अगर आप रेलवे प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो आपने NTPC का नाम जरूर सुना होगा। आज के इस Article में हम आपको बताएंगे NTPC Full Form In Hindi क्या है? NTPC क्या है? RRB NTPC का Full Form क्या है? RBB NTPC क्या होता है? RRB NTPC परीक्षा का पैटर्न, NTPC भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होता है? आइए जानते हैं
NTPC Full Form In Hindi
Table of Contents
NTPC का इंग्लिश में Full Form “Non-Technical Popular Category” होता है। NTPC Full Form In Hindi “गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी” होता है। NTPC RRB यानी की Railway Recruitment Board (रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड) द्वारा आयोजित करवाया जाने वाला एक लोकप्रिय Exam है।
NTPC क्या है?
NTPC यानी कि ‘“Non-Technical Popular Category”’ यह एक परीक्षा है जिसका आयोजन RRB के द्वारा रेलवे में कर्मचारियों की भर्ती हेतु करवाया जाता है। यह एग्जाम बहुत ही लोकप्रिय Exam है क्यूंकि इसमें अभियार्थी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है।
हमने जाना कि NTPC क्या होता है? NTPC के अलावा भी एक और शब्द जानना जरूरी है जो है RRB NTPC। बहुत से लोगों को तो यह पता ही है कि RRB यानी कि रेलवे भर्ती बोर्ड होता है। लेकिन RRB NTPC क्या होता है? उन्हें नहीं पता। तो आइए जानते हैं RRB NTPC क्या होता है?
RRB NTPC Full Form क्या है?
RRB NTPC का Full Form “Railway Recruitment Board Non-Technical Popular Category”
RBB NTPC क्या होता है?
दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के उम्मीदवारों की भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित करता है। इसे ही RRB NTPC के नाम से जाना जाता है।
इस तरह हम कह सकते हैं कि NTPC रेलवे बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा है। NTPC के अंतर्गत कई तरह के पद होते हैं जिनके लिए उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाता है। इसमें गार्ड क्लर्क,अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, सहायक और टाइपिस्ट जैसे कई पद शामिल होते हैं।
आइए विस्तार से जानते हैं, RRB NTPC किन पदों पर भर्तियां करता है:-
- जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट
- लेखा लिपिक सह टाइपिस्ट
- जूनियर टाइम कीपर
- ट्रेनी
- क्लर्क
- वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क
- यातायात सहायक
- माल गार्ड
- वरिष्ठ वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क
- वरिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट
- जूनियर खाता सहायक सह टाइपिस्ट
- वरिष्ठ समय रक्षक
- वाणिज्यिक अपरेंटिस
- स्टेशन मास्टर
RRB NTPC परीक्षा का पैटर्न
RRB NTPC के लिए की जाने वाली परीक्षा में निम्नलिखित चरण शामिल होते हैं:-
- CBT 1- कंप्यूटर आधारित टेस्ट
- CBT 2- दूसरे चरण का कंप्यूटर आधारित टेस्ट
- टाइपिंग स्किल टेस्ट और कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट
- डॉक्यूमेंटेशन वेरिफिकेशन
NTPC भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
Junior clerk cum Typist
- उम्मीदवार को 12वीं कक्षा 50 फीसदी अंको से पास करना जरूरी है।
- उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग आनी चाहिए।
Account Clerk Cum Typist
- उम्मीदवार को 12वी कक्षा 50% अंकों से पास करना जरूरी है।
- उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी में कंप्यूटर टाइपिंग आनी जरूरी है।
इसके अलावा अन्य पोस्ट के लिए अलग-अलग एजुकेशन क्वालीफिकेशन की जरूरत होती है।
RRB NTPC की Recruitment Process
- ऑनलाइन एप्लीकेशन भरना
- एप्लीकेशन फीस सबमिट करना
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करना
- CBT-1
- परीक्षा परिणाम
- सीबीटी 2
- स्किल टेस्ट
- परीक्षा परिणाम
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- स्वास्थ्य जांच
- साक्षात्कार
- मेरिट लिस्ट
- फाइनल रिजल्ट
NTPC Full Form अन्य
NTPC यानी कि ‘राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम’ यह एक विद्युत उत्पादक कंपनी है, जिसकी स्थापना बिजली उत्पादन में तेजी लाने के लिए की गई थी। यह क्षमता और उत्पादन के मामले में भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में गिनी जाती है। NTPC सिर्फ बिजली ही पैदा नहीं करता बल्कि एक कोयला, खनन, उपकरणों का निर्माण, बिजली व्यापार, अक्षय ऊर्जा व बिजली का वितरण भी करता है।
जानकारी के लिए आपको बता दें, यह Bombay Stock Exchange (BSE) की सूची और कंपनियों में से एक है।
निष्कर्ष (Conclusions)
दोस्तों मैं आशा करती हूँ की इस लेख को पढ़ने के बाद आप NTPC परीक्षा से अवगत जरूर हो गए होंगे। क्यूंकि इस लेख में हमने बात की हैRRB NTPC Full Form In Hindi क्या है? RRB NTPC क्या है और RRB NTPC परीक्षा से जुडी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां। अगर आप RRB NTPC की भर्ती प्रक्रिया से संबंधित कोई भी प्रश्न जानना चाहते हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।