NCC Full Form In Hindi..?? NCC के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में..??

ncc full form in hindi

दोस्तों , क्या आप भी हमारे भारत की नौसेना वायु सेना या फिर थल सेना का हिस्सा बनना चाहते है। यदि हां, तो हमारा आज का ये Post आप के ही लिए है। जी हां, दोस्तों NCC Cadet बनकर आप हमारे सेना का हिस्सा बन सकते है। NCC की शुरुआत प्रमुख रूप से स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए की गई है। जिससे उनके अदंर देशभक्ति की एकता की भावना जागृत हो। जो भी अभ्यर्थी NCC में प्रवेश लेते हैं, उनको को हमारे भारत की नौसेना, वायु सेना, थल सेना की तरफ से Training दी जाती है। इसलिए यदि आप भी NCC के विषय में जानना चाहते है, तो हमारे आज के इस Post को अंत तक पढ़े यहाँ पर हम आपको NCC Full Form in Hindi, NCC क्या होता है।, इन सबके बारे मे विस्तृत जानकारी देंगे।तो चलिए शुरू करते हैं।

NCC Full Form In Hindi

NCC का Full Form – National Cadet Corp है, और NCC Full Form In Hindi “राष्ट्रीय सैनिक छात्र दल” कहा जाता है। यह एक Indian Military Cadet Corps होती है। NCC द्वारा अपने लिये पुरे देश भर से Cadets Recruit किए जाते है। जो कि High Schools, Colleges और Universities से होते है। इसमें Cadets को Basic Military Training छोटे Arms और Parades करने के लिए प्रदान की जाती है।

NCC का इतिहास

दोस्तों भारत में NCC की स्थापना भारत के आज़ादी के कुछ समय बाद 16 अप्रैल 1948 ई. को पंडित हरादया नाथ कुंजरु की अगुआई में की गई थी और इसे उजागर 15 जुलाई 1948 में किया गया था। सबसे पहले इसकी शुरुआत 1666 ई० में Germany में किया गया था। जिसका सम्पूर्ण श्रेय Government Of United Kingdom को दिया जाता है। जब भारत मे 1948 में NCC की स्थापना हुई थी तब इसका मुख्यालय दिल्ली था और आज वर्तमान समय में भी इसका मुख्यालय दिल्ली ही है। NCC की शुरुआत Army की कमी को पूरा करने के मकसद Indian Defence अधिनियम के तहत किया गया था। NCC के विकास में पंडित जवाहर लाल नेहरू ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने NCC के Syllabus को बदलकर और उसे और भी आसान बना दिया। NCC के Syllabus में Self-Defense और युद्ध स्तर की रणनीति शामिल थी। जिसके अन्तर्गत सैनिकों को कई तरह के अस्त्र हथियार चलाने की Training भी दिया जाता है। साल 1950 ई. में NCC में वायु को भी जोड़ दिया गया और उसके बाद NCC और भी ज़्यादा प्रभावशाली हो गया। राष्ट्रीय स्तर पर NCC रक्षा मंत्रालय के अधीन है और सभी राज्यों में NCC शिक्षा मंत्रालय के अधीन है।

NCC का लक्ष्य “MOTO”

NCC का मुख्य लक्ष्य सेना को सहायता प्रदान करना है। जिसमें NCC बहुत हद तक सफल भी हुई है। NCC की Tagline के लिए 11 अगस्त 1978 से चर्चा शुरू हो गई थी। NCC को अलग अलग “Tagline” जैसे “कर्तव्य, एकता और अनुशासन” जैसे Tagline का चुनाव करना था। काफी चर्चा करने के बाद “एकता और अनुशासन” का चुनाव किया गया। NCC का लक्ष्य युवाओं में अनुशासन , चरित्र , भाईचारा जैसे गुण को बढ़ाना है।। NCC के माध्यम से सैन्य बलों में शामिल होना भी NCC का एक फायदा ही है।

ncc full form in hindi
NCC LOGO

NCC का उद्देश्य

1. NCC के माध्यम से युवाओं में चरित्र सहचर्य, नेतृत्व, अनुशासन, धर्म निरपेक्षता, रोमांच और निस्वार्थ सेवा भाव का संचार करने NCC का मुख्य उद्देश्य है।
2. NCC युवाओं को देश की सेवा एवं सफल Leadership तैयार करता ह। और साथ ही जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व प्रदान करना है।
3. सेना में Carrier बनाने के लिए युवाओं को प्रेरित करना और उचित वातावरण प्रदान करने का काम करना भी इसके मुख्य उद्देश्य है।

NCC Day कब मनाया जाता है।

NCC Day यानि कि National Cadets Corps (NCC) Day हर वर्ष November महीने के चोथे रविवार को मनाया जाता है।

NCC Camp

NCC के अंतर्गत में कई तरह के Camp लगाये जाते है, जिनमे अलग अलग रूप से Cadets को Traning प्रदान दिया जाता है। NCC के Camp के कुछ नाम इस प्रकार है।

1.Training Camp
2.Group Competition Camp
3.Soilder Camp
4.Sleeping Camp
5.India Tracking Camp
6.India Mountain Training Camp

NCC का मुख्यालय कहाँ पर स्तिथ है।

NCC का मुख्यालय दिल्ली में स्तिथ है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हमारे भारत के सभी सेना , फिर चाहे वो थल सेना हो , वायु सेना हो , या फिर जल सेना सभी का मुख्यलय दिल्ली में ही स्तिथ है।

NCC का झंडा

NCC के झंडे को सन् 1954 में Design किया था। यह एक तिरंगा झंडा है जिसमें तीन रंग लाल, नीला, और आसमानी, मौजूद है। इस झंडे के बीच में बड़े अक्षरों में NCC लिखा गया है। किनारे पर पत्तियों का Border बनाया गया है। और झंडे में तिरंगे के नीचे NCC का Tagline मौजूद है जिसमें लिखा गया है एकता और अनुशासन।

NCC की तयारी कैसे करें

1. भारत के लगभग सभी स्कूल और कॉलेजों में NCC की तैयारी करवाई जाती है। NCC बहुत ही अनुशासित और देश के नागरिकों देश के युवा पीढ़ी को संवारने में लगे हुए है। यह एक त्रिकोणीय सेवा संगठन है जिसमें थलसेना, नौसेना और वायसेना है। आप में से कोई भी युवा अपनी मर्जी से इस संगठन मे शामिल हो सकता है। इस संगठन से जुड़ने वाले प्रत्येक व्यक्ति को Military सेना से जुड़े सभी तरह की Training दी जाती है। अगर आप भी सेना में भर्ती होना चाहते हैं तो Training के दौरान आपको कैसे रहना है और दुश्मन का सामना कैसे करना है। यह सब सिखाया जाता है।

2. NCC में आपको Ground Level की Training दी जाती है। दोस्तों कई बार आपने देखा होगा कि गांव में Camp लगाए जाते है। गांव में NCC Camp लगाने का खास मकसद ये होता है कि इस पास के बच्चों को Camp में बुलाकर उनको Training दि जा सके। जैसा कि हमने आपको बताया है कि NCC एक त्रिकोणीय सेवा संगठन माना जाता है। जिसमें थल सेना, वायु सेना और जल सेना तीनों सेवाएं शामिल रहती हैं।

3. NCC में बच्चों को Training देते समय छोटे छोटे हथियारों को चलाने की Training दिया जाता है। NCC अपने अनुशासन और देशभक्ति के लिए देशभर मे जाना जाता है। NCC में आपको अपने देश के प्रति प्रेम करना और अनुशासन में कैसे रहें ये सभी बातें सिखाई जाती है।

4. NCC वास्तव में एक बहुत ही बड़ा और बहुत ही अच्छा Unit है। जो कि लगातार हमारे देश को बच्चों के भविष्य को संवारने का काम कर रहा है। और भारत के युवा पीढ़ी के अंदर देशभक्ति की भावनाओं को जगा रहा है। क्योंकि इसका खास मकसद ही अनुशासन और एकता है।

NCC में दाखिला हेतु Minimum Height

NCC को Join करने के लिए:

1. पुरुषों की Minimum Height करीब 157.5 cms होनी चाहिए।
2. महिलाओं की Minimum Height करीब 152 cms होनी चाहिए।

NCC में दाखिला हेतु Age Limit

1. इसके लिए आपको पहले भाग में खुद को Enroll करना चाहिए। NCC में दो वर्षों के लिए ‘A’ Certificate पाने के लिए आपकी उम्र 13–17 वर्षों के बीच होना चाहिए।

2. दूसरी भाग में, ‘B’ और ‘C’ Certificate के लिए आप खुद को Enroll कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको 3 वर्षों के लिए NCC का हिस्सा होना होगा। इसमें आपकी आयु होनी चाहिए 19–24 वर्षों के बीच में होनी चाहिए।

NCC Join कैसे करे

अभी तक हमने आपको NCC और उसके कार्य प्रणाली के बारे में बताया है अब हम आपको बताते है कि आप NCC को Join कैसे कर सकते हैं।

1. NCC के सभी Candidates किसी न किसी स्कूल , कॉलेज , के ही छात्र होते हैं। NCC को Join करने के हमे अपने स्कूल व कॉलेज के शिक्षको से संपर्क करना चाहिए। जिससे वो शिक्षक हमें NCC Join करने में मदद करते हैं। NCC को Join करने के लिए आपको छोटा सा Physical Test देना होता है। जिसके लिए आपको एक Form भरना पड़ता है।

2. जैसे ही आप Physical Test पास करते है। उसके बाद NCC Training Class शुरू हो जाती है। अगर आपके स्कूल या कॉलेज में NCC Course है तो अपने आसपास के किसी भी स्कूल य कॉलेज में भी NCC Join किया जा सकता है।

3. NCC को 2 भागों में बांट जाता है। पहला Junior Division दूसरा Senior Division इनमें से किसी Division को Age और Class के अनुसार Join करना होता है।

NCC Certificates or Benefits

दोस्तों NCC में Certificate भी होते है। जिससे हमें कई जगह Admission लेते समय Weightage भी प्राप्त होता है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है की जब NCC Join करते हैं तो इसके लिए बहुत सी “Social Activities” समाजिक कार्य करना पड़ता है और इन Activities को करते समय हमारे अंदर Leadership Skills, Communication Skills, और Skills Developed होते है।

जैसा की हमने आपको बताया हैं कि NCC Candidates अपनी Training करने के बाद अलग अलग तरह के Certificate दिए जाते है। और इन सभी Certificate को हम बहुत से सरकारी नौकरियों में भी इस्तेमाल कर सकते है। इन Certificate से आपके निम्नलिखित फायदे होते हैं जिनके बारे में नीचे बताया गया है। –

1. NCC Cadets को राज्य और केंद्र सरकार की नियुक्तियों की प्राथमिकता दी जाती है।

2. जिन Cadets के पास NCC का Certificate है। उनके लिए Indian Military Academy में Reserved Seat होता है।

3. NCC Cadets के लिए Navy में 6 Vacancy और Airforce मे 10% की छूट होती है।

4. जिन Cadets के पास NCC ‘B’ या ‘C’ Certificate होते है। उनको Short Service Commission में CDS की लिखित परीक्षा नहीं देनी पड़ती है।

5. हर वर्ष हमारे देश में 26 January को गणतंत्र दिवस के अवसर पर और 15 August स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किले पर NCC Cadets परेड में ज़रूर शामिल होते है। और अपने परेड से लोगों को आकर्षित करते है।

Frequently Asked Questions ( F.A.Q ) About NCC

Q1. NCC की Full Form क्या है ?

Ans- NCC Full Form – National Cadet Corp
NCC Full Form In Hindi – “राष्ट्रीय सैनिक छात्र दल”

Q2. NCC के झंडे को कब डिज़ाइन किया गया था ?

Ans- NCC के झंडे को सन् 1954 में Design किया था। यह झंडा बिल्कुल तिरंगे की तरह डिज़ाइन किया गया है।

ये भी जरूर पढ़े:

WHO Full FormNABARD Full FormRRB Full Form
NEFT Full FormRTGS Full FormUPI Full Form
USSD Full FormLMV Full FormDNA Full Form

दोस्तों आज की Post में हमने आपको जानकारी दी NCC Full Form In Hindi और NCC क्या है। NCC कार्य प्रणाली , आपको हमारा ये Post कैसा लगा हमे जरुर बताएं। साथ ही अगर आपके पास इस विषय से जुड़ी कोई सवाल या जिज्ञासा है तो आप वो भी हमें बता सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here