Home Full Form ICT क्या है? ICT के क्या महत्व है?

ICT क्या है? ICT के क्या महत्व है?

0
1319
ict full form in hindi

वैश्वीकरण के बाद से ही पूरी दुनिया एक ‘विश्व ग्राम’ में तबदील हो चुकी है जिसमें सूचना के आदान-प्रदान की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रत्येक व्यक्ति कई चीजों के बारे में सूचनाएं हासिल करना चाहता है। जैसे किसी देश में होने वाली घटनाओं की सूचना जानने के लिए किसी अन्य देश के लोग काफी उत्सुक होते हैं। सूचनाओं के आदान-प्रदान को सुलभ बनाने का काम ICT ने किया है। क्या आपको पता है ICT Full Form In Hindi क्या है, ICT क्या है? ICT के क्या महत्व है?

सूचना और संचार क्रांति ने समाज के प्रत्येक हिस्से में अपनी जगह बना ली है। अब स्वास्थ्य, शिक्षा, धर्म, व्यापार, प्रशासन, सरकार, उद्योग आदि सभी क्षेत्रों में सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज प्रत्येक व्यक्ति ICT का इस्तेमाल कर रहा है। लेकिन फिर भी कई लोग ICT शब्द से वाकिफ नहीं है या वे इसके अर्थ को नहीं समझते। इसलिए इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे ICT Full Form In Hindi क्या है? ICT क्या है? ICT के क्या महत्व है? आदि। आइए जानते हैं ICT के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में:-

ICT Full Form In Hindi

ICT का Full Form English में“Information and Communication Technology” होता है। ICT Full Form In Hindi “सूचना और संचार प्रौद्योगिकी” होता है। इस तरह हम कह सकते हैं कि सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी को संक्षिप्त रूप में ICT कहा जाता है।

ICT क्या है?

ICT को समझने से पहले यह समझना जरूरी है कि “IT” क्या है? दरअसल, Information Technology (IT) सूचनाओं को प्राप्त करने, सूचनाओं का संग्रहण करने, सूचनाओं का आदान प्रदान करने तथा इन कार्यों में कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के प्रयोग से संबंधित है।

ict full form in hindi
ICT Full Form

इस तरह हम कह सकते हैं कि सूचना प्रौद्योगिकी कंप्यूटर आधारित सूचना प्रणाली को कहा जाता है। लेकिन वर्तमान समय में अब इलेक्ट्रॉनिक संचार भी सूचना प्रौद्योगिकी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। इस वजह से इन सभी को सम्मिलित रूप से ICT यानी कि “सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी” (ICT Full Form In Hindi) के नाम से जाना जाता है। सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी में Electronic माध्यमों से सूचनाओं का संप्रेक्षण संग्रहण आदान-प्रदान आदि को सम्मिलित किया जाता है।

यानी कि सूचना और संचार प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से संबंधित है जिसके जरिए सूचनाओं को बनाने, संग्रहित करने, भेजने और आदान-प्रदान करने का काम किया जाता है। यह संदेश को अधिक सुविधाजनक, उपयोग में आसान तथा समझने में आसान बनाता है।

सूचना संचार प्रौद्योगिकी के लिए Internet, Computer, Radio, Television, Mobile Phone आदि का इस्तेमाल किया जाता है। यह संसाधन हमें सूचनाओं का बनाने व उनका आदान-प्रदान करने में मदद करते हैं।

ICT के साधन

सूचना और संचार क्रांति पूरी तरह से इसके लिए बनाए गए साधनों या उपकरणों पर निर्भर करती है क्योंकि यदि आपको कोई सूचना किसी जगह पहचानी हैं तो आप ICT के इन साधनों के बिना सूचना को जल्द व प्रभावी तरीके से नहीं पहुंचा सकते। ICT के कुछ महत्वपूर्ण साधन इस प्रकार है:-

  • कम्प्यूटर (Computer)
  • टेलीफोन (Telephone)
  • स्मार्टफोन (Smart Phone)
  • डिजिटल टीवी (Digital TV)
  • टैबलेट (Tablet)

ICT के महत्व

मौजूदा समय में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) काफी महत्वपूर्ण हो गया है। इसमें लोगों के विभिन्न कार्यों को काफी ज्यादा आसान बना दिया है। आइए जानते हैं कि ICT के क्या-क्या महत्व है:-

  • दैनिक जीवन को सुलभ बनाना:- ICT का महत्व हमारे दैनिक जीवन में काफी ज्यादा बढ़ गया है। हम अलग-अलग तरह के कार्य को करने के लिए पूरी तरह से ICT पर निर्भर है। जैसे ऑनलाइन समाचार पत्रों को पढ़ना, परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों से E-mail, WhatsApp, Messenger या Video Conferencing के जरिए जुड़ना।
  • देश का आर्थिक विकास: ICT हमारे देश आर्थिक विकास में भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह राष्ट्रीय आय का एक सशक्त माध्यम बन चुका है।
  • खतरों को कम करना: ICT के उपकरण GPS के माध्यम से हमें विश्व में हो रही हलचल या विनाशकारी कार्यों के बारे में पता चलता है। यदि कहीं पर बाढ़ जैसे प्राकृतिक आपदा आई होती है तब भी हम वहां पर होने वाले नुकसान का अंदाजा लगा लेते हैं। जिससे हम तबाही के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं।
  • ICT जीवन की गुणवत्ता में सुधार करता है क्योंकि ICT का इस्तेमाल शिक्षा स्वास्थ्य जैसे से संबंधित मुद्दों के बारे में लोगों को जानकारी दी जाती है।
  • शिक्षा को प्रभावी बनाना: सूचना और संचार प्रौद्योगिकी ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है जिससे शिक्षा प्रभावी बन चुका है। Video, Multimedia, Computer, E-books, Software आदि के इस्तेमाल से शिक्षा व सीखने की प्रक्रिया आसान हुई है। ICT की मदद से विभिन्न विषयों को समझना आसान हो गया है। शिक्षण में प्रोजेक्टर का इस्तेमाल छात्रों को समझाने के लिए किया जाता है। इतना ही नहीं ICT के माध्यम से दूरस्थ शिक्षा संभव हो पाई है। इसमे छात्र बिना विश्वविद्यालय जाए Virtual Classes ले रहे है।
  • ICT प्रत्येक देश में रोजगार पैदा करता है। क्योंकि ICT के उपकरणों को कई लोग रोजगार के रूप में इस्तेमाल कर रहें है।
  • स्वास्थ्य के क्षेत्र में: आज अलग-अलग ICT Facilities के इस्तेमाल से इलाज किए जा रहे हैं जैसे टूटी हड्डी का पता लगाने के लिए एक्स-रे मशीनों का इस्तेमाल, आंखों की जांच करना, Surgery करना आदि।
  • सूचना और संचार प्रौद्योगिकी की वजह से स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सूचनाओं का आदान-प्रदान होता है जिसे विभिन्न विद्वानों द्वारा किए गए आविष्कारों के बारे में अलग-अलग देशों को पता चलता है। जिससे प्रत्येक देश विकास करता है।

ICT की खामियां

ICT के जहां कई लाभ है वहीं इसकी कई खामियां भी हैं जो कि निम्नलिखित है:-

  • ICT सामग्री महंगी होती है। उदाहरण के रूप में Computer, Projector, Internet, Machine आदि काफी ज्यादा महंगे होते हैं।
  • ICT का इस्तेमाल कई लोग अपने गलत इरादों को पूरा करने के लिए करते हैं। इस वजह से Cyber Crime बढ़ता ही जा रहा है।
  • ICT का फायदा प्रत्येक वर्ग नहीं उठा पाता। इसकी वजह है कम तकनीकी समझ।

ये भी जरूर पढ़े:

निष्कर्ष (Conclusions)

जैसे-जैसे विभिन्न देशों में सूचना प्रौद्योगिकी का विकास हो रहा है। वैसे-वैसे ICT का लाभ भी बढ़ता जा रहा है। कोरोना काल में ICT सबसे ज्यादा मददगार साबित हुआ है। न सिर्फ रोजगार के क्षेत्र में बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी ICT ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यही वजह है कि कोरोना काल में विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा ICT Based Facility के जरिए Exam लिया जा रहा है। आज के इस लेख में हमने जाना ICT Full Form In Hindi क्या है, ICT क्या है? ICT के क्या महत्व है? ICT से संबंधित कुछ जानकारियां। यदि आपके मन में अभी भी कोई Doubt है तो आप नीचे कमेंट सेक्शन में हमें बता सकते हैं। हम जरूर आपकी परेशानियों का हल करेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here