CCTV क्या है? CCTV कितने प्रकार के होते है, जानिये हिंदी में

0
510
cctv full form in hindi

आजकल प्रत्येक घर, दुकान, गली चौराहों में आपको CCTV कैमरे लगे हुए दिख जाएंगे। CCTV कैमरा एक ऐसा कैमरा है जो एक जगह पर रहकर आसपास की सभी घटनाओं और गतिविधियों को कवर करता है। यह सभी दृश्यों को वीडियो के रूप में सेव कर लेता है। आज CCTV कैमरे का इस्तेमाल अपराधियों को पकड़ने के लिए किया जाता है। क्या आपको पता है की CCTV का आविष्कार किसने किया है ? CCTV Full Form In Hindi क्या है? अगर नहीं तो इस लेख को जरूर पढ़े।

CCTV किसी भी देश की सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता हैं। ऐसे में कई लोग CCTV कैमरे के बारे में जानने को इच्छुक होते हैं इसीलिए इस पोस्ट में हम आपको CCTV कैमरे से जुड़ी सभी जानकारियों के बारे में बताएंगे तो आइए जानते हैं CCTV कैमरे के बारे में सभी जानकारी हिंदी में:-

CCTV Full Form In Hindi

अगर हम CCTV के Full-Form की बात करें तो वह “Closed-circuit Television” है और CCTV Full Form In Hindi “क्लोज सर्किट टेलीविजन” है, इसे वीडियो सर्विलेंस भी कहा जाता है।

CCTV क्या है?

आपने जाना CCTV Full Form In Hindi अब हम जानेंगे What is CCTV In Hindi? CCTV एक तरह का कैमरा होता है जिसे वीडियो सर्विलेंस के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह एक तरह का वीडियो कैमरा ही होता है और चीजों को रिकॉर्ड करता है।

इसका काम होता है निगरानी करना। यह अलग-अलग जगहों जैसे बैंक, दुकानों, रेस्टोरेंट्, ऑफिस तथा घरों में लगाया जाता है ताकि उस स्थान की Security की देखरेख हो और वहां किसी भी तरह की घटना घटित होने पर CCTV उसे रिकॉर्ड कर ले।

cctv full form in hindi
CCTV Full Form

CCTV कैसे काम करता है?

CCTV कैमरे का कनेक्शन Computer Server से होता है जो किसी भी घटना या हलचल को Record करता है। और यह Record किए हुए वीडियो Computer के Server में Save हो जाते हैं। यह Computer के Hard Disk में Store होता है। CCTV कैमरा कई तरह से काम करता है, यह Live हो सकता है या इससे आप किसी वीडियो को बार-बार देख सकते हैं। अगर आप किसी पुरानी वीडियो को देखना चाहते हैं तो आप Hard Disk में Save हुए वीडियो को वापस निकाल कर देख सकते हैं।

CCTV कैमरे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह अंधेरी जगहों या रात के समय भी साफ-सुथरी तस्वीर Record करने में सक्षम होता है।

CCTV के आविष्कारक कौन है?

CCTV कैमरे के आविष्कारक वाल्टर ब्रूच (Walter Bruch) है। Inventor Of CCTV Is Walter Bruch. उन्होंने शुरुआती दौर में CCTV का इजाद हथियारों के बारे में जानने के उद्देश्य से किया था।

CCTV कैमरे के प्रकार

मुख्यतः CCTV (CCTV Full Form In Hindi) “क्लोज सर्किट टेलीविजन”सात प्रकार के होते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में:-

  • डोम कैमरा (Dome Camera)

डोम कैमरा एक तरह का सुरक्षा कैमरा (Security Camera) होता है। इसका इनडोर इंस्टॉलेशन (Indore Installation) किया जाता है। अन्य CCTV कैमरे के मुकाबले यह ज्यादा किफायती होता है। कैमरे का नाम डोम कैमरा इसलिए है क्योंकि यह डोम या गुबंद के आकार का होता है। इस तरह के कैमरे का इस्तेमाल सिर्फ दिन में किया जाता है।

  • बुलेट टाइप कैमरा (Bullet Type Cameras)

इस कैमरे का निर्माण किसी विशिष्ट क्षेत्र के दृश्यों को रिकॉर्ड करने के लिए बनाया गया है। यह कैमरे देखने में पतले और बेलनाकार होते हैं तथा घरेलू सुरक्षा कैमरों के रूप में बहुत अच्छी तरह काम करते हैं।

  • सीमाउंट कैमरा (C-Mount Camera)

सी-माउंट कैमरे में एक प्रकार का लेंस लगा होता है जिसे आप अपनी आवश्यकतानुसार बदल सकते हैं। वैसे आप CCTV कैमरे के लेंस 35 से 40 फीट की दूरी को कवर कर लेते है। लेकिन C-mount कैमरे में विशेष लेंस लगे होते हैं जो 40 फीट से ज्यादा की दूरी को भी कवर कर सकते हैं।

  • डे/नाईट CCTV कैमरा (Day/Night CCTV Camera)

इस तरह के CCTV कैमरे अंधेरे और रोशनी दोनों ही स्थिति में अच्छे से काम कर सकते हैं। इन कैमरों को इंफ्रारेड एल्युमिनेटर की जरूरत नहीं है।

  • इंफ्रारेड/नाइट विजन CCTV कैमरा (Infrared/Night Vision CCTV Camera)

इस तरह के CCTV कैमरे में इंफ्रारेड एलईडी लगी होती है जिससे यह काफी ज्यादा काली दृश्यों को भी देखने की क्षमता रखते हैं। इसका उपयोग ज्यादातर रात में किया जाता है क्योंकि यह बिना प्रकाश चीज़ों को अच्छी तरह से Record कर सकता है।

  • वरिफॉकल कैमरा (Varifocal Cameras)

वेरिफोकल कैमरों को ऐसे डिजाइन किया जाता है कि यह खुद ही Zoom IN और Zoom Out कर सकते हैं। इनका इस्तेमाल ज्यादातर रियलिटी शोज में किया जाता है जिससे कलाकारों को हाइलाइट किया जा सके।

  • Wireless Cameras

इस तरह के कैमरे इंटरनेट से जुड़े हो भी सकते हैं या नहीं भी। Wireless Camera को अगर इंटरनेट से जोड़ दिया जाए तो उसको कही से भी Access कर सकते है। उसके लिए आपको Mobile Application या फिर कोई Software अपने Computer में install करना होगा और कैमरा की कुछ Details जैसे की Login ID, password की मदद से आप उस कैमरा को access कर सकते है।

CCTV का उपयोग कहा किया जाता है?

  1. सार्वजनिक जगहों में:- सार्वजनिक जगहों जैसे कि बैंक, एटीएम, पुलिस स्टेशन, मार्केट में CCTV कैमरे का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा क्राइम प्रोन एरियाज (Crime-Prone Areas) में भी CCTV लगाया जाता है।
  2. फेस रिकग्निशन तकनीक (Face Recognition System):- कई जगहों पर CCTV कैमरे के इस्तेमाल से फेस रिग्निशन के रूप में किया जाता है जिससे Restricted Premises के बाहर के चेहरों को पहचाना जा सके।
  3. ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम (Traffic Monitoring System):- CCTV कैमरे का इस्तेमाल सड़कों पर किया जाता है जिससे रोड पर होने वाली सभी गतिविधियों पर नजर रखा जा सके। इसके इस्तेमाल से यह पता चलता है कि कौन-सी गाड़ियां, ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन कर रही है।
  4. अन्य जगहों में:- इसके अलावा भी CCTV का इस्तेमाल कई जगहों जैसे कॉरपोरेट हाउसेस, गवर्नमेंट ऑफिस, इंडस्ट्रियल एरिया आदि में किया जाता है।

CCTV कैमरे के लाभ

वर्तमान समय में CCTV कैमरा आम लोगों के लिए ही नहीं बल्कि पुलिस के लिए भी काफी मददगार साबित हुआ है। क्योंकि अब इन CCTV कैमरों की मदद से ही ज्यादातर अपराधियों को पकड़ा जा सकता है। CCTV कैमरे आज के समय की जरूरत बन चुके हैं। आइए जानते हैं कि CCTV (CCTV Full Form In Hindi) “क्लोज सर्किट टेलीविजन” के क्या फायदे है:-

  • CCTV कैमरे का इस्तेमाल ज्यादातर अपराधियों को पकड़ने के लिए किया जाता है। यदि किसी भी स्थान पर चोरी या कोई भी घटना हुई होती है, तो CCTV कैमरे की मदद से उन लोगों के चेहरे और उनकी गतिविधि रिकॉर्ड हो जाती है जिससे पुलिस का काम आसान हो जाता है। CCTV कैमरे की मदद से अपराधियों को पकड़ने के साथ अपराध में भी कमी आती है।
  • इसके अलावा CCTV का इस्तेमाल कई तरह की कंपनियां और फैक्ट्रियों में किया जाता है जिससे कामगारों पर नजर रखा जा सके और कार्य क्षमता को बढ़ाया जा सके।
  • CCTV का इस्तेमाल एक सबूत के तौर पर किया जाता है क्योंकि किसी भी क्षेत्र में कोई भी घटना होती है तो CCTV कैमरा उस घटना का साक्षात गवाह होता है।
  • घरों की सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे का इस्तेमाल किया जाता है।
  • CCTV कैमरे का इस्तेमाल ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम के रूप में किया जाता है इससे यह पता चल जाता है कि कौन से वाहन Traffic Rules के अनदेखी कर रहे हैं।

ये भी जरूर पढ़े:

आज इस पोस्ट में हमने जाना CCTV Full Form In Hindi? CCTV कैमरा क्या होता है? CCTV कैमरे के आविष्कारक कौन थे तथा CCTV कैमरे के प्रकार? CCTV कैमरे के फायदे? उम्मीद है आपको CCTV कैमरे से संबंधित आवश्यक जानकारी मिल चुकी होगी। यदि आपको CCTV से संबंधित कोई अन्य जानकारी के बारे में जानना हो तो हमें कमेंट सेक्शन में बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here