दोस्तों वर्तमान समय में Internet से Online Banking की प्रकिया बहुत तेज हो गई है। आप देश के एक कोने से दूसरे कोने में तुरंत Money Transfer कर सकते है। एक Bank से दुसरे Bank Account में पैसे भेजने के लिए वैसे तो कई Option मौजूद है जिनमें RTGS, NEFT, IMPS , सबसे महत्वपूर्ण है। जो Online Banking के लिए बहुत ही सुरक्षित और आसान तरीका माना जाता है।
आज के इस Post में हम NEFT Full Form क्या है और इसके प्रयोग के बारे में चर्चा करेंगे कि कैसे आप NEFT के माध्यम से अपने Bank या फिर Net Banking के माध्यम से घर बैठे ही एक Account से दुसरे Account में Money Transfer कर सकते है। अगर आप भी NEFT का प्रयोग करना चाहते हैं तो हमारे इस Article को अंत तक जरूर पढ़ें।
NEFT Full Form और NEFT क्या है।
Table of Contents
NEFT Full Form – National Electronic Fund Transfer है। NEFT का पूरा नाम नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फण्ड ट्रांसफर है। NEFT की शुरुआत सन् 2005 ई मे RBI यानि कि Reserve Bank Of India के द्वारा हुई थी। NEFT Facility वर्तमान समय में लगभग हर Bank में उपलब्ध है। NEFT में Money Transfer RTGS की तरह Real Time में ना होकर Hourly Batches में होता है। NEFT के माध्यम से Money Transfer करने के लिए आपको जिस भी व्यक्ति के Account में पैसों को भेजना है। Account Holder Name , Account Number, IFSC Code और Branch Address के बारे में बिल्कुल सही व सटीक जानकारी होना चाहिए। NEFT Money Transfer का एक बहुत ही आसान और सरल माध्यम है। इसके प्रयोग से आप देशभर में किसी भी Bank के Account में Money Transfer कर सकते है।
NEFT काम कैसे करता है।
NEFT भी बिल्कुल RTGS की तरह ही काम करता है लेकिन NEFT की प्रक्रिया RTGS के मुकाबले थोड़ी धीमी है और इसमें Minimum Ammount जैसी कोई Limit नहीं है। RTGS की भांति ही NEFT से Money Transfer करने पर भी फीस लगती है जो की भेजी जाने वाली रकम पर निर्भर करती है। NEFT से Fund Transfer करने के लिए आपको पैसे प्राप्त करने वाले व्यक्ति का Bank Account Number , Branch Number , IFSC Code के बारे पता होना चाहिए। NEFT के द्वारा आप दो तरीकों से Money Transfer कर सकते है।
1. एक तो Offline इसमें आपको अपनी Bank Branch में जाकर NEFT का Form लेकर उसमे सभी जानकारी भरकर Bank में जमा करनी होता है।
2. दूसरा तरीका है Online यानि कि आप घर बैठे बैठे ही NET BANKING का उपयोग करके NEFT के द्वारा Money Transfer कर सकते है। इसके लिए आपको Third Party Money Transfer Facility Activate करवाना पड़ता है। इसमें आपको Add New Beneficiary में जाकर Beneficiary की Details Add करनी होती है। अब आप Fund Transfer के लिए NEFT Option को चुने और उस Account को Select करे जिसे आपके द्वारा Money Transfer करना है। उसके बाद जितना भी Amount Transfer करना है। उसे Enter करे और Submit कर दे।
NEFT Money Transfer Procedure
जैसा कि ऊपर हमने आपको बताया कि NEFT के माध्यम से आप Online और Offline दोनों ही Mode से Fund Transfer कर सकते हैं। अब हम आपको उसके Procedure के बारे में बताते हैं।
NEFT Online Procedure– NEFT के Online माध्यम से Money Transfer करने के लिए निचे दिए गए Steps को Follow करे।
Step 1: दोस्तों इसके लिए सबसे पहले आपको अपने Net Banking Account पर Login करना होता है। अगर आपके पास Net Banking Account नही है तो आप इसे अपने Bank के Official Website के माध्यम से Register भी कर सकते हैं।
Step 2: उसके बाद आपको जिसे भी Fund Transfer करना है उसे Beneficiary की जगह पर Payee के हिसाब से Add करना है। Payee’ के Section में आपको , Beneficiary के कुछ जरूरी Details भी भरने होंते है। जैसे कि Account Holder Name, Account Number, IFSC Code, और Account Type आदि।
Step 3: Payee Add हो जाने के बाद आपको NEFT को Fund Transfer Mode के हिसाब से चुनना होगा।
Step 4: अब आपको Fund Transfer करने के लिए Account Select करना होता है जिसमे आपको Money Transfer करने हैं। यहाँ आपको Payee Select करना है। उसके बाद आपको जितना भी Fund Transfer करना है वो Amount Fill करना और फिर आप चाहें तो Remarks (Optional) Add कर सकते है।
Step 5: इसके बाद आपको बस फिर Submit Option के ऊपर Click करना होता है।
NEFT Offline Procedure –
Step 1: Offline Mode में आप सबसे पहले अपने Bank जाएँ। जहां पर आपका Bank Account है।
Step 2: वहां NEFT Form Fill करें। उसके बाद ये दी गयी Details अपने Beneficiary के विषय में उस Form में भरे जैसे कि – Beneficiary Name, Account Number, Bank Name, Branch Code, IFSC Code, Account Type, Account Number, और Amount जितना भी Amount आपको Transfer करना है।
Step 3: उसके बाद अपने भरे हुए Form को Submit कर दे जो ताकी आगे वो पैसे Transfer करने के लिए Authorize कर सकें।
यहाँ पर मैंने आपको NEFT Transfer करने का जो भी सामान्य Process होता है उसको को समझाने की कोशिश की है। ध्यान रहे कि ये अलग अलग Banks में थोड़ी अलग-अलग भी हो सकती हैं। फिर भी ये Process लगभग हर जगह समान होता है।

NEFT कि Timing
NEFT Bank के सभी Working Days में काम करता है। और अगर इसके समय की बात करे तो ये सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक 23 Half Hourly Batches में होता है। अगर किसी कारण आपके Transactions देरी हो तो यह Transaction अगले दिन Working Hours में होता है। हर महीने के दुसरे और चौथे शनिवार को कोई Settlement नहीं होता। साप्ताहिक अवकाश और Public Holidays में भी कोई Transaction नहीं होता है।
Transaction Timing | RTGS | NEFT |
Monday To Saturday | 08:00 AM To 04:30PM | 08:00 AM To 07:00PM |
2nd and 4th Saturday | Closed | Closed |
All Sundays | Closed | Closed |
Bank Holidays | Closed | Closed |
NEFT Service Charges –
जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि NEFT की Facility लेने पर आपको कुछ मामूली Fees या Service Charges देने पड़ते हैं। NEFT के द्वारा Fund Transfer पर आपको Service Charges देना पड़ता है। जो कि निम्न प्रकार है।
1. 10000 तक की रकम के लिए = 2.5 + ( GST )
2. 10000 से ऊपर लेकिन 1 लाख से कम की रकम के लिए = 5 + ( GST )
3. 1 लाख से ऊपर लेकिन 2 लाख से कम = 15 + (GST)
4. 2 लाख से ऊपर के लिए 25 + (GST )
ध्यान रहे कि ऊपर दिए गए Service Charges में बदलाव भी हो सकता है वर्तमान Charges के लिए आप अपने Bank में पता कर सकते है।
NEFT Enabled Banks भारत के –
1. Canara Bank
2. Bank Of India
3. Central Bank Of India
4. State Bank Of India
5. Allahabad Bank
6. Panjab National Bank
7. UCO Bank
8. United Bank Of India
9. Syndicate Bank
10. Andhra Bank
11. Oriental Bank Of Commerce
12. Vijaya Bank
13. Nainital Bank
14. Dena Bank
15. Union Bank Of Of India
16. ICICI Bank
17. HDFC Bank
18. Indus I’d Bank
19. Axis Bank
20. YES Bank
NEFT से Money Transfer करने के फायदे
1. NEFT Money Transfer करने की एक Electronic प्रक्रिया है।
2. NEFT से Money Transfer के लिए Beneficiary का Bank Account Number और Bank IFSC Code जरुरी है।
3. आप में से कोई भी व्यक्ति जिसका Bank में Account है वह इस Service का Benifit ले सकता है।
4. NEFT के द्वारा आप Offline और Online दोनों माध्यमों से Fund Transfer कर सकते है।
5. NEFT की सुविधा सभी CBS Branches देती है।
दोस्तों आज की Post में हमने आपको बताया NEFT Full Form और NEFT क्या है। आप इसके प्रयोग कैसे कर सकते है। आपको हमारा ये पोस्ट कैसा लगा वो भी जरुर बताएं। साथ ही अगर आपके पास इस विषय से संबंधित कोई भी सवाल या जिज्ञासा है तो आप वो भी हमें बता सकते हैं।……धन्यवाद..।।
aapne bahut hi achi jaankari di hai NEFT Kya hai iske baar me jaane or Mobile Marketing Kya hai?
thanks for sharing