आज के इस Article में हम आपको बताएंगे Present Indefinite Tense In Hindi के बारे में। जिसमें हम What Is Present Indefinite Tense, How to Identify Present Indefinite Tense?, Present Indefinite Tense के Rules, Present Indefinite Tense के Examples आदि। इस Post को पढ़ने के बाद आप अपने अंग्रेजी Grammar को बेहतर बना पाएंगे। और साथ ही इस पोस्ट के माध्यम से Present Indefinite Tense को अच्छे से समझ पाएंगे। Present Indefinite Tense के बारे में अच्छे से जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़े।
What is Present Indefinite Tense in Hindi?
Table of Contents
जैसा कि आप जानते हैं Tense के तीन प्रकार होते हैं तथा इन तीनों प्रकारों के चार-चार भेद होते हैं। Present Tense का सबसे पहला भेद Present Indefinite Tense है जिसे “Simple Present Tense” के नाम से भी जाना जाता है। Present Indefinite Tense उन वाक्यों में होता है जिन वाक्यों से किसी काम के होने या फिर करने के बारे में पता चलता है। उदाहरण के लिए, ‘सीमा रोज सुबह नाश्ता करती है (Seema Takes Breakfast in the morning)।
How To Identify Present Indefinite Tense?
Present Indefinite Tense को पहचानने का सबसे अच्छा तरीका यह है, कि जिन वाक्यों के अंत में ‘ता है, ता हूं, ती है, ते हैं’ जैसे शब्द नजर आएंगे वे सभी वाक्य Present Indefinite Tense कि श्रेणी में आते हैं।
Present Indefinite Tense के नियम
किसी भी हिंदी वाक्य को Present Indefinite Tense में तबदील करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है, तो आइए जानते हैं उनके बारे में:-
- Present Indefinite Tense I, We, You, They, एवं बहुवचन (Plural number) के साथ Verb की First Form का इस्तेमाल किया जाता है।
- इसके अलावा इस Tense में He, She, It एवं एकवचन (Singular Number) के साथ ‘s’ और ‘es’ का इस्तेमाल होता है।
- ‘es’ का इस्तेमाल उन वाक्यों में किया जाता है जिनके अंत में a, i, o, u होते हैं। वही यदि कर्ता एकवचन है तो वहां पर Verb की First Form के साथ ही ‘es’ का उपयोग किया जाता है और अन्य वाक्यों के साथ ‘s’ का इस्तेमाल होता है। उदाहरण के लिए यदि किसी क्रिया के अंत में ‘go’ शब्द लिखा है तो उसमें ‘es’ जुड़कर वह ‘goes’ बन जाएगा। जबकि किसी क्रिया के अंत में यदि a, i, o, u के अलावा कोई अन्य Word होता है, उदाहरण के लिए यदि वहां ‘Eat’ होता है तो वह Eats बन जायेगा।
Affirmative Sentence या सकारात्मक वाक्य
Affirmative Sentence या सकारात्मक वाक्य में Verb की First Form प्रयुक्त होती है। इसमें Subject ‘I,We,You,They’ या बहुवचन होता है, तब Verb की First Form का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा जिन वाक्यों में He,She,It या एकवचन का इस्तेमाल होता है, तब Verb की First Form के साथ ‘S’, ‘es’ का प्रयोग किया जाता है।
Affirmative Sentence Structure : ( Sub + v1 Form s/es +obj +.)
Example:
- वह मुझसे नफरत करता है। (He Hates Me)
- मोहिनी गाना गाती है। (Mohini Sings a Song)
- वह हमेशा सच बोलती है। (She Always Speaks Truth)
- हम प्रत्येक दिन फुटबॉल खेलते हैं। (We Play Football Everyday)
Negative Sentence नकारात्मक वाक्य
Present Indefinite Tense में नकारात्मक वाक्य बनाने के लिए आपको Verb की First Form से पहले Do Not या Does Not का प्रयोग करना होता है। इसमें जब Subject ‘I, We, You, They’ या बहुवचन होता है तब Verb की First Form के साथ Do Not लगाया जाता है। वहीं यदि Subject He,She,It या एकवचन होता है, तब इसमें Verb की First Form के साथ Does Not लगाया जाता है। इन दोनों के शब्दों का प्रयोग किसी भी वाक्य में जोर डालने के लिए किया जाता है।
Negative Sentence Structure: ( Sub + Do /Does + not +v1 form +obj +.)
Examples:-
- हमारे माता-पिता हमें नहीं पीटते। (Our Parents Do Not Beat Us)
- वह दरवाजा नहीं खोलती। (She Does Not Open The Door)
- रोहन सोता नहीं है। (Rohan Does Not Sleep)
- वह किसी को गाली नहीं देती। (She Does Not Abuse Anybody)
Interrogative Sentence प्रश्नवाचक वाक्य
Present Indefinite Tense को हिंदी में प्रश्नवाचक वाक्य कहा जाता है, यानी कि वह वाक्य जिनमें किसी प्रश्न के पूछे जाने का बोध होता है। इस तरह के वाक्य बनाने के लिए Subject से पहले Do तथा Does लगाया जाता है। इसमें ‘I, We, You, They’ या बहुवचन के साथ Do और He, She, It या एकवचन के साथ Does लगाया जाता है। प्रश्नवाचक वाक्यों में मुख्यतः क्या शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं दूसरे प्रकार के प्रश्नवाचक वाक्य में क्या के अलावा अन्य प्रश्नवाचक शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है।
Interrogative Sentence Structure : (do /Does + Sub + v1 Form + obj +?)
Examples :-
- क्या वह 12वीं कक्षा में पढ़ता है। (Does He Study in the 12th Standard?)
- क्या तुम जल्दी सोते हो? (Do you go to bed early)
- क्या तुम यहां पढ़ते हो (Do you read here)
- क्या हवाई जहाज हवा में उड़ते हैं(Do the Aeroplane Fly In the sky?)
Interrogative Negative Sentence
Interrogative Negative Sentence, Interrogative Sentences की तरह ही होते हैं। हालांकि, इनका स्वभाव नकारात्मक होता है। इन वाक्यों को प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि इन वाक्यों में प्रश्न तो पूछा जाता है लेकिन उसमें किसी चीज की मनाही या फिर नकारात्मकता होती है। इस तरह के वाक्यों में ज्यादातर नहीं शब्द का इस्तेमाल होता है। इनमें Interrogative Sentences की तरह ही सबसे पहले Do और Does का प्रयोग किया जाता है। हालांकि, इसमें करता के बाद Not लगाया जाता है और verb के First Form का इस्तेमाल किया जाता है।
Interrogative Sentence Structure:(Does/do + sub + not +v1 form + obj +)
Examples:-
- क्या वे स्कूल नहीं है? (do they Not Go School?)
- क्या वह ड्रम नहीं बजाता है. (does He not play on Drum?)
- क्या वे अपने माता-पिता से प्यार नहीं करते? (do They Not Love Their Parents)
- क्या तुम लाइब्रेरी में नहीं पढ़ते? (do You Not Read at Library?
ये भी जरूर पढ़े:
निष्कर्ष (Conclusions):
तो यह था हमारा Present Indefinite Tense In Hindi पर Article, इस Post को पढ़ने के बाद आपको यह तो पता चल चुका होगा कि Present Indefinite Tense में Future में हो चुके किसी कार्य के पूर्ण होने का संकेत दिया जाता है। उम्मीद है आपको हमारा यह Post पसंद आया होगा। इसमें आपको Present Indefinite Tense के Rules, Present Indefinite Tense का इस्तेमाल कब किया जाता है तथा इसकी पहचान कैसे करें? से संबंधित सभी जानकारियां मिल चूंकि होंगी।
Tense से संबंधित अन्य Post पढ़ने के लिए हमारे पेज के Notification को On करना ना भूले। हमने Tense में प्रकारों के बारे में विभिन्न Post के माध्यम से जानकारी दी है जिसकी मदद से आपकी English Grammar और भी ज्यादा सुधर सकती है। अगर आपको हमारा यह Post पसंद आया है तो इसे सोशल मीडिया Platforms में Share करना ना भूले।