शेयर बाजार से सम्बंधित बातों को आम लोगों का समझना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन कई बार हम जब शेयर बाजार की उठा-पटक से सम्बंधित खबरों को सुनते है तो हमारे दिमाग में इन्हें लेकर कई तरह के सवाल पैदा होते हैं। इनमें से सबसे आम सवाल जो हर किसी के मन में आता है, वह यह है कि Stock Market क्या है? BSE क्या है? BSE Full Form In Hindi क्या है? आपके इन्हीं सवालों का जवाब आपको इस लेख में मिलेगा।
लेकिन इससे पहले की हम BSE के बारे में बात करें पहले यह जान लेना जरूरी है कि आखिर Stock Market क्या होता है? उसके बाद फिर हम बात करेंगे की BSE क्या होता है, BSE की शुरुवात कब और कैसे हुई तथा BSE से जुडी अन्य जानकारी।
Stock Market क्या होता है?
Table of Contents
Stock Market को समझने के लिए एक उदाहरण की मदद लेते है। मान लीजिए आप सब्जी मंडी से कोई सब्जी खरीदने गए हैं। वहां पर सब्जियों को बेचने के लिए सेलर (SELLERS) आते हैं। और आप उस मंडी से सब्जियां खरीदने के लिए बायर (Buyer) के रूप में जाते हैं। सब्जी मंडी में आप अपनी जरूरत की सब्जियां ले आते है और सब्ज़ियों के विक्रेता को सब्जियों की बिक्री का Profit मिल जाता है, यही Stock Market में भी होता है। यहां पर भी Sellers and buyers होते हैं तथा यहां सब्जियों की जगह शेयर खरीदे और बेचें जाते हैं। जहां पर शेयर की खरीद और बिक्री की जाती है, उस जगह को Stock Market के नाम से जाना जाता है।
BSE Full Form In Hindi
BSE का इंग्लिश में Full Form “Bombay Stock Exchange” होता है और अगर हम BSE Full Form In Hindi की बात करें तो इसको “बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज” के नाम से जानते है। दोस्तों क्या आपको पट पता है की भारत का सबसे बड़ा Stock Exchange, NSE यानि की National Stock Exchange है और इसकी स्थापना 1992 ई. मे मुम्बई नगरी मे कि गई थी। अगर आप NSE के बारे में और जानना चाहते है तो निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
NSE क्या है? NSE और BSE में क्या अंतर है
BSE क्या है? | What is BSE in Hindi?
भारतीय शेयर बाजार में दो प्रमुख Stock Exchange है। जिनमें पहला है बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और दूसरा है नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE)। BSE या बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को भारत और एशिया के सबसे पुराने Stock Exchange के रूप में जाना जाता है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की स्थापना 1875 में की गई थी। यह Stock Exchange भारत के अलग-अलग क्षेत्रों तक अपनी पहुंच बना चुका है। मौजूदा समय में भारत के 418 शहरों तक इसकी पहुंच है। आर्थिक बाजार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का काफी ज्यादा महत्व है क्योंकि इसी ने भारत को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय बाजार में श्रेष्ठ स्थान दिलाने में मदद की है।

BSE के अंतर्गत कई मुख्य कम्पनियों के शेयर लिस्टेड है। इसके साथ ही यह भारत की पुरानी Stock Exchange है जिस वजह से लोग इस पर काफी ज्यादा विश्वास करते हैं। BSE की इस बात से आंकी जा सकती है कि यह देश का पहला और दुनिया का दूसरा स्टॉक एक्सचेंज है जिसे ISO 9001 2000 का सर्टिफिकेशन मिला है।
BSE का इतिहास | History Of BSE
जैसे कि पहले बताया गया है कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) एशिया का सबसे पुराना शेयर बाजार है। इसकी स्थापना 1875 में गई थी। पहले इसे नेटिव शेयर और ब्रोकर स्टॉक एसोसिएशन (The Native Share & Stock brokers Association) के नाम से पहचाना जाता था। साल 1957 BSE के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष रहा क्योंकि यही वह समय था जब भारत सरकार ने इसे सिक्योरिटी कॉन्ट्रैक्ट रेगुलेशन एक्ट, 1956 के तहत प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज की मान्यता दी थी। साल 1995 में BSE ने ऑनलाइन ट्रेडिंग की शुरुआत की और उस दौरान इसकी क्षमता एक दिन में 8 मिलियन ट्रांसेक्शन हो गई थी।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज कई सेवाएं प्रदान करती है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएं इस प्रकार है:-
- मार्केट डेटा सर्विस (Market Data Service)
- रिस्क मैनेजमेंट (Risk Management)
- डिपॉजिट सर्विसेस (Deposit Services)
- सेंट्रल डिपॉजिट सर्विसेस लिमिटेड आदि (Central Deposit Services Limited)
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE Full Form In Hindi) का पूंजीकरण जुलाई 2017 में 2 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा था। वर्तमान में एस. रवि इसके बोर्ड अध्यक्ष हैं। आशीष कुमार चौहान इसके CEO व मैनेजिंग डायरेक्टर है। BSE का एक Trading का Platform भी है जो की अहमदाबाद में स्थित है।
BSE की शुरुआत कब और कैसे हुई?
बताया जाता है कि BSE की शुरुआत 1850 में हो गई थी। दरअसल उस दौरान मुंबई के कुछ लोग एक बार दत्त के पेड़ के नीचे बैठ कर शेरों का सौदा किया करते थे। ऐसी बरगद के पेड़ पर आज Horniman Circle Garden मौजूद है।
धीरे-धीरे लोगों की संख्या में इज़ाफ़ा होने लगा जिस वजह से एक नई जगह की खोज ही गई जिसे दलाल स्ट्रीट के नाम से जाना जाने लगा। 1874 में इसी स्थायी जगह पर BSE की स्थापना की गई। इस की स्थापना प्रेमचंद रायचंद ने अन्य 300 लोगों के साथ मिलकर की थी।
BSE की उपलब्धियां
- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) भारत में पहला ऐसा Stock Exchange है जिसने Equity Derivatives की शुरुआत की।
- यह भारत का पहला स्टॉक एक्सचेंज है जिसनें US Dollar पर आधारित सेंसेक्स प्रस्तुत किया।
- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का भारत में फ्री प्लोट इंडेक्स रुकने वाला पहला इंडेक्स है।
- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज भारत का पहला Stock Exchange है जिसने इंटरनेट ट्रेडिंग प्लेटफार्म की स्थापना की।
- बॉम्बे स्टॉक एकचेंज देश का पहला एक्सचेंज है जिसे सर्वेलन्स, क्लियरिंग और सेटलमेंट के लिए ISO का प्रमाण पत्र हासिल हुआ है।
- इसने फाइनेंशियल ट्रेनिंग के लिए अलग से विशेष सुविधा की व्यवस्था की और ऐसा करने वाला यह पहला Stock Exchange है।
F.A.Q. About Bombay Stock Exchange
BSE Full Form In Hindi क्या है?
BSE Full Form In Hindi “बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज” है और अंग्रेजी में BSE की Full Form “Bombay Stock Exchange” होती है ।
BSE का मुख्यालय कहां पर है?
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का मुख्यालय मुंबई में हैं। इसका मुख्यालय मुंबई के दलाल स्ट्रीट में है।
BSE का इंडेक्स सूचकांक क्या है?
इसका Index सूचकांक Sensex है।
मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का अध्यक्ष कौन है?
एस रवि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड के अध्यक्ष है।
भारत का सबसे पुराना Stock Exchange कौन सा है?
भारत के 2 प्रमुख Stock Exchange है। एक है बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और दूसरा है नेशनल स्टॉक एक्सचेंज। अगर हम सबसे पुराने Stock Exchange की बात करे तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) भारत का सबसे पुराना Stock Exchange है और इसकी स्थापना 1875 में हुई थी।
निष्कर्ष (Conclusions)
इस तरह हम कह सकते हैं कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज भारतीय अर्थव्यवस्था व्यवस्था के लिए काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इसके साथ ही यह बाजार में पूंजी का भी विकास करता है और बाज़ार के क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करता है। यह एशिया का पहला और सबसे पुराना बाजार होने के नाते लोगों का विश्वास अर्जित करने में सफल रहा है जोकि अपने आप में ही एक मिसाल है। इसलिए लेख के ज़रिए हमने जाना कि BSE Full Form In Hindi क्या होता है? बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का मुख्यालय कहां पर है? बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज क्या है? तथा इसकी उपलब्धियां क्या है? आदि। आशा है, आपको यह लेख पसंद आया होगा। उम्मीद है इस लेख के माध्यम से आपको आपके सभी सवालों के जवाब मिल गए होंगे। अगर फिर भी आपको BSE के सम्बन्ध में कोई सवाल है तो वो आप निचे कमेंट के जरिये हमसे पूछ सकते है।