दोस्तों शिक्षा हमारे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। समाज मे शिक्षा को एक ऐसी कड़ी मानी जाती है जो हमारे जीवन को न सिर्फ और मजबूत बनाती है बल्कि हमे एक बेहतरीन इंसान बनने मे भी मदद करती है। इसी के माध्यम से व्यक्ति अपने जीने के Lifestyle को बेहतर बनाता है तथा अपने सपने को पूरा करता है। आज के समय में हर छात्र पढ़ लिख कर एक सफल इंसान बनना चाहता है और नाम कमाना चाहता है तथा अपने सपनों को पूरा करना चाहता है लेकिन कैसे? क्या आपको पता है की BA क्या है और BA Full Form In Hindi क्या है ? शुरुआती शिक्षा तो बहुत ही अच्छे से शुरू होती है, कक्षा 12 तक छात्रों को कोई परेशानी नहीं होती है, लेकिन बात तब रूकती है कि 12th के बाद क्या करना है? कौन सा Course करना है? कैसे आगे बढ़ना है? यह सारे सवाल एक स्टूडेंट को बहुत परेशान करने लगता है।
ज्यादा जानकारी ना होने के कारण वह कोई भी Course में एडमिशन ले लेते हैं सिर्फ इस बात के डर से कि कहीं उनका साल बर्बाद न हो जाए और ऐसा करने से वह अपने मनचाहे क्षेत्र में जाने से पीछे रह जाते हैं और आगे बढ़ने में छात्र को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। तो आज हम आपको ऐसे ही एक Course के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको आप 12th के बाद आराम से किया जा सकता है, जिसको करने के बाद आप आसानी से Job भी कर सकते हैं।
दोस्तों आज के इस Post में हम आपको BA से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। जिसके अंतर्गत हम आपको बताएंगे कि यह BA Course क्या है? यह किसके लिए है? इस Course को करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए? कहां से करना चाहिए? इन सारी बातों के बारे का जवाब हम आपको अपने के इस Post के माध्यम से बताएंगे। अगर आपको BA के बारे में पूरी जानकारी चाहिए तो इस लेख को अंत तक पढ़े और अगर आपको कोई Doubt या सवाल होता है तो आप वो अंत में Comment के जरिये पूछ भी सकते है।
BA Course क्या है?
वर्तमान समय में ज्यादा किए जाने वाले Course में से एक है BA इसे Bachelor Of Arts कहते हैं। यह एक Under Graduate Degree Course है जिसको करने के बाद कोई भी छात्र Graduation यानी स्नातक उत्तीर्ण होता है। B.A के अंदर बहुत सारे Course होते हैं, जो आपको अलग-अलग Field में लेकर जाते है। BA 3 की पढाई है जिसे 12th उत्तीर्ण करने के बाद किया जाता है। अगर बात की जाए तो BA मे कौन-कौन से विषय की पढ़ाई होती है तो पहले यह था कि साधारण छात्र BA Arts में एडमिशन ले लेते थे, किसी एक क्षेत्र तक सीमित रहते थे और कहीं ना कहीं इसके बारे में भी उन्हें बहुत ज्यादा जानकारी नहीं होती थी। लेकिन अब BA में इतने सारे विषय हैं और अलग-अलग तरह के Course को भी BA के अंतर्गत सम्मिलित किया गया है।

दोस्तों वर्तमान समय में BA में बहुत सारे Subject से संबंधित Graduate Courses चलाए जाते हैं जिनको करके छात्र अपनी इच्छा के अनुसार Subjects का चुनाव कर सकते हैं, इसके अंतर्गत आने वाले विषय कुछ इस प्रकार है-
- Bachelor Of Arts In English literature
- Bachelor Of Arts In Hindi General
- Bachelor Of Arts In English General
- Bachelor Of Arts In Environment Studies
- Bachelor Of Arts In Political science
- Bachelor Of Arts In Sociology
- Bachelor Of Arts In Philosophy
- Bachelor Of Arts In Physical Education
- Bachelor Of Arts In Home Science
- Bachelor Of Arts In Sanskrit
- Bachelor Of Arts In Fine art and painting
- Bachelor Of Arts In Journalism and Mass Communication
- Bachelor Of Arts In Social Work
- Bachelor Of Arts In Mathematics statistics Jeevan Vigyan
- Bachelor Of Arts In Rajasthani
- BachelorOf Arts In Defense And Strategic Studies
- Bachelor Of Arts In Public Administration
- Bachelor Of Arts In Psychology
- Bachelor Of Arts In Alimentary Computer
- Bachelor Of Arts In Economics
तो इस प्रकार BA के अंतर्गत इतने सारे विषय सम्मिलित है इसके साथ है अब तो इसमें BA Fashion Designing और Mass Communication जैसे Professional और Vocational Courses को भी शामिल किया गया है। इन Course को करने के बाद आप इन्हीं विषयों से अपने आगे की पढ़ाई भी कर सकते हैं जैसे – MA, PhD आदि अपनी इच्छा किसी अनुसार कर सकते है। BA की परीक्षा की बात की जाए तो इसमें वार्षिक परीक्षा होती है।
BA Full Form In Hindi
B.A का Full-Form “Bachelor of Arts” कहते हैं और BA Full Form In Hindi “कला स्नातक” है। कुछ लोगो का मानना है की BA को वही विद्यार्थी चुनते है जो अपने आप को पढाई में Average मानते है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है, कुछ लोग इसको अपने Interest के आधार पर भी चुनते है। आज के समय में BA करने वालो के लिए ढेरों रोजगार के अवसर है और BA उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी की बाकी के Under-graduate Courses.
BA में Admission हेतु योग्यता
BA में Admission लेने के लिए आपको किसी भी Stream से 12th उत्तीर्ण होना आवश्यक है और कम से कम 40 % से 50 % प्रतिशत अंको से पास होना जरूरी है तभी जाकर आपको इस Course में दाखिला मिल सकता है।
BA में Admission हेतु प्रक्रिया
BA में दाखिला लेने की कुछ प्रक्रिया होती है जिन को पूरा करने के बाद ही आपको इस Course में Admission मिल सकता है। इसमें हर College व University अपने अपने तरीके से Admission लेती है। कुछ College Merit के हिसाब से BA में छात्रों का दाखिला देती है तो कुछ University/College अपने यहां Entrance Examination Organized करवाती है जिसके आधार पर वह Admission लेती है। Private Colleges की अपेक्षा Government College में B.A. तथा इससे संबंधित अन्य विषयों की Entrance Examination Organized कराई जाती है। और जहां तक रही बात Private Colleges की तो उसमें ऐसा नहीं होता है वहां 12th के Marks के आधार पर Admission प्राप्त किया जा सकता है।
BA कहा से करें
दोस्तों अगर आप भी BA में Admission लेने के इच्छुक हैं तो मैं आपकी जानकारी के लिए बताना चाहुंगी कि आप इसे अपनी सुविधानुसार Private और Government दोनों ही College से कर सकते है। इसके लिए आपको मनचाहे शिक्षण संस्थान से Admission के लिए Apply करना होगा और फिर आगे की Process को पूरा करते हुए Admission लेना होता है। आप BA को किसी भी प्राइवेट या सरकारी College से कर सकते है, लेकिन आपको एडमिशन लेने से पहले ये जरूर ध्यान में रखना चाहिए की क्या वो कॉलेज किसी यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त करता है।
BA Course हेतु Fees
दोस्तों अब तक हमने आपको इस Course से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी, अब हम बात करते है इस Course को करने में आने वाले खर्च यानी कि BA Courses की Fees के बारे मे। BA Course की Fees अलग-अलग College/University में अलग-अलग होती है। जहां Government College में इस Course की Fees और 5000 से 10000 के लगभग होती है। वहीं Private Colleges में Government College की अपेक्षा ज्यादा करीब 8000 से 20000 तक Fees ली जाती है।
BA Course करने के फायदे –
दोस्तों अगर बात करें कि इस Course को करके आपको क्या Benefits मिलेगा तो इस Course को करने के बहुत सारे Benefits है।
1. सबसे पहले तो यह एक 3 साल का पूरा Course है जिसको करने के बाद छात्र Graduate हो जाता है तथा उसके पास Graduation की Degree हो जाती है।
2. दूसरा जिन छात्रों को टीचर बनने का सपना होता है उनके लिए तो यह Course करना बहुत ही आवश्यक है। इसके साथ ही BA करने के बाद छात्र अपने आगे की पढ़ाई भी जारी रख सकते हैं तथा अपने मन से क्षेत्र में जाकर जॉब कर सकते हैं।
3. इस 3 साल के Course में आपको अपने विषय से संबंधित बहुत सी जानकारियां प्राप्त हो जाता है जिससे कि आप अपने पसंदीदा विषय के जानकार भी बन सकते हैं।
4. इसके साथ ही इस Course को करने के बाद आप सरकारी नौकरी के लिए भी तैयारी कर सकते हैं और Government Sector के द्वारा निकाली गई Vacancies में भी Job के लिए Apply भी कर सकते हैं।
BA के बाद होने वाले Courses
दोस्तों जैसा कि हमने आपको बताया है कि B.A के अंतर्गत बहुत सी विभिन्न प्रकार के Subjects और Courses चलाई जाती है। 3 साल का Graduation करने के बाद अगर आपको अपनी आगे की पढ़ाई जारी करनी है और अपने मनपसंद Course को करना है तो उसके लिए आप बहुत सारे Course Select कर सकते हैं।
ये Course कुछ इस प्रकार से हैं –
- B.Ed (Bachelor Of Education)
- MA (Master of Art)
- LLB (Bachelor of Law)
- MBA (Master of Business Administration Diploma Courses)
- Hotel Management
- Fashion Designer
- BTC (Basic Training Certificate)
- MSC (Master of Arts in Information Technology)
- MED (Master of Education)
- Government Job Preparation
BA Course करने के बाद Job
दोस्तों इस Course को करने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में काम कर सकते हैं और अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं। इतना ही नही आप इन क्षेत्रों में Job करके अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। B.A. करने के बाद आपको Teaching, Content Writer, Human Resources Manager, Feature Writer, Marketing Manager, Business Development Manager आदि और भी बहुत सारे Job के क्षेत्र है जहां इन सबके अलावा भी बहुत सारे ऐसे काम होते है जिनको आप Graduation के बाद बहुत ही आराम से कर सकते हैं।
ये भी जरूर पढ़े:
दोस्तों आज की Post में हमने आपको जानकारी दी BA क्या है? BA Full Form In Hindi क्या है? मैं आशा करती हूँ कि आपको हमारा यह Post जरूर पसंद आया होगा। इसके साथ ही अगर आपके पास इस विषय से जुड़ी कोई सवाल या जिज्ञासा है तो आप वो भी हमें बता सकते हैं।