 साल पहले 1941 में बनाया गया था और 1 अप्रैल 1963 को इसका नामकरण हुआ था, तभी से इसका नाम CBI रखा गया था। इसका Headquarters नई दिल्ली में है। CBI का काम हमारे देश के राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हर मामले की जाँच पड़ताल करना होता है। CBI को हमारे देश की सबसे भरोसेमंद जांच एजेंसी माना गया है और उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय बिना सरकार की सहमति के भी CBI को जांच के आदेश दे सकती है।

CBI का Moto

जैसा कि हमने आपको बताया कि CBI हमारे भारत की सबसे महत्वपूर्ण जांच Agencies में से एक है। CBI के तीन ही मुख्य Motto है- Industry, Impartiality और Integrity है। जिसका हिंदी मे अर्थ है – उद्योग, निष्पक्षता और अखण्डता।

CBI की आवश्यकता

जब भी कभी कोई बहुत बड़ा Case होता है जो कि बहुत ही पेचीदा होता है और जल्दी नही सुलझता है। ऐसे में वकीलों के द्वारा उस मामले, उस Case की Investigations CBI से कराने की मांग की जाती है और इसलिए CBI की आवश्यकता पड़ती है। इस मांग को High Court और Supreme Court के आदेश पर CBI से कराया जाता है। चूंकि CBI गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है इसलिए CBI को उस Case की Report गृह मंत्रालय के समक्ष पेश करना पड़ता है। एक बार जब भी किसी Case की Investigations CBI के Under में की जाती है तो फिर उसे किसी भी तरह के आदेश की आवश्यकता नहीं होती है। CBI अपना काम स्पष्ट रूप से करने के लिए ही जानी जाती है। प्रधानमंत्री के अलावा और कोई भी CBI के Investigation में दखल अंदाज़ी नही कर सकता है।

CBI के कार्य

अब हम आपको बताते है कि CBI काम क्या करती है। ये तो हम सभी जानते है कि CBI एक केंद्रीय Agency है इसलिए यह सीधे तौर पर भारत के Home Ministry के अधीन ही होती है। CBI को अगर किसी भी Crime की जाँच सौंपी जाती है तो उसका सबसे पहला काम यही होता है की वह उस Case की अच्छे से Investigation करे। उसके बाद उसकी जो भी Report है उस Report को वह गृह मंत्रालय को सौप दे जिससे कि Case की कार्यवाही को आगे बढ़ाया जा सके। जब कोई भी Case CBI को सौंपी जाती है या फिर जब CBI किसी भी Case की जांच करता है तो उसमें कोई और Agency या फिर कोई भी Police Officer उसकी जाँच मे Interfere करने के अधिकारी नही होते है। CBI को पूरी तरह से स्वतंत्र रूप से जाँच करने की छूट रहती है।

CBI कैसे Join करें

दोस्तों अब हम बात करते है CBI में होने वाली भर्ती प्रक्रिया के बारे में जो कि दो अलग अलग तरीके से की जाती है। जिसमे से आप चाहें तो SSC Examination को Pass करके भी CBI Join कर सकते है। इसके अलावा Deputation के माध्यम से भी इस Post के लिए भर्ती की जाती है। Deputation से तात्पर्य है की अगर आप किसी भी राज्य पुलिस आदि में हैं तो भी अगर आप चाहे तो CBI में जा सकते है। इसके अलावा अगर आप Direct भर्ती के माध्यम से CBI में जाना चाहते है तो आप Sub Inspector की Rank प्राप्त कर के भी Direct CBI Join कर सकते है। इसके लिए आपको बस SSC CGL (Combined Graduate Level) के Examination को Pass करना होता है। SSC CGL Examination Pass out करने के बाद आप CBI Join कर सकते है।

CBI हेतु शैक्षणिक योग्यता

अगर आप CBI में जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपका किसी भी मान्यता प्राप्त University/Collage से 55% प्रतिशत अंकों के साथ Graduation या Post Graduation होना आवश्यक है। उसके बाद आप इसमें Apply कर सकते है।

CBI हेतु Age Limits

CBI में Apply करने के लिए आपकी Age Limits 20 – 30 वर्ष तक होनी जरुरी है। इसके साथ ही ST, SC और OBC Category को उम्र में कुछ छूट देने का भी प्रावधान है। General Category के Candidates की Age Limits पहले 27 वर्ष थी परन्तु बाद मे इसको बढ़ाकर 30 वर्ष तक कर दिया गया है व OBC Category की Age Limits 33 वर्ष होनी आवश्यक है। ST, SC के उम्मीदवारों की Age Limits 35 वर्ष तक होनी आवश्यक है।

CBI की Salary Package

दोस्तों जब भी आप किसी भी Post को Join करने या उसके बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं तो उसमें Salary Package भी जरुर Check करते हैं। इसी तरह CBI Join करना चाहते हैं तो भी आपके मन में ये सवाल तो जरूर आया होगा की इसमें Salary कितना दिया जाता है। तो हम आपको बताना चाहेंगे कि आपको 9300-34800 रूपये है जबकि 4200 रूपये का Grade Pay और अन्य भत्ते भी मिलते है। CBI के अंतर्गत आने वाले सभी Post के लिए अलग अलग Salary दिया जाता है।

ये भी जरूर पढ़े:

NABARD Full FormWHO Full FormRRB Full Form
SSC Full FormUPSC Full FormNRC Full Form

दोस्तों आज की Post में हमने आपको जानकारी दी CBI Full Form In Hindi और CBI क्या है तथा इस से जुडी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी, आपको हमारा ये Post कैसा लगा हमे जरुर बताएं। साथ ही अगर आपके पास इस विषय से जुड़ी कोई सवाल या जिज्ञासा है तो आप वो भी हमें बता सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here