Home Full Form SSB क्या है? SSB Full Form क्या है? जानिये हिंदी में

SSB क्या है? SSB Full Form क्या है? जानिये हिंदी में

0
731
ssb full form in hindi

बहुत से छात्रों का सपना होता है कि वे सेना में जाकर देश की सेवा करें। हालांकि, सेना में भर्ती होना कोई आसान काम नहीं होता क्योंकि इसके लिए उम्मीदवारों को SSB का Interview Clear करना पड़ता है। क्या आपको पता है की SSB क्या है और SSB Full Form In Hindi क्या है? अगर आपने SSB के बारे में सुना है तो आपको ये भी पता होगा की यह Interview काफी कठिन होता है। पांच दिन चलने वाले इस Interview में कई Task दिए जाते हैं, जो उम्मीदवार इन Tasks को पूरा कर लेता है, वह इसमें नौकरी हासिल करने में सफल हो जाता है।

अगर आप भी सेना में नौकरी करना तो आपको SSB  Interview के बारे में जानना जरूरी होता है। आपको जानकारी के लिए बता दू की SSB को Clear करने के बाद आपको सेना में Direct एक बेहतरीन Post पर भर्ती किया जाता है।आइए जानते हैं SSB क्या होता है? SSB Full Form क्या होता है? SSB Interview कैसे किया जाता है?

SSB Full Form In Hindi क्या है?

SSB का English Full Form “Service Selection Board” होता है। SSB Full Form In Hindi “सेवा चयन बोर्ड” होता है। अगर आप SSB के बारे में और अधिक जानकारी चाहते है तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े। इस लेख में आपको SSB के सम्बन्ध में हर एक जानकारी मिलने वाली है जिसके लिए आपका जानना जरूर है।

SSB क्या है?

SSB की स्थापना भारत के रक्षा मंत्रालय द्वारा की गई है। SSB का कार्य होता है विभिन्न सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए उम्मीदवारों का Interview आयोजित करना। इस Interview में ज्यादातर Mental Fitness को देखा जाता है। जब उम्मीदवार इस Interview को Clear कर लेता है तब उसे शारीरिक फिटनेस के मानदंडों पर भी खरा उतरना पड़ता है। जो उम्मीदवार वायु सेना, नौसेना और Army में भर्ती हासिल करना चाहते हैं उन्हें लिखित परीक्षा देने के बाद SSB द्वारा आयोजित किया जाने वाला Interview Clear करना जरूरी होता है। जानकारी कि आपको बता दें, SSB यानी “सेवा चयन बोर्ड” (SSB Full Form In Hindi) Interview की मूल्यांकन प्रक्रिया 5 दिनों की होती है तथा इसमें उम्मीदवार के चयन के लिए उनके प्रमुख लक्षणों जैसे कि बुद्धिमता, व्यक्तित्व, संगतता तथा क्षमता को देखा जाता है।

आर्मी (Army) भर्ती की तैयारी कैसे करें?

SSB का इतिहास

भारत में, सेना में भर्ती की इस प्रक्रिया को ब्रिटिश सरकार से लिया गया है। भारत सरकार ने साल 1941 में ब्रिटिश सरकार से SSB को अपनाया। इस प्रक्रिया की शुरुआत जुलाई 1943 में हुई। हालांकि उस दौरान सिर्फ 6 SSB केंद्र बनाए गए थे। जैसा कि आप जानते हैं अन्य तरह के परीक्षाओं के मुकाबले SSB यानी “सेवा चयन बोर्ड” (SSB Full Form In Hindi द्वारा आयोजित की जाने वाली चयन की प्रक्रिया काफी ज्यादा अलग होती है। इसमें सिर्फ Interview को ही आधार बनाया जाता है।

SSB Interview की पूरी प्रक्रिया

SSB Interview 5 दिनों में पूरा होता है तथा इस Interview में हर दिन नए-नए Task और नई-नई परीक्षाएं दी जाती है। आइए जानते हैं प्रत्येक दिन में ली जाने वाली परीक्षाओं के बारे में:-

SSB Interview का पहला दिन:

SSB Interview के पहले दिन दो परीक्षाओं का आयोजन होता है। सबसे पहले इसमें Screening Test लिया जाता है। पहले प्रकार की परीक्षा में Officer Intelligence Rating (OIR) Test लिया जाता है। इस परीक्षा में 50 प्रश्न आते हैं जिनमें Quantitative Aptitude, Verbal and Non Verbal Reasoning से संबंधित प्रश्न पूछा जाता है। इस परीक्षा में सिर्फ आपको 30 मिनट का ही समय मिलता है।

वहीं दूसरे प्रकार की परीक्षा में Picture Perception And Description Test (PPDT) देना होता है। इस परीक्षा में आपको कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाई जाएंगी जिनके आधार पर आपको सजीव और नैतिकता से संबंधित कोई कहानी लिखनी होती है। मुख्यतः इस परीक्षा में Creativity And Creative Writing करवाई जाती है।

SSB के दूसरे दिन का Interview :

SSB के दूसरे दिन की परीक्षा पूरी तरह से मनोविज्ञान पर आधारित होती है। इसमें मनोविज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रकार के Test के लिए जाते हैं आइए जानते हैं SSB यानी “सेवा चयन बोर्ड” (SSB Full Form In Hindi Interview के दूसरे दिन कौन-कौन से Test लिए जाते हैं।

TAT (Thematic Application Test)

इस Test का मुख्य मकसद आपकी Creativity की जांच करना है। इसमें आपको कुछ Theme दिए जाएंगे और उस Theme के आधार पर आपको कहानी लिखनी होगी। इसमें आपको 11 प्रकार की धुंधली तस्वीरें दिखाई जाएंगी और इन्हीं तस्वीरों को देखकर आपको कोई नैतिकता वाली कहानी लिखना होगा। इसमें आपको जो 12वीं तस्वीर दिखाई जाएगी इसमें आपको कहानी का सारांश लिखना होता है।

WAT (Word Association Test)

इस Test में आपकी मनोवैज्ञानिक स्थिति का जायजा लिया जाता है जिसमें आपको 60 अंग्रेजी के शब्द प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाए जाते हैं। प्रत्येक शब्द के साथ आपको किसी भी सकारात्मक घटना या फिर वाक्य को लिखना पड़ता है। मुख्यतः इस प्रकार के Test में आपकी सकारात्मकता का परीक्षण लिया जाता है।

SRT (Situation Reaction Test)

इस Test में आपको 60 प्रश्न दिए जाते हैं और इन प्रश्नों को हल करने के लिए आपको 10 मिनट का समय मिलता है। इस Test के अंतर्गत आपको कुछ परिस्थितियां दी जाती है तथा इन परिस्थितियों से बाहर निकलने के लिए आपको कुछ निर्णय लेने होते हैं। इन परिस्थितियों के आधार पर आपको दो से तीन वाक्य बनाने होते हैं।

SSB Interview का तीसरा और चौथा दिन

SSB Interview के तीसरे और चौथे दिन ग्रुप में किए गए कार्यों का निरीक्षण किया जाता है। इस दौरान एक अधिकारी नियुक्त किया जाता है जो एक ग्रुप के अंतर्गत आपके गुणों का परीक्षण करता है। तीसरे और चौथे दिन कई महत्वपूर्ण Task किए जाते हैं जिनके बारे में नीचे बताया जा रहा है:-

Group Discussion

Group Discussion के अंतर्गत आपको ग्रुप के अंदर समाज में वर्तमान समय में चल रही घटना, किसी सामाजिक, राजनीतिक तथा रक्षा विशेष संबंधित घटना के बारे में चर्चा करनी होती है। जब आप ग्रुप डिस्कशन के अंतर्गत चर्चा करते हैं तो उस दौरान एक ऑफिसर को नियुक्त किया जाता है जो कि आपके निर्णय लेने की क्षमता तथा सोच-विचार व उत्तर उत्तर करने की क्षमता का परीक्षण करता है।

ssb full form in hindi
SSB Group Discussion

Group Planning Exercise

यह परीक्षा 5 भागों में विभाजित होती है जो कि निम्नलिखित है:-

  1. अपने मॉडल के बारे में बताना
  2. GTO द्वारा दिए गए निर्देशों की व्याख्या करना
  3. 5 मिनट के समय अंतराल के दौरान Self Reading करना
  4. 10 मिनट के समय अंतराल के दौरान अपने Plan को लिखित रूप देना
  5. अपने ग्रुप में आपको 20 मिनट के समय अंतराल में अपने अंतिम Plan को बताना होता है।

Progressive Group Task (PGT): प्रोग्रेसिव ग्रुप Task को अपने ग्रुप के साथ करना होता है। साथ में आपको कुछ बाधाएं भी दी जाती है। इन बाधाओं को पार करने के लिए आपको अपने साथियों के साथ प्लान बनाना पड़ता है तथा एक साथ इन बाधाओं को पार करना पड़ता है। इस Task के जरिए मुख्यतः यह देखा जाता है कि उम्मीदवार अपनी टीम के साथ कार्य करने में कितना सक्षम है।

Group Obstacle Race: इस Task को Snake Race के नाम से भी जाना जाता है। इस Task के अंतर्गत आपको अपने Group Member के साथ छह बाधाओं को पार करना पड़ता है। इस Task का परीक्षण GTO करता है जो कि उम्मीदवार के अंदर Leading Qualities और नेतृत्व के गुण की जांच करता है।

Half Group Task: इस Task में टीम को दो भागों में बांटा जाता है। फिर GTO Team के प्रत्येक Member का व्यक्तिगत परीक्षण करता है। इस Task के नियम हूबहू PGT Task के मिलते जुलते हैं।

Lecturette: इस Test में उम्मीदवार को GTO के सामने 3 मिनट का भाषण देना पड़ता है। यह भाषण मुख्यतः वर्तमान के किसी भी मुद्दे पर होता है। इसमें GTO, उम्मीदवार की Body Language, Personality, भाषा का प्रभाव, Self Confidence तथा Current Affairs के Knowledge का परीक्षण करते हैं।

Individual Obstacles: इस Test में उम्मीदवार को अकेले 10 बाधाओं को पार करना पड़ता है। इन बाधाओं में Single Ramp, Double Barrel Beam, Jump Burma Bridge, Tarzan Swing, Double Platform Jump, Double Disc, Commando Walk, Tiger Leap आदि सम्मिलित है।

Command Task: इस Round में आपको अपने ही Group के दो सदस्यों का चयन करना और उनके साथ बाधाओं को पार करना पड़ता है। इस Round अंतर्गत आपके अंदर के Commanding के गुण की जांच की जाती है।

Final Group Task: यह Round भी Group के साथ किया जाता है। इसमें आपको ग्रुप के साथ मिलकर बाधाओं को पार करना पड़ता है। इसके नियम PGT और HGT जैसे ही होते हैं। हालांकि, यह चरण थोड़ा लंबा होता है और इसमें आपको रणनीति बनाने के लिए कम समय मिलता है। आपको कम समय में इसे पूरा करना पड़ता है, पर इसी दिन आपको किसी भी Personal Interview के लिए भी बुलाया जा सकता है।

SSB के Interview का पांचवा दिन

SSB SSB यानी “सेवा चयन बोर्ड” (SSB Full Form In Hindi), Interview का पांचवा दिन पूरी Interview चरण का आखिरी चरण होता है। इस दिन उम्मीदवार को पैनल के समक्ष साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। इसी दिन आपके अन्य चार दिनों में किए गए Task का Result भी बताया जाता है।

ये भी जरूर पढ़े:

निष्कर्ष (Conclusions):

आज के Article में हमने जाना कि SSB क्या है? SSB Full Form In Hindi क्या है? SSB Interview क्या होता है? तथा SSB Interview के क्या चरण होते हैं। हमने Article में हमने SSB Interview के सभी दिनों में करवाए जाने वाले Task और परीक्षाओं के बारे में विस्तार से बताया है। उम्मीद है कि आप SSB के बारे में इच्छित जानकारी जान गए होंगे। अगर आपको इस संबंध में कोई अन्य प्रश्न जानना है हमें comment Section में जरूर बताएं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here