WHO Full Form in Hindi..?? WHO क्या है जानिए हिंदी में..??

WHO Full Form In Hindi

WHO Full Form In Hindi: दोस्तों, आप सबने वो कहावत तो सुनी ही होगी “स्वास्थ्य ही मनुष्य का सबसे बड़ा धन होता है।” ये बात तो बिलकुल सही है क्योंकि हमारे पास चाहे कितना ही धन दौलत क्यो ना हो , पहनने के लिए अच्छे कपड़े , खाने के लिए स्वादिष्ट भोजन ये सब कुछ बेकार है। अगर हम स्वस्थ ही नही हमारा शरीर स्वस्थ नही है तो। इसलिए हम सभी को हमेशा स्वस्थ और बिमारियों से दूर रहना चाहिए। ऐसी ही एक संगठन है WHO यानि की World Health Organization जो कि न सिर्फ हमारे स्वस्थ जीवन को सुनिश्चित करने एवं उसके साथ ही दुनिया के हर उम्र के सभी लोगों को स्वास्थ्य के उच्चतम संभव स्तर को पाने की दिशा में भी लगातार कार्य कर रहा है। आज के इस Post में हम आपको WHO Full Form In Hindi, WHO क्या है, और इसके इतिहास के बारे में जानकारी देंगे। तो चलिये शुरू करते है।

WHO क्या है।

दोस्तों आरोग्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है।” और WHO यानि कि World Health Organization विश्व की एक ऐसी संस्था है, जो न केवल हमारे इस अधिकार की रक्षा करती है अपितु विश्व के सभी देशों को स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं पर आपसी सहयोग तथा मानक विकसित करने का कार्य करती है। इसका मुख्य उद्देश्य पूरे विश्व के लोगों को बेहतर और स्वस्थ्य भविष्य देना तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और भी मजबूत बनाना है। WHO के अंतर्गत 194 देश सदस्य आते तथा 2 सम्बध्य सदस्य है। भारत भी ‘World Health Organization’ का एक प्रमुख सदस्य देश है। World Health Organization पुरे विश्व भर मे फैला है। इस Organization के पास दुनिया का सबसे बड़ा Blood Bank है। दुनिया की कई बड़ी और भयानक बीमारी जैसे – हैजा, मलेरिया, चेचक, Virus आदि बीमारियों को रोकने के लिए के लिए भी WHO अपना महत्वपूर्ण योगदान देती है।

who full form in hindi

WHO Full Form In Hindi

WHO का Full Form “World Health Organization” है और WHO full form in Hindi “विश्व स्वास्थ्य संगठन” के नाम से जाना जाता है।

WHO का इतिहास

WHO यानि की विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी। इसी के स्थापना दिवस पर प्रत्येक साल 7 April को “World Health Day” यानि की “विश्व स्वास्थ्य दिवस” मनाया गया था। WHO के द्वारा जेनेवा में सन् 1948 ई. में पहली बार विश्व स्वास्थ्य सभा रखी गई और सन् 1950 में “विश्व स्वास्थ्य दिवस” पूरे विश्व में पहली बार मनाया गया। हर वर्ष इसके लिए एक Theme निर्धारित किया जाता है। और उसी Theme और विषय पर यह पुरी दुनिया में Celebrate किया जाता है। विश्व भर में स्वास्थ्य से सम्वन्धी सेवाओं के लिए अपना अत्यंत महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाली यह संगठन United Nations Development Program का सदस्य है। इसका मुख्यालय Switzerland के Jenewa शहर में स्थित है। हमारा भारत भी WHO का एक सदस्य देश है। और मुख्यालय भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है।

WHO के मुख्य कार्य

दोस्तों जैसा कि हम सभी जानते हैं कि WHO का मुख्य काम दुनियाभर में हो रही स्वास्थ्य की समस्याओं पर नजर रखना और उन्हें सुलझाने में अपनी हरसंभव मदद करना है। जरा सोचिए कि अगर आज के समय में भी हर बच्चे को पोलियो होने का खतरा रहता या फिर T.V जैसी बिमारी हर तीसरे व्यक्ति के लिए एक जानलेवा बिमारी साबित होती तो विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी कि WHO का मुख्य कार्य इन बिमारियों की रोकथाम करना एवं दुनिया में स्वास्थ्य से संबंधी रुझानों की निगरानी और आकलन के साथ इनकी रोकथाम करना भी इनकी ही जिम्मेदारी है। यह संगठन मातृ, नवजात, बाल और किशोर , संचारी रोग नियंत्रण , असंचारी रोग आदि की रोकथाम की दिशा में काम करता है। अपनी स्थापना के बाद से ही WHO ने Small Pox बीमारी को खत्म करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। फिलहाल WHO AIDS, इबोला और T.V जैसी खतरनाक बीमारियों की रोकथाम पर काम कर रहा है।

1. विश्व में अचानक से किसी नई बीमारी या वायरस का कहर शुरू होता है तो विश्व के पास उस बीमारी से बचने के लिए किसी भी प्रकार की दवाई नहीं होती है , ऐसे में इस तरह की बीमारी से सभी को आगाह करना और उसके लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी करना ये सभी WHO का कार्य है।

2. World Health Organization यह दुनिया भर के बच्चों महिलाओं और पुरूषों की स्वास्थ्य को और बेहतर बनाने के लिए कार्य करता है।

3. WHO World Health Repot के लिए भी जिम्मेदार होता है जिसमें पूरी दुनिया से जुड़ी स्वास्थ्य से संबंधी परेशानियों का एक Survey होता है।

4. ये 150 से अधिक देशों में कार्यालय के माध्यम से काम करता है। यह संक्रमित बीमारी जैसे – HIV AIDS, इंफ्लुएंजा, और कैंसर, हृदय रोग जैसी बीमारियों से हमे सुरक्षित रखने का प्रयास करता है।

5. WHO स्वास्थ्य से संबंधी सेवाओं को और भी मजबूत बनाने में सरकार की सहायता करता है।यह प्रशासनिक और तकनीकी दोनो तरह की सेवाओं की स्थापना और रख-रखाव जैसे – महामारी, विज्ञान और सांख्यिकीय आदि सेवाएँ भी प्रदान करता है।

6. विश्व में ऐसी कई प्रकार की बीमारी है जोकी अभी भी है और ऐसी बीमारियों को जड़ से कैसे मीटाई जाए इसके ऊपर WHO काम कर रही है।..

7. WHO सार्वजनिक स्वास्थ्य में सामाजिक, आर्थिक, और पर्यावरणीय कारको की भूमिका को रेखांकित करने का कार्य भी करता है।

8. WHO पोषण, आवास, स्वच्छ्ता आदि कार्यो में सुधार के लिए भी लगातार कार्य कर रहा है।

9. महत्वपूर्ण और अधिक उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयां और उनके साथ चिकित्सा के उत्पादों की लोगों तक पहुंच बढ़ाना।

10. गरीबी , अशिक्षा , भुखमरी , बिमारी , पर्यावरण क्षरण और महिलाओं के खिलाफ हो रहे भेदभाव जैसे समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए भी कार्य करता है।

WHO के महानिर्देशक

दोस्तों , WHO के Director General यानि की महानिर्देशक का Selection World Health Assembly द्वारा किया जाता है। जिसकी कार्यकाल अवधि पुरे पांच साल की होती है। और वर्तमान समय में WHO के Director General यानि कि महानिर्देशक Dr. Tedros Adhanom Ghebreyesus है। जो 1 जुलाई 2017 में चुने गए थे।

WHO की Official Website पर जाकर भी आप इसके बारे में और भी ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते है।

जरूर पढ़े: NABARD क्या है और क्या काम करता है जानिये हिंदी में

दोस्तों आज की Post में हमने आपको जानकारी दी WHO full form in Hindi , ये क्या है के बारे में । आपको हमारा ये Post कैसा लगा हमे जरुर बताएं।
साथ ही अगर आपके पास इस विषय से जुड़ी कोई सवाल या जिज्ञासा है तो आप वो भी हमें बता सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here