प्रत्येक Student यह चाहता है कि वह पढ़-लिखकर एक अच्छी नौकरी हासिल कर सके। इसीलिए आजकल Student कई तरह के Courses करते हैं। इन Courses को करने के बाद उन्हें जहां उस विषय से संबंधित जानकारी हासिल होती है, वही एक प्रमाण पत्र भी मिलता है। यह प्रमाण पत्र इस बात का प्रतीक होता है कि उन्होंने इस संस्था से यह Course किया है तथा वे इस क्षेत्र में पारंगत हो चुके हैं। क्या आपको NCVT के बारे में पता है, NCVT Full Form क्या है और यह कैसे काम करती है ? अगर नहीं तो इस लेख को जरूर पढ़े।
NCVT एक ऐसी संस्था है जिसके द्वारा प्रदान किए गए प्रमाण पत्र कि value काफी ज्यादा होती है। NCVT राष्ट्रीय स्तर पर संचालित की जाने वाली संस्था है जो कि देश में मौजूद सभी ITI संस्थानों की देखरेख करती है। इसके साथ ही जो छात्र ITI संस्थानों से कुछ Course पूरा कर लेते है तो उन्हें इसके द्वारा प्रमाण पत्र हासिल होता है। लेकिन इस प्रमाण पत्र को हासिल करना आसान नहीं होता। तो आइए जानते हैं NCVT से जुड़ी संपूर्ण जानकारी हिंदी में। NCVT को जानने से पहले हमे ये जानकारी होना जरूरी है की ITI संस्थान कितने प्रकार के होते है।
ITI कॉलेज के प्रकार
- SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त : SCVT Full Form ‘स्टेट काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग’ होता है। यानी कि यह राज्य स्तर पर चलाया जाने वाला संस्थान है। इस तरह के संस्थानों को प्रत्येक राज्य में चलाया जाता है तथा इसके जरिए युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाता है।
- NCVT द्वारा मान्यता प्राप्त : NCVT Full Form ‘नेशनल काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेंनिंग’ है। जैसा कि नाम से पता चलता है कि यह राष्ट्रीय स्तरीय संस्था है जिसका प्रमुख उद्देश्य पूरे राष्ट्र में मौजूद युवाओं को ITI Course या व्यवसाय प्रशिक्षण प्रोग्राम मुहैया करवाना जिससे उनके कौशल का विकास हो सके और रोजगार हासिल हो सके।
SCVT और NCVT में क्या अंतर है?
- जैसा कि नाम से पता चलता है SCVT राज्य स्तर पर संचालित की जाती है, जबकि NCVT राष्ट्रीय स्तर पर संचालित की जाती है।
- पूरे देश में अलग-अलग SCVT मौजूद है, लेकिन NCVT देश में एक ही है।
- NCVT और SCVT में बहुत ही सामान्य अंतर है क्योंकि NCVT के अंतर्गत ही SCVT आता है।
- यही वजह है कि SCVT की तुलना में NCVT को ज्यादा प्रतिष्ठित माना जाता है तथा इससे प्राप्त Certificate की भी काफी ज्यादा Value होती है।
- NCVT का संचालन Semester के मुताबिक किया जाता है। लेकिन SCVT सालाना चलाया जाता है।
NCVT Full Form क्या है?
NCVT Full Form “National Council Of Vocational Training” होता है वहीं NCVT Full Form In Hindi “राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद” होता है।
NCVT क्या है?
NCVT एक तरह का निकाय है जिसका उद्देश्य सभी बेरोजगार नवयुवकों को रोजगार के लायक बनाना है। यही वजह है कि यह Student को प्रशिक्षण देता है। इस निकाय को 1956 में भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया। वहीं इसे पहले राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद यानी कि “NCVT” के नाम से जाना जाता था। लेकिन इसके नाम में परिवर्तन करके इसे NCVT बना दिया गया।
National Council Of Vocational Training (NCVT Full Form) के लिए छात्रों को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से पास होना जरूरी होता है। इसके बाद ही Students ITI डिप्लोमा Courses या डिग्री Course में भी Admission ले सकते हैं जब छात्रों को इसमें Admission मिल जाता है तो वह NCVT ट्रेनिंग कर पाते हैं और अंत में NCVT Certificate हासिल करते हैं। इस Certificate को काफी कीमती माना जाता है क्योंकि इसे हासिल करने के बाद आप किसी भी बड़ी कंपनी में अच्छी नौकरी हासिल कर सकते हैं।
NCVT कैसे कार्य करता है?
हमने जाना NCVT एक राष्ट्रीय स्तर की संस्था है। यह युवाओं को Vocational Training यानी कि व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करता है। इसके अलावा कई अन्य कार्य भी करता है जिनमें यह सुनिश्चित करना शामिल है कि भारत में मौजूद जितने भी ITI संस्थानों में ‘डायरेक्टरेट जनरल ऑफ ट्रेनिंग मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया’ द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन किया जा रहा है।
NCVT यह सुनिश्चित करता है कि किसी संस्था के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक ITI संस्था सभी आधुनिक मानकों से परिपूर्ण हो। इसके साथ ही यह किसी भी संस्था के Infrastructure, lab की Facilities आदि के बारे में जानकारी रखता है। यह सिर्फ किसी एक क्षेत्र में नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपने कार्यों का संचालन करते हैं।
NCVT की स्थापना कब हुई?
NCVT का संचालन ‘Ministry of employment and Labour’ द्वारा किया जाता है। इसकी स्थापना 1956 में भारत सरकार द्वारा की गई थी। वर्तमान समय में यह भारत सरकार की एक Advisory Body के रूप में कार्य कर रहा है। NCVT के अंतर्गत आने वाले सभी ITI कॉलेजों को यह भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार चलने के लिए निर्देशित करती है।
NCVT के अंतर्गत आने वाले Courses
भारत के जितने भी ITI कॉलेज NCVT के अंतर्गत आते हैं, उन सभी में कई तरह के Course करवाए जाते हैं। यह मुख्यतः इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियरिंग संबंधित Course करवाते हैं। आइए जानते हैं इसके कुछ महत्वपूर्ण Courses के बारे में:-
- ITI ऑटोमोबाइल
- ITI इलेक्ट्रीशियन
- ITI फिटर आईटीआ
- सर्वेयर ITI
- पंप ऑपरेटर
- ITI डीजल मैकेनिक
- ITI टूल एंड डाई मेकर
- ITI टर्नर
- एसी एंड रेफ्रिजरेटर मैकेनिक
- ITI ऑटोमोबाइल
- ITI वेल्डर
- ITI ड्राफ्ट्समैन सिविल
- ITI ड्राफ्टमैन मैकेनिकल
- हैंड कंपोजिटर
- फूड प्रोसेसिंग
- ड्रेस मेकिंग
- स्टेनोग्राफर
- लेदर गुड्स मेकर
- फुटवियर मैन्युफैक्चरिंग
- लैब टेक्नीशियन इंश्योरेंस एजेंट
- इंश्योरेंस एजेंट
- लैब टेक्नीशियन
NCVT का Examination Pattern क्या है?
यदि बात करें NCVT के Exam Pattern की तो यह पूरी तरह से Course पर निर्भर करता है। इसके साथ ही Course के Time duration के हिसाब से Exams करवाए जाते हैं। मान लीजिए यदि कोई Course 1 साल का है तो उसमें 6-6 महीने के 2 Semester होंगे। वही 2 साल के Course में 6-6 महीने के 4 Semester होंगे।
NCVT के Head Office का पता क्या है?
इसके Head office का पता Ministry of Skill and Entrepreneurship, B-2, Pusa Road, Kaushal Bhawan, Near Karol Bagh Metro Station, Pillar No.95 New Delhi-11001 है।
NCVT MIS क्या होता है?
NCVT MIS से तात्पर्य NCVT Management Information System से है। इस मैनेजमेंट इनफार्मेशन सिस्टम को मुख्यतः ITI से जुड़े छात्रों के लिए बनाया गया है। इसमें इन छात्रों को Courses से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जाती हैं। इसके अलावा यह Computerized Database भी प्रदान करता है जिसमें छात्रों को विभिन्न ITI कॉलेज व उनमें पढ़ाए जाने वाले Engineering Courses और enrollment के बारे में जानकारी हासिल होती है।
इन सबके इतर जो छात्र ITI कर रहे हैं, उन्हें सभी महत्वपूर्ण जानकारी NCVT MIS की आधिकारिक Website पर मिल जाती है। इस Website में छात्र किसी भी Important Document को Download करने और Document की Verification जैसी कई तरह की सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं।
ये भी जरूर पढ़े:
- Polytechnic Course क्या है? Polytechnic Course कैसे करें?
- 25+ पैसे कमाने वाले App Mobile App से पैसे कैसे कमाएं?
निष्कर्ष: (Conclusions):
एक समय था जब शिक्षा को ज्यादा तवज्जो नहीं दी जाती थी। लेकिन वर्तमान समय में इसके महत्व को कोई नकार नहीं सकता। ऐसे में अच्छी व शिक्षा गुणवत्तायुक्त शिक्षा छात्रों को पहुंचाना जरूरी होता है। भारत में शिक्षा के लिए ITI संस्था प्रतिष्ठित संस्थानों की श्रेणी में आते हैं और गत वर्षों में देखा जाए तो ITI संस्थानों में दी जाने वाली शिक्षा की गुणवत्ता में बढ़ोतरी हुई है। इस उपलब्धि में NCVT का भी अतुलनीय योगदान है।
आज के इस लेख के माध्यम से हमने आपको NCVT से संबंधित सभी जानकारी देने का प्रयास किया है। हमने जाना की NCVT Full Form क्या है , NCVT कैसे काम करती है , NCVT और SCVTमें क्या अंतर है तथा NCVT से जुडी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी। अगर आप कोई अन्य जानकारी जानना चाहते हैं तो हमें Comment Section में बताएं। आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे सोशल मीडिया में शेयर करना ना भूलें।
Very nice