ATM Card के आ जाने से Banking कितनी आसान और सरल हो चुकी है, इससे तो आप अच्छे से वाकिफ होंगे। पहले की तरह अब लोगों को बैंकों से पैसा निकालने के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ते। अब वे आसानी से ATM Card की सहायता से चुटकियों में अपने पैसे ATM के ज़रिए निकाल सकते हैं। साथ ही अपने Account Balance के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। क्या आपको पता है की ATM क्या है ATM Full Form क्या है और ATM मशीन कैसे काम करती है ?
आजकल शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जो ATM कार्ड का इस्तेमाल ना करता हो। यही वजह है कि आज हर बैंक अपने ATM मशीन लगा रहे हैं। पहले जब ATM की शुरुआत हुई थी तब उस दौरान इसमें सिर्फ जमा किए हुए पैसे निकाले जा सकते थे। लेकिन वर्तमान समय में आप इसके अलावा भी कई तरह के कार्य कर सकते हैं। वैसे तो ATM का इस्तेमाल बहुत से लोग करते है लेकिन ATM Full Form के बारे में उन्हें जानकारी नहीं होती। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ATM Full Form क्या होता है? ATM क्या होता है? तथा ATM से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में बताएंगे, तो आइए जानते हैं।
ATM Full Form क्या है?
Table of Contents
ATM Full Form “Automated Teller Machin” है। ATM का प्रयोग ATM Card की मदद से पैसे निकालने के लिए किया जाता है। आइये जानते है ATM Machine क्या है और ATM कितने प्रकार के होते है।
ATM क्या होता है?
ATM एक तरह की मशीन होती है जिसकी मदद से बैंकों में आपके द्वारा जमा की गई राशि को आप निकाल सकते हैं। लगभग हर बैंक के अपने ATM मशीन होते हैं, जैसे कि आप जानते हैं भारत में 22 राष्ट्रीयकृत तथा कई प्राइवेट बैंक है। इन सभी बैंकों के अपने-अपने ATM मशीनें जगह-जगह पर लगी हुई है।
ATM कैसे संचालित होता है?
सबसे पहले ATM का उपयोग करने के लिए उपयोगकर्ता को ATM के अंदर प्लास्टिक का ATM Card डालना होता है। अलग-अलग तरह की ATM मशीन में अलग-अलग Procedure होते हैं, जैसे कि कुछ मशीन में आपको ATM Drop करना होता है तो कुछ मशीन में कार्ड को Swap किया जाता है।
आपने देखा होगा आपके ATM Card में एक Magnetic पट्टी लगी होती है। दरअसल, इस Magnetic पट्टी में ही आपके Bank Account के बारे में जानकारियां होती है। जैसे ही आप अपने कार्ड को ड्रॉप या फिर Swap करते हैं, तभी ATM आपकी सभी जानकारियों को पढ़ लेता है और आपसे आपका पिन नंबर मांगता है। जब सफल Authentication हो जाता है तब आप आसानी से अपने ATM से Transaction करने तथा अन्य सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं।
ATM के कार्य
- ATM के जरिए आप यह जान सकते हैं कि आपके द्वारा बैंक में कितने पैसे अब तक जमा किए जा चुके हैं। इसके साथ ही आप अपनी बैलेंस की जानकारी को एक पर्ची में भी प्राप्त कर सकते हैं।
- ATM के जरिए आप अपने बैंक में जमा की गई राशि को आसानी से निकाल सकते हैं।
- ATM से आप नया ATM पिन बनाने या फिर अपना ATM Pin बदलने का कार्य भी कर सकते हैं।
- ATM कार्ड के जरिए आप Online तथा Offline Shopping कर सकते हैं।
ATM के प्रकार क्या-क्या है?
Automated Teller Machine (ATM Full Form) भी कई प्रकारों के होते हैं, तो आइए जानते हैं ATM के प्रकारों के बारे में:-
- On Site ATM : वे ATM जिनका इस्तेमाल आप बैंक परिसर के अंदर कर सकते हैं, वे ऑन साइट ATM कहलाते हैं।
- Off Site ATM : वे ATM जिनका इस्तेमाल आप बैंक परिसर के अंदर मौजूद विभिन्न ATM में कर सकते हैं, उसे ऑफ साइट ATM कहा जाता है।
- Online ATM : इस तरह के ATM बैंक के डेटाबेस से जुड़े रहते हैं और इसमें आप खाते में मौजूद राशि से ज्यादा राशि नहीं निकाल सकते।
- Offline ATM : इस तरह के ATM बैंक के डेटाबेस से जुड़े नहीं होते। इसके साथ ही अगर आपके बैंक में पर्याप्त राशि नहीं है, तब भी आप इसमें से कुछ राशि निकाल सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको कुछ जुर्माने का भुगतान करना होता है।
- Green Label ATM : इस तरह के ATM के जरिए कृषि से संबंधित लेनदेन किए जाते हैं।
- Pink label ATM : पिंक लेबल ATM का इस्तेमाल सिर्फ महिलाओं द्वारा किया जाता है।
- Orange Label ATM : इन ATM को शेयरों के लेनदेन के लिए स्थापित किया गया है।
- Brown Label ATM : इस तरह के ATM मशीन का स्वामित्व बैंक के पास ना होकर इसे लीज पर लिया जाता है।
- White Label ATM : इस तरह के ATM का संचालन और स्वामित्व गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी के पास होता है।
- Yellow Label ATM Card : ATM का इस्तेमाल E-commerce लेनदेन के लिए किया जाता है।
ATM के फायदे
- ATM का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आपको अपने बैलेंस की जानकारी हासिल करने तथा बैंक से रुपयों को निकालने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ता। आप छुट्टियों में किसी भी Nearest ATM मशीन में जाकर बैंक में जमा की गई आपकी राशि की Balance Enquiry और अपने पैसों को आसानी से निकाल सकते है।
- जैसा कि आप जानते हैं बैंकों में भी छुट्टियां होती हैं जिस दौरान बैंक के कर्मचारी बैंक नहीं आते। ऐसे में आप ATM के जरिए अपने बैंकों का सारा काम कर सकते हैं।
- बैंक निश्चित समय के बाद बंद हो जाते हैं। लेकिन ATM मशीन 24 घंटे की सुविधा आपको प्रदान करते है। इस 24 घंटे के दौरान आप आसानी से कभी भी अपने पैसे निकाल सकते हैं।
ये भी जरूर पढ़े:
ATM मशीन के बारे में कुछ रोचक तथ्य
- भारत में इस मशीन को ATM Machine के नाम से जाना जाता है। हालांकि विदेशों में इसे अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। जैसे कि कनाडा में ATM मशीन को ABM (Automatic Banking Machine) कहा जाता है, जबकि कुछ देशों में इसे Cash Point, Cash Machine, Hole In the Wall और Mini Bank के नाम से जाना जाता है।
- ATM का आविष्कार जॉन शेफर्ड बैरोन ने किया था। जॉन शेफर्ड वेरॉन ने पहले ATM में 6 अंकों का ATM पिन कोड रखने के बारे में सोचा था। लेकिन उनकी पत्नी के लिए यह 6 पिन याद करना काफी मुश्किल था जिसके बाद उन्होंने 4 अंकों का ATM पिन तैयार किया।
- भारतीय स्टेट बैंक ने दुनिया का सबसे पहला Floating ATM बनवाया था। यह फ्लोटिंग ATM केरल में स्थित है।
- भारत में 1987 में HSBC (हांगकांग एंड शंघाई बैंकिंग कॉरपोरेशन) के द्वारा सबसे पहले ATM मशीन की स्थापना की गई।
- दुनिया में सबसे पहला ATM, 27 जून 1967 को लंदन के Barclays Bank द्वारा स्थापित किया गया।
- दुनिया में ATM के जरिए पैसे निकालने वाले पहले व्यक्ति का नाम कॉमेडी अभिनेता रेग वर्नी है।
- यूरोपीय देश रोमानिया में एक ऐसा ATM बैंक स्थित है जिसमें बिना बैंक खाते के आप ATM से पैसे निकाल सकते हैं।
- ब्राजील में बायोमेट्रिक ATM मौजूद है। इस ATM में पैसे निकालने के लिए लोगों को अपने उंगलियों को स्कैन करवाना पड़ता है।
निष्कर्ष (Conclusion)
इस आर्टिकल के जरिए हमने ATM Full Form, ATM क्या है? ATM के कार्य, ATM के लाभ और ATM से जुड़े अन्य जानकारियों के बारे में जाना। जैसा कि आप जानते हैं ATM से जुड़े प्रश्न कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। ऐसे में पर्याप्त जानकारी ना होने की वजह से कई परीक्षार्थी इन सवालों के जवाब देने में मात खा जाते हैं। यही वजह थी कि हम यह पोस्ट आपके सामने लेकर आए। तो आपको हमारी दी गई जानकारी कैसी लगी? हमें Comment Section में बताना ना भूले। अगर आप ATM मशीन से संबंधित कोई अन्य प्रश्न का जवाब चाहते हैं, तो हमें Comment Section में जरूर बताएं।