FBI Full Form In Hindi FBI क्या है? FBI की पूरी जानकारी हिंदी में

0
1123
fbi full form in hindi

दोस्तों, क्या आपको पता है कि FBI Full Form In Hindi क्या होता है? FBI क्या होता है? अगर नहीं तो हम आपको बता दें, कि यह एक खुफिया जांच एजेंसी है। जैसा कि आप जानते हैं पूरी दुनिया में आतंकवाद, साइबर हमलों के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं और इन हमलों को रोकने में खुफिया एजेंसी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही है। प्रत्येक देश में अपनी-अपनी खुफिया एजेंसी होती है। इसी तरह अमेरिका की खुफिया एजेंसी का नाम FBI है। आज हम इस पोस्ट में FBI से संबंधित जानकारियों के बारे में चर्चा करेंगे और FBI से सम्बंधित आरी जानकारियों के बारे में बताएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं:-

FBI Full Form In Hindi

FBI Full Form In English Is “Federal Bureau Of Investigation” and FBI Full Form In Hindi “संघीय जांच विभाग” है।

FBI क्या है?

संघीय जांच विभाग संयुक्त राज्य अमेरिका की एक एजेंसी है जो कि संघीय अपराधों की जांच करती है। साथ ही यह आंतरिक खुफिया एजेंसी के रूप में भी कार्य करती है। संघीय अपराधों की जांच के साथ यह भ्रष्टाचार ,सफेद कॉलर, अपराध, हिंसात्मक अपराध, अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय आपराधिक संगठनों आदि का पता लगाना का काम करती है। अंतरराष्ट्रीय अपराध और अपराधियों के मामलों के लिए यह विदेशी एजेंसियों के साथ सुविधा का आदान-प्रदान करती है। इस काम के लिए इसके कई उपग्रह है तथा इसने विदेशों में कई संपर्कों को बना रखा है। Federal Bureau Of Investigation अमेरिका के न्याय विभाग के अंतर्गत कार्य करता है।

fbi full form in hindi
FBI Full Form

कई मामलों में राज्य और स्थानीय स्तर पर होने वाले आपराधिक मामलों की जांच में मदद करता है क्योंकि इसके पास बेहतर विशेषज्ञ व संसाधन की मौजूदगी है।

FBI का मुख्यालय Washington D.C. में है। यह एक इमारत पर है जिसका नाम J.Edgar Hoover है। FBI की छोटे शहरों, नगरों में 400 से ज्यादा स्थानिक एजेंसियां मौजूद थे। इसके अलावा अमेरिका की 50 से ज्यादा एजेंसी है जिसे “Legal Attaches” के नाम से जाना जाता है।

संघीय जांच विभाग के निदेशक को अटॉर्नी जनरल द्वारा नियुक्त किया जाता है। साल 1968 के कानून के मुताबिक निदेशक को 10 साल के लिए नियुक्त किया जाता है। FBI के करीब 26 फील्ड ऑफिसर अमेरिका के प्रमुख शहरों में तैनात हैं। इसके साथ इसके 56 क्षेत्रीय कार्यालय भी हैं जो अमेरिका के प्रमुख शहरों में मौजूद हैं। वही इसके कर्मचारियों की संख्या 35,104 (2014) है।

FBI का इतिहास | History Of FBI

FBI का गठन 26 जुलाई 1908 को एक सरकारी एजेंसी के रूप में किया गया था। इसकी स्थापना चार्ल्स जे, बोनापार्ट ने की। इसका नाम ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन” (BOI) था। लेकिन 1935 में इसका नाम बदलकर फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन कर दिया गया। 1 जुलाई 1935 से ही इस एजेंसी को FBI के नाम से पहचाना जाता है। FBI आर्थिक रूप से भी काफी मजबूत है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि साल 2006 में इसका वार्षिक बजट 8.8 अरब डॉलर था।

FBI के उद्देश्य

FBI का गठन कुछ उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया गया है। इसमें से कुछ उद्देश्य निम्नलिखित है:-

  • अमेरिका को आतंकवादी हमलों से बचाना।
  • अमेरिका के खिलाफ हो रहे विदेशी खुफिया कार्य तथा जासूसी से उसे बचाए रखना।
  • साइबर हमलों से अमेरिका को सुरक्षित करना।
  • नागरिक अधिकारों की रक्षा करना।
  • सार्वजनिक भ्रष्टाचार से मुकाबला करना।
  • हिंसक अपराधों से मुकाबला करना।
  • अंतरराष्ट्रीय, राज्य, संघीय सहयोगियों को समर्थन देना।

FBI की शाखाएं | Branches of FBI

FBI की कई “Branches” है जो कि पूरे अमेरिका में फैले हुए हैं। इसके शाखाओं का नाम निम्नलिखित है:-

  • FBI Intelligence Branch
  • FBI Human Resources Branch
  • FBI National Security Branch
  • FBI Science and Technology Branch
  • FBI Information and Technology Branch
  • FBI Criminal, Cyber, Response, and Services Branch

FBI एजेंट कैसे बने?

कई लोग यह जानना चाहते हैं कि एक FBI एजेंट कैसे बना जा सकता है? हम आपको बता दें कि एक FBI एजेंट बनने के लिए अमेरिका का मूल नागरिक होना जरूरी है। इसके साथ ही कुछ और बातों का भी ध्यान रखना पड़ता है, जो कि निम्नलिखित है:-

  • FBI एजेंट बनने के लिए कैंडिडेट का अमेरिका का मूल निवासी होना जरूरी है।
  • कैंडिडेट के पास 4 साल की डिग्री होनी चाहिए
  • कैंडिडेट की आयु 23 साल से 37 साल तक की होनी चाहिए।
  • एक FBI एजेंट बनने के लिए फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) में पास होना जरूरी है।
  • इसके अलावा FBI में शामिल होने से पहले 3 साल का पेशेवर अनुभव होना चाहिए।

आपको बता दें, वैसे तो FBI के लिए कई लोग Apply करते हैं लेकिन इसमें से सिर्फ 10 फीसदी लोगों का चयन किया जाता है जिन लोगों का चयन किया जाता है, उन्हें एक ट्रेनिंग के लिए FBI Academy में भेजा जाता है जो कि “Quantico” में मौजूद है। इस जगह पर ट्रेनिंग 21 सप्ताह तक चलती है। इस ट्रेनिंग एकेडमी में एक फॉरेंसिक और रिसर्च लैब, गैरेज फायरिंग, रेंजेस ड्राइविंग, ट्रेक जिम्नेशियम, लाइब्रेरी आदि मौजूद है। साथ ही इस जगह पर एक नकली शहर बनाया गया है जिसका नाम Hogan है। दरअसल इस टाउन का इस्तेमाल भी ट्रेनिंग के लिए ही किया था।

इसके साथ ही FBI के आवेदकों का चयन करने से पहले यह भी देखा जाता है कि उन्हें विदेशी भाषा आती है या नहीं। अक्सर उन्हीं आवेदकों का चयन किया जाता है जिन्हें कुछ विदेशी भाषाएं जैसे कि अरबी, फारसी, कोरियाई, रूसी, चीनी आदि शामिल है।

FBI एजेंट के कार्य

FBI एजेंट निम्नलिखित कार्यों को करता है:-

  • जानकारी इकट्ठा करना
  • जानकारी का विश्लेषण करना
  • आत्मरक्षा
  • हथियारों का इस्तेमाल करना
  • मानसिक व शारीरिक फिटनेस को बनाए रखना
  • अपराधियों को पकड़ना
  • आतंकवादी हमलों से सम्बंधित जानकारी इकट्ठा करना।
  • देश की सुरक्षा करना

Frequently Asked Questions About FBI

Q. FBI का Full Form, FBI Full Form In Hindi क्या है?

Ans. FBI का Full Form Federal Bureau Of Investigation” है, और FBI Full Form In Hindi “संघीय जांच विभाग” है।

Q. FBI का Motto क्या है?

Ans. इसका नारा ईमानदारी, बहादुरी, अखंडता है। ( Fidelity, Bravery And integrity)

Q. FBI की स्थापना कब हुई?

Ans. 26 जुलाई 1908

Q. FBI को पहले किस नाम से जाना जाता था?

Ans. इसे पहले “ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन” (BOI) के नाम से जाना जाता था।

Q. FBI का मुख्यालय कहां स्थित है?

Ans. इसका मुख्यालय J. Edgar Hoover Building, Washington D.C. में स्थित है।

ये भी जरूर पढ़े:

निष्कर्ष (Conclusions)

इस पोस्ट में हमने जाना FBI Full Form In Hindi क्या है? FBI क्या है? FBI का इतिहास क्या है? FBI के कार्य क्या है? आदि। इस पोस्ट से हमें यह समझ आ गया है कि FBI का मुख्य उद्देश्य है अमेरिका को देशी और विदेशी खतरों से बचाना। एक FBI एजेंट बनना भी काफी मुश्किल काम है क्योंकि उन्हें विभिन्न कौशल हासिल करने के लिए एक लंबा समय लगता है। तो यह थी FBI से जुड़ी कुछ जानकारियां। यदि आप किसी और जानकारी को जानने के इच्छुक है तो हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं हम आपके सवालों का उत्तर जरूर देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here