नमस्कार दोस्तों, आप में से बहुत से Students ऐसे होंगे जिन्होंने दसवीं कक्षा पूरी कर ली है या कर रहें हैं। और ऐसे भी बहुत से Students होंगे जो आगे जाकर ITI में पढ़ाई करने को इच्छुक हैं। लेकिन ITI कई संस्था NCVT और SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त होते हैं। ऐसे में बहुत से Students Confusion में रहते हैं कि इन दोनों में से बेहतर कौन-सा है? हमने इससे पहले वाले लेख में NCVT के बारे में विस्तार से बात की थी। आज हम SCVT के बारे में बताएंगे। इसके साथ ही हम यह भी बताएंगे कि NCVT व SCVT में से कौन-सा बेहतर है?, SCVT क्या कार्य करता है? SCVT Full Form, तो आइए जानते हैं SCVT के बारे में।
SCVT Full Form क्या है?
Table of Contents
SCVT Full Form ‘स्टेट काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेंनिंग’ (State Council Of Vocational Training) होता है।
SCVT क्या है?
SCVT एक ऐसा निकाय है जो कि राज्य स्तर पर तकनीकी शिक्षा और व्यवसायिक प्रशिक्षण आदि प्रदान करता है। इसका काम होता है ITI संस्थानों की निगरानी करना। इसके साथ ही ये यह भी देखता है कि ITI संस्थानों में नियमों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है या नहीं। यह राज्य स्तर पर कार्य करता है।
वैसे तो SCVT NCVT का ही हिस्सा होता है। जानकारी के लिए आपको बता दें, NCVT Full Form होता है, ‘नेशनल काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग’ जो कि राष्ट्रीय स्तर का निकाय है। जबकि State Council Of Vocational Training (SCVT Full Form) इस निकाय का एक हिस्सा है जो कि राज्य स्तर पर काम करता है।
पूरे देश में एक ही NCVT कार्य करता है तथा यह बड़े स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान करता है। हालांकि अलग-अलग राज्य में SCVT अलग-अलग हो सकते हैं। जो कि छोटे स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। जहां NCVT का पाठ्यक्रम Semester के आधार पर चलाया जाता है। वही SCVT का पाठ्यक्रम वार्षिक आधार पर चलाया जाता है। यानी कि एनसीवीटी की परीक्षाएं सेमेस्टर के आधार पर आयोजित की जाती हैं और एससीवीटी की परीक्षाएं वार्षिक आधार पर आयोजित की जाती हैं।

वर्तमान समय में भारत में ज्यादातर ITI संस्था NCVT से मान्यता प्राप्त हैं। लेकिन कुछ ही ऐसे ITI संस्थान हैं जो SCVT के अंतर्गत कार्यरत है।
SCVT क्या कार्य करता है?
जैसा कि पहले हमने बताया इस परिषद का प्रमुख कार्य होता ITI संस्थानों की निगरानी करना। इसके अलावा यह कई महत्वपूर्ण कार्य करता है। उदाहरण के लिए यह सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में प्रवेश हासिल करने के लिए उम्मीदवारों का चयन करता है और जब उम्मीदवारों का प्रशिक्षण पूरा हो जाता है, तब उम्मीदवारों के लिए National Vocational व National Apprenticeship Council की परीक्षा आयोजित करवाता है।
आपको बता दें, प्रशिक्षण के लिए SCVT टीम में 16,579 सीटें उपलब्ध होती हैं। यानी कि इन्हीं सीटों में उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाता है। इसके अलावा State Council Of Vocational Training (SCVT Full Form) कई कार्य करता है। आइए जानते हैं उनके बारे में:-
- प्रशिक्षण संस्थानों में जिन पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। उनमें संशोधन करना और नए पाठ्यक्रमों को लेकर सुझाव देना।
- व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में उम्मीदवारों के प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया संचालित करना।
- मेधावी Students को पुरस्कृत करना।
- विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में उम्मीदवारों को प्रवेश प्रदान करना।
- राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय उद्योगों और समूहों कि विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम को बनाना।
- प्रशिक्षण में आ रही कमियों को दूर करने के लिए प्रतिक्रिया प्रणाली की स्थापना करना।
- निजी ITI में परीक्षाओं का आयोजन करना।
- अप्रेंटिस परीक्षा का आयोजन करना।
- राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन करना।
SCVT के Visions और Missions
- इसका उद्देश्य है 12वीं पंचवर्षीय योजना के जरिए विभिन्न तहसीलों और ब्लॉकों में हर साल 20 नए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की स्थापना करना।
- इसके साथ ही इसका दूसरा उद्देश्य है 20% सरकारी ITI को क्षेत्रों में स्थापित करना। जहां पर अल्पसंख्यक समुदाय मौजूद हैं। जिससे कि उनका विकास किया जा सके।
- इसका दूसरा उद्देश्य है अल्पकालीन और रोजगार पर आधारित व्यवसाय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत करना। यह कार्यक्रम कौशल विकास मिशन के अंतर्गत किया जाना है।
- यह सरकारी औद्योगिक संस्थानों में प्रशिक्षण संस्था को विकसित करने की इच्छा रखता है।
SCVT और NCVT में बेहतर कौन है?
अगर आप NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त किसी भी शिक्षण संस्था से शिक्षा हासिल करने के इच्छुक हैं तो इससे पहले आपको यह जान लेना जरूरी के इन दोनों में से बेहतर कौन है? दरअसल, कई बार छात्र जानकारी ना होने के कारण किसी में भी दाखिला ले लेते हैं और आगे जाकर उन्हें नौकरी में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वैसे तो NCVT और SCVT में बहुत ही आमूलचूल अंतर है लेकिन फिर भी यह अंतर इन्हें एक-दूसरे से अलग करते हैं। आइए जानते हैं इन्हें:-
- NCVT एक राष्ट्रीय स्तर का निकाय है इसीलिए पूरे देश में यह कार्य करता है। जबकि SCVT राज्य स्तर का एक निकाय है जो कि कुछ राज्यों में ITI संस्थानों की निगरानी करने का काम करता है।
- अगर आप NCVT द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज में दाखिला लेते हैं तो यहां आपको Semester के हिसाब से परीक्षाएं देनी होगी। जबकि SCVT कॉलेजों में वार्षिक आधार पर परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं।
- वर्तमान समय में भारत में ज्यादातर ITI संस्था NCVT के अंतर्गत आते हैं। पूरे देश में 15000 के करीब ITI संस्थान इसके अंदर अंतर्गत कार्यरत हैं। जबकि SCVT के अंतर्गत कुछ ही संस्थान है।
- अगर आप SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से अपने पढ़ाई पूरी करते हैं तो आपको कुछ प्राइवेट नौकरियों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन NCVT से शिक्षा हासिल करने पर आपको ज्यादा मुश्किलें नहीं आएंगी।
- NCVT के Certificate राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता होते हैं, जबकि SCVT के Certificate सिर्फ उसी राज्य में मान्य होते हैं, जहां से आप ने अपनी शिक्षा पूरी की है।
ऊपर बताए गए बिंदुओं से आपको यह तो अंदाजा लग चुका होगा कि वर्तमान समय में NCVT , SCVT के मुकाबले ज्यादा प्रभावी है। इसके साथ ही पूरे देश में एक NCVT कार्यरत है इसलिए सारे देश में उसके नियम भी एक समान होते हैं। ऐसे में छात्रों को इससे शिक्षा हासिल कर नौकरी करने में ज्यादा मुश्किलों का सामना करना नहीं पड़ता। यह आपके ऊपर है कि आप दोनों में से किसके अंतर्गत अपनी शिक्षा पूरी करना चाहते हैं। हालांकि हमारी यह सलाह रहेगी कि आप NCVT ITI संस्थान से ही अपनी पढ़ाई पूरी करें।
SCVT Certificate को NCVT Certificate में तब्दील कैसे करें?
अगर आपने State Council Of Vocational Training (SCVT Full Form) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से अपनी शिक्षा पूरी की है, लेकिन आप NCVT के Certificate की तरह ही सुविधाएं हासिल करना चाहते हैं तो आप यह दो तरीके से कर सकते हैं:-
- इसके लिए आपको किसी भी ITI संस्थान में एक प्राइवेट उम्मीदवार के रूप में दाखिला लेना है। इसमें 1 साल बाद All India Trade Test (AITT) नामक परीक्षा आयोजित की जाती है। आप इस परीक्षा को पास करके NCVT से नेशनल ट्रेड Certificate(NTC) हासिल कर सकते हैं।
- इसके अलावा आप किसी प्राइवेट कंपनी में Apprenticeship करके AITT द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा में भाग ले सकते हैं। उसके बाद इस परीक्षा को पास करके आप नेशनल अप्रेंटिस Certificate(NAC) हासिल कर सकते हैं।
इस तरह से आप Certificate हासिल कर पाएंगे साथ ही आपको पढ़ाई का अनुभव भी मिलेगा और इस तरह से आप Certificate हासिल करके कहीं भी नौकरी कर सकते हैं।
ये भी जरूर पढ़े:
निष्कर्ष (Conclusions):
दोस्तों आज के इस लेख में हमने SCVT से जुडी जानकारी के बारे में बात की और साथ में ये भी जाना की SCVT Full Form क्या है और SCVT और NCVT में बेहतर कौन है? मैं आशा करती हूँ की आपको आपके सवालों का जवाब इस लेख में जरूर मिल गया होगा। अगर आपको के बारे में कुछ और जानकरी चाहिए या फिर आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी में कोई संदेह हो तो कृपया कमेंट करके जरूर पूछे। अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो अपने दोस्तों के आठ जरूर शेयर करें। धन्यवाद !