आज हम जानेंगे Present Continuous Tense In Hindi के बारे में। जिसमें हम What Is Present Continuous Tense, How to Identify Present Continuous Tense?, Present Continuous Tense के Rules, Present Continuous Tense के Examples आदि। इस Post को पढ़ने के बाद आप Present Continuous Tense को अच्छे से समझ पाएंगे। Present Continuous Tense के बारे में अच्छे से जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े।
What Is Present Continuous Tense In Hindi?
Present Tense का मतलब होता है वर्तमान में हो रहे कार्य, घटनाएं आदि। Present Tense के 4 प्रकार होते हैं। उनमें से इसका दूसरा प्रकार Present Continuous Tense होता है। इस तरह के Tense में किसी Action के Continuations या फिर किसी कार्य के जारी रहने के बारे में पता चलता है। हालांकि उस काम के जारी रहने का समय इसमें नहीं बताया जाता।
आसान शब्दों में कहें तो इस तरह के Tense में हमें पता चलता है कि वर्तमान में शुरू हुआ कोई कार्य अभी भी जारी है।
How to Identify Present Continuous Tense ?
वे वाक्य जिनके अंत में ‘रहा है, रही है, रहे है’ आदि शब्द देखने को मिलते हैं, उन सभी वाक्यों में Present Continuous Tense होता है। इस Tense के विभिन्न तरह के वाक्यों में अलग-अलग नियम लागू होते हैं। इन नियमों के बारे में जानने से पहले Present Continuous Tense के मूलभूत नियमों को जानना जरूरी है, जो कि निम्नलिखित है:-
- Present Continuous Tense में He, She, It तथा एकवचन के साथ Helping verb ‘is’ लगाया जाता है और इसमें क्रिया में ‘ing’ लगाया जाता है। उदाहरण के लिए :- He is Playing In The Ground
- Present Continuous Tense में You, We, They तथा बहुवचन के साथ Helping verb ‘are’ लगाया जाता है।
- Am का प्रयोग हमेशा I के साथ किया जाता है।
ये भी जरूर पढ़े: Present Indefinite Tense
Present Continuous Tense Rules
Affirmative Sentence
Structure: ( Sub + is/am/are + v1 +ing + obj +.)
Affirmative Sentences के लिए ऊपर दिए गए Structure को Follow करना पड़ता है जिसके मुताबिक आपको सबसे पहले कर्ता या फिर Subject को लिखना पड़ता है और इसके बाद आप ‘Is, Am ,Are’ को आवश्यकतानुसार जोड़ते हैं। इसके साथ क्रिया की प्रथम अवस्था तथा ‘Ing’ का इस्तेमाल किया जाता है। उसके बाद हम Object को लिखते हैं। यदि वाक्य में किसी अन्य शब्द को जोड़ना हो तो उसे हम Object के बाद में जोड़ते हैं।
Examples:-
- रोहन एक गाना गा रहा है। (Rohan Is Singing A Song)
- वे हंस रहे हैं। (They are Laughing)
- मैं एक लेख लिख रही हूं। (I am Writing a Article)
- हम अपने अध्याय याद कर रहे हैं। (We Are learning out Chapters)
- तुम तैर रहे हो। (You Are Swimming)
- वे योग कर रहे हैं। (They Are Doing Yoga)
- कोई खिड़की खटखटा रहा है। (somebody Is Knocking at The Window)
- हम कार्टून देखने जा रहे है। (We Are Going To See The movie)
Negative Sentence
Structure: ( Subject+is/am/are +not +v1 ing +obj +.)
जिन वाक्यों में ‘नहीं’ , ‘ना’ या ‘No’ शब्दआते है वे सभी नकारात्मक वाक्य कहलाते हैं। नकारात्मक वाक्य बनाने के लिए ऊपर दिए गए Structure को Follow करना पड़ता है। यह Structure वैसे तो सकारात्मक वाक्यों के समान ही होता है हालांकि इसमें Not शब्द जुड़ जाता है।
Examples:
- मोहिनी गाना नहीं गा रही है। (Mohini Is Not Singing)
- वे आज किताबें नहीं बेच रहा है। (He is not Selling Books Today)
- वे तैर नहीं रहे हैं। (They are not Swimming)
- मैं आज मुंबई नहीं जा रही हूं। (I am not leaving for Mumbai)
- हम आज पार्टी में नहीं जा रहे हैं। (We Are Not Going on a Party Today)
- तुम लिख नहीं रही हो। (You are not Writing)
Interrogative Sentence
Structure: ( is/am/are + sub +v1 ing + obj + ?)
Interrogative Sentences को हिंदी में प्रश्नवाचक वाक्य कहा जाता है। इस तरह के वाक्यों में अक्सर प्रश्न पूछा जाता है। यह दो तरह के होते हैं पहले तरह के वाक्य में क्या शब्द शुरुआत में आता है। वही दूसरे तरह के वाक्य में अन्य प्रश्न सूचक शब्द प्रयोग किए जाते हैं।
Examples: (Type -1)
- क्या आप एक आर्टिकल लिख रही हो? (Are You Writing a Article?)
- क्या वह नाच रही है? (is She Dancing?)
- क्या हम स्कूल जा रहे है? (Are We Going to School?)
- क्या तुम क्रिकेट खेल रहे हो? (Are you Playing Cricket?)
- क्या वह टेस्ट दे रहा है? (Is he taking a Test?)
- क्या रोहित अपने कपड़े धो रहा है? (Is Rohit Washing His Clothes?)
- क्या वह मेज पर बैठा हुआ है? (Is He sitting on the table?)
Examples : (Type-2)
- प्रिया क्यों हंस रही है? (Why is Priya Laughing?)
- तुम्हारे पिताजी तुम्हारे लिए कौन-सी घड़ी खरीद रहे हैं? (Which watch is your father buying for you?)
- वे अपनी नई कार क्यों बेच रहा है? (Why he is selling his new Car?)
- तुम स्पेनिश बोलना कैसे सीखे हो? (How you are learning to speak Spanish?)
Interrogative Negative Sentence
Structure: (is/am/are + sub + not + v1 ing + obj +?)
यह Sentences स्वभाव में तो interrogative Sentences की तरह ही प्रश्नवाचक होते हैं। लेकिन इनमें ज्यादातर ‘Not’ शब्द का प्रयोग किया जाता है।
Examples :
- क्या वह आज संस्कृत नहीं पढ़ रहा है? (Is He not Reading Sanskrit Today?)
- क्या तुम वह किताब नहीं पढ़ रहे हो? (Are you not reading that book?)
- क्या वह क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं? (Are they not playing Cricket?)
Present Continuous Tense In Hindi Exercise
इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आप Present Continuous Tense In Hindi को अच्छे से समझ गए होंगे। ऐसे में नीचे हम एक Exercise दे रहे हैं जिसे Solve करके आप अपनी Practice कर सकते है।
- क्या वह सो रहा है?
- तुम गा रहे हो।
- मैं घड़ी खरीद रहा हूं
- चांद निकल रहा है।
- कुत्ते भाग रहे हैं।
- क्या वह लड़की हंस रही है?
- क्या तुम किताब पढ़ रहे हो?
- वह लड़की स्कूटी क्यों नहीं चला रही है?
निष्कर्ष (Conclusions):
Present Continuous Tense In Hindi पर हमारे इस लेख को पढ़ने के बाद आपको यह तो पता चल चुका होगा कि Present Continuous Tense में वर्तमान समय में चल रहे किसी कार्य के बारे में पता चलता है, जो कि अब भी जारी है। लेकिन यह कार्य पूर्ण नहीं हुआ है यानी कि यह कार्य अपूर्ण है। उम्मीद है, आपको हमारा यह Post पसंद आया होगा। इसमें आपको Present Continuous Tense के Rules, Present Continuous Tense In Hindi का इस्तेमाल कब किया जाता है तथा इसकी पहचान कैसे करें? से संबंधित सभी जानकारियां मिल चूंकि होंगी।
Tense से संबंधित अन्य Post पढ़ने के लिए हमारे पेज के Notification को On करना ना भूले। हमने Tense में प्रकारों के बारे में विभिन्न Post के माध्यम से जानकारी दी है जिसकी मदद से आपकी English Grammar और भी ज्यादा सुधर सकती है। अगर आपको हमारा यह Post पसंद आया है तो इसे सोशल मीडिया Platforms में Share करना ना भूले।