CSC Full Form CSC क्या है? CSC केंद्र कैसे खोलें?

0
506
csc full form in hindi

वर्तमान समय में प्रत्येक काम Online हो चुका है। हालांकि, कई ऐसे कार्य हैं जिन्हें Online करना आम नागरिकों के बस में नहीं होता। उदाहरण के लिए प्रमाण पत्र बनाना, नौकरी के लिए आवेदन करना, Online माध्यम के जरिए भुगतान करना आदि। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तो इन सब कार्यों की मूलभूत समझ भी लोगों में नहीं होती। इस वजह से उन्हें काफी ज्यादा भटकना पड़ता है। यही वजह है कि केंद्र सरकार ने देश के नागरिकों के विकास के लिए तथा ग्रामीण व पिछड़े क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक सुविधाओं को पहुंचाने के लिए CSC केंद्र खोलने की व्यवस्था की। क्या आपको पता है CSC Full Form In Hindi क्या है, CSC क्या है?

CSC का मुख्य उद्देश्य है लोगों तक आवश्यक सुविधाओं को पहुंचाना। इसके जरिए नागरिक आसानी से इन केंद्रों में जाकर थोड़ा शुल्क देकर अपने कार्यों को आसान तरीके से करवा सकता है। आइए इस लेख के माध्यम से CSC केंद्र से जुड़ी सभी जानकारियों को जानते हैं।

CSC Full Form In Hindi

CSC English Full Form “Common Service Centre” होता है। वही CSC Full Form In Hindi “जन सेवा केंद्र” होता है। इसे ‘सामान्य सेवा केंद्र’ भी कहा जाता है। इसके अलावा इसे डिजिटल सेवा (Digital Sewa) के नाम से भी जाना जाता है।

CSC क्या होता है?

वैश्वीकरण के इस युग में हर काम Paperless होते जा रहा है। यानी कि ज्यादातर काम आजकल Online माध्यमों के जरिए करवाए जा रहे हैं। अब तो सरकार भी अपनी अर्थव्यवस्था को Paperless करना चाहती है। यही वजह है कि डिजिटल भारत जैसे सपने को साकार करने के लिए भारत लगातार अग्रसर है। इसी ओर कदम बढ़ाते हुए भारत सरकार द्वारा CSC नामक योजना लांच की गई है।

इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने नागरिकों के घर तक E-Governance सेवाओं को पहुंचाने के लिए किया है। इस योजना को आईटी मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित किया जा रहा है। यह एक तरह का प्रोग्राम है जिसका मकसद है स्थानीय लोगों तक विभिन्न सरकारी सुविधाएं और योजनाओं को पहुंचाना। इसके अंतर्गत लोगों को कृषि, मनोरंजन, स्वास्थ्य, बैंकिंग वित्तीय सेवा तथा शिक्षा से सम्बन्धित सेवाएं पहुंचाई जाती है।

CSC 2.0 योजना क्या है?

CSC योजना को देखते हुए सरकार ने देश भर के ग्राम पंचायतों में CSC का विस्तार करने के लिए साल 2015 में CSC 2.0 नामक इस योजना की शुरुआत की। इसके तहत साल 2019 तक देशभर के प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक CSC केंद्र की स्थापना की गई। 2019 तक 2.5 ग्राम पंचायतों में CSC की व्यवस्था की जा चुकी है।

CSC में क्या कार्य किए जाते हैं?

जैसे कि हमने बताया CSC योजना को लांच करने के पीछे सरकार का मकसद है कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण लोगों को हर तरह की सुविधाएं हासिल हो सके तथा इन्हें हासिल करने के लिए उन्हें एक जगह से दूसरी जगह जाने की जरूरत ना पड़े। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक गांव और शहरी क्षेत्रों में एक VLE नियुक्त किया जाता है जिसका काम होता है गांव तक सभी सरकारी सुविधा और योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना।

आइए जानते हैं कि यह VLE क्या होता है? जो व्यक्ति जन सेवा केंद्र (CSC Full Form In Hindi) को संचालित करता है उसे VLE यानी कि ‘Village Level Entrepreneur’ कहा जाता है। VLE का काम होता है, सभी योजनाओं को जन समुदाय तक पहुंचाना। ऐसे बहुत से लोग VLE बनने को इच्छुक होते हैं। आइए जानते हैं CSC में VLE बनने के लिए कौन-सी योग्यताओं की जरूरत होती है।

CSC की विशेषताएं बताएं?

  • CSC की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह ग्रामीण विकास को सुनिश्चित करता है।
  • जनसेवा केंद्रों में लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते।
  • ऐसे केंद्रों में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार नहीं होता। वहीं यहां कोई भी सेवा कम समय और पैसे में मिल जाती है।
  • CSC के जरिए आप किसी भी तरह के फॉर्म को आसानी से भर सकते हैं।
  • ग्रामीण आजीविका का विकास होगा।
  • सारा काम ऑनलाइन होने की वजह से भ्रष्टाचार भी कम होगा।
  • भारत में चलने वाली योजनाओ के लिए आवेदन कर सकते है।
  • सरकारी और प्राइवेट सेवाए एक ही जगह पर मिलेगी।
  • CSC केंद्र से लोगो का पैसा और समय दोनों की बचत होती है।
  • CSC केंद्र से आप कोई भी Online Form भर सकते है और अपना एडमिट कार्ड पा सकते है।

CSC VLE बनने के लिए आवश्यक योग्यताएं क्या है?

CSC योजना के आने से CSC में VLE के रूप में नौकरी की संभावनाएं बढ़ चुकी है। इसकी सबसे अच्छी विशेषता यह है कि VLE में सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी कार्य कर सकती हैं। आइए जानते हैं VLE बनने के लिए किन योग्यताओं की जरूरत होती है?

  • VLE बनने के इच्छुक व्यक्ति को 18 वर्ष से अधिक आयु का होना जरूरी है।
  • उम्मीदवार के पास कई तरह के डॉक्यूमेंट होने जरूरी है। जैसे कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट आदि।
  • VLE बनने के इच्छुक उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास करना जरूरी है।
  • उम्मीदवार को कंप्यूटर की आधारभूत जानकारी होनी जरूरी है।

VLE के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

जो उम्मीदवार CSC में VLE बनना चाहते हैं, उन्हें इसकी Official Website में जाकर Registration करना होता है। आइए नीचे दिए गए चरणों से जाने कि कैसे आप VLE के लिए Registration कर सकते हैं।

  • VLE का पंजीकरण करने के लिए आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://register.csc.gov.in/register है।
csc full form in hindi
  • इस Website में जाकर आप अपने Application Type में CSC VLE का चयन करें। उसके बाद अपना Mobile Number, Certificate, व Captcha Code डालें और अपनी Details को Submit करें।
csc vle registartion
CSC VLE Registration

CSC केंद्र कैसे खोलें?

जन सेवा केंद्र (CSC Full Form In Hindi) खोलने के लिए आपके पास TEC Certificate number होना जरूरी है। दरअसल यह एक तरह का कोर्स है जिसमें 1500 के आसपास खर्चा आता है। जब आप इसका सर्टिफिकेट हासिल कर लेते हैं तब आप आवेदन कर सकते हैं। वैसे तो CSC केंद्र के Registration के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता। हालांकि, आपको CSC केंद्र खोलने के लिए एक Computer, Computer Scanner व Printer जैसे जरूरी उपकरण होने जरूरी है। ऐसे में कह सकते हैं कि कुल मिलाकर आपका खर्चा डेढ़ लाख के करीब आ सकता है।

परन्तु यह इस बात पर आधारित है कि केंद्र किस क्षेत्र में है जिसके बाद आप आसानी से अपने इलाके की जनसंख्या के हिसाब से इस प्रक्रिया से 20 से 30,000 की कमाई कर सकते हैं।CSC केंद्र खोलने से पहले उम्मीदवार को CSC सेंटर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करना जरूरी होता है। इसे उम्मीदवार घर बैठे कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें CSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जरूरी Details को भरना होगा और इस तरह उनका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

CSC केंद्र खोलने के लाभ

यदि आप भी खोलना चाहते है तो आप बिल्कुल सही सोच रहे है क्योकि खोलने के बहुत सारे लाभ है जो निम्नलिखित है –

  1. किसी भी प्रकार का सरकारी काम करने के लिए आपको अलग अलग सरकारी दफ्तरों में नहीं जाना पड़ेगा।
  2. से आपको अच्छी खासी कमाई हो सकती है।

CSC केंद्र से मिलने वाली सुविधाए

आज के समय में हमारे देश में जितने भी CSC केंद्र है उन सभी केन्द्रो में आपको सभी प्रकार की जन उपयोगी सेवाए देखने को मिल जाएंगी। हमने आपको CSC केंद्र से मिलने वाली सेवाओं की सूची बनाए है जो निम्नलिखित है –

  1. राशन कार्ड
  2. जॉब कार्ड
  3. आधार कार्ड
  4. पैन कार्ड
  5. पासपोर्ट
  6. ड्राइविंग लइसेंस
  7. voter ID कार्ड
  8. फोटोकॉपी
  9. मोबाइल और DTH रिचार्ज
  10. Electricity/Water Bill
  11. Digitise India
  12. CSC Market
  13. English Speaking Course
  14. E Commerce Sale
  15. Online Cricket Course
  16. E Learning सेवाए
  17. Rural BPO सेवाए
  18. Income Tax सेवाए
  19. Cyber Crime
  20. NIOS पंजीकरण
  21. NIELIT सेवाए आदि

CSC केंद्र में ऐसी ही 100 से भी ज्यादा सरकारी और प्राइवेट सेवाए मिलती है और इतना ही नहीं भारत सरकार के अनुसार भविष्य में 300 से भी ज्यादा सेवाए देखने को मिलेगी।

CSC केंद्र Helpline Number

यदि आपको भी CSC केंद्र के इस्तेमाल में कोई परेशानी आ रही है तो आप CSC केंद्र से संबंधित किसी भी प्रकार की मदद पाना चाहते हो तो आप निचे दिए गए Email Id और हेल्पलाइन नंबर से सम्पर्क कर सकते है।

Helpline Number

Only for Non VLE – 011-49754924

Only for VLE – 1800-3000-3468

ये भी जरूर पढ़े:

Frequently Asked Question ( F.A.Q ) About CSC

Q1. VLE क्या है ?

Ans- जो व्यक्ति जन सेवा यानि CSC केंद्र की मदद से आम लोगो तक सेवाए पहुंचने का कार्य करती है , उसे VLE कहते है।

Q2. VLE की Full Form क्या है ?

Ans- VLE की Full Form- Village Level Entrepreneurship होती है।

Q3. CSC केंद्र को शुरू करने में कितना शुल्क लगता है ?

Ans- CSC केंद्र को शुरू करने में 1.5 – 2 lakh तक की आवश्यकता होगी। वैसे तो CSC केंद्र को शुरू करने में कोई शुल्क नहीं लगता, लेकिन इस्तेमाल में आने वाले उपकरण को लाने में हमे शुल्क की सहायता होती है।

Q4. CSC Full Form in Hindi क्या है ?

Ans- CSC Full Form – “Common Service Centre”
CSC Full Form in Hindi – “जन सेवा केंद्र”

Q5. भारत में कितने VLE है ?

Ans- आज के समय में भारत में छोटे, बड़े गांव और शहर में लगभग 2.70 lakh से ज्यादा VLE पाए जाते है।

Q6. CSC केंद्र से प्रतिमाह कितने पैसे कमा सकते है ?

Ans- CSC केंद्र से प्रतिमाह आप 35- 40 हजार रुपए कमा सकते है।

निष्कर्ष (Conclusions)

इस लेख के जरिए हमने आपको CSC Full Form In Hindi? CSC क्या होता है? तथा CSC के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? से संबंधित जानकारी देने का पूरा प्रयास किया है। हमें उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी। अगर यह जानकारी आपको उपयोगी लगी है, तो इसे अपने मित्रों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करना ना भूले। अगर आपके मन में कोई अन्य सवाल है तो हमें Comment Section में बताएं। हम आपको जवाब देने का हर संभव प्रयास करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here