Home English Past Indefinite Tense Rules and Examples

Past Indefinite Tense Rules and Examples

0
365
past indefinite tense in hindi

अंग्रेजी सीखने के लिए Tense सीखना काफी ज्यादा जरूरी है इसीलिए आज के इस Post में हम आपको बताएंगे Past Indefinite Tense In Hindi के बारे में। जिसमें हम What Is Past Indefinite Tense, How to Identify Past Indefinite Tense?, Past Indefinite Tense के Rules, Past Indefinite Tense के Examples आदि। इस Post को पढ़ने के बाद आप अपने अंग्रेजी Grammar को बेहतर बना पाएंगे और साथ ही इस पोस्ट के माध्यम से Past Indefinite Tense को अच्छे से समझ पाएंगे। Past Indefinite Tense के बारे में अच्छे से जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़े।

Past Indefinite Tense क्या है?

Past Tense के प्रकार है इनमें से पहला प्रकार Past Indefinite Tense है, जिसे हिंदी में Simple Past Tense भी कहते हैं। जिसमें किसी बीते हुए कार्य, समय तथा घटना के बारे में पता चलता है। आप तो जानते ही होंगे Past Tense का मतलब होता है भूतकाल यानी कि बीता हुआ था। इस tense में जो समय बीत चुका है उसके बारे में बात की जाती है।

Past Indefinite Tense में भी भूतकाल में हुए किसी कार्य, घटना के बारे में वर्णन किया जाता है। हालांकि इस Tense में कार्य जारी है या नहीं इस बारे में पता नहीं चलता। इस तरह के वाक्य में क्रिया की दूसरी अवस्था (2nd Form Of Verb) का इस्तेमाल किया जाता है। Past Indefinite Tense In Hindi के बारे में अच्छे से समझने के लिए निम्नलिखित बिंदुओं को ध्यान से पढ़ें:-

  • Past Indefinite Tense के अंतर्गत साधारण वाक्य में Helping Verb का इस्तेमाल नहीं किया जाता।
  • हालांकि, इस Tense में Interrogative Sentences तथा Negative Sentences में Helping Verb ‘Did’ का इस्तेमाल होता है।

अब हम ये तो जान गए की Past Indefinite Tense In Hindi क्या है लेकिन हम इसकी पहचान कैसे कर सकते है। उसके लिए भी आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्यूंकि हम बड़ी आसानी से Past Indefinite Tense की पहचान कर सकते है।

Past Indefinite Tense की पहचान कैसे करें?

इस Tense की पहचान उन वाक्य से की जा सकती है जिनके अंत में ता था, ती थी, ते थे, या, ये, यी, आ, ई जैसे शब्द आते हैं।

ये भी जरूर पढ़े:

Past Indefinite Tense के नियम

Past Indefinite Tense में जब हिंदी वाक्य को अंग्रेजी में तबदील किया जाता है तो उस दौरान कुछ नियमों का ध्यान रखना पड़ता है। यह नियम अलग-अलग तरह के Sentences में अलग-अलग होते हैं इसीलिए हम नीचे Past Indefinite के नियमों के बारे में बता रहें है।

Affirmative Sentence(सकारात्मक वाक्य)

Structure:-  Sub + verb 2 + object

Past Indefinite Tense में Affirmative Sentence बनाने के लिए सबसे पहले Subject यानी की कर्ता के बारे में लिखा जाता है। इसके बाद इसमें क्रिया की दूसरी अवस्था (2nd Form Of Verb) के बारे में लिखा जाता है और अंत में Object के बारे में लिखते हैं।

Examples Of Past Indefinite Tense (Affirmative Sentences)

  • तुमने एक आर्टिकल लिखा। (You Wrote A Letter)
  • मैंने उसे एक मैगजीन दी। (I gave Him A Magazine)
  • उसने एक बत्तख पकड़ा। (He Caught A Duck)
  • घड़ी में 6:00 बजाए। (The Clock Struck Six)

Negative Sentence (नकारात्मक वाक्य)

Structure:-  Sub + Did + Not + Verb 1 + Object

Negative Sentences को नकारात्मक वाक्य कहा जाता है। यह वह वाक्य हैं जिनमें नहीं या फिर ‘Not’ लगाया जाता है। इन Sentences को अंग्रेजी अनुवाद करते समय पहले Subject लिखा जाता है, इसके बाद इसमें Did Not लगाया जाता है व इसके बाद इसमें verb की First Form का प्रयोग होता है। अंत मे फिर Object को लिखा जाता है।

Examples Of Past Indefinite Tense (Negative Sentences)

  • उसने अध्याय याद नहीं किया। (She Did Not Learn The Chapter )
  • उसने झूठ नहीं बोला। (She Did Not Lied )
  • प्रिया ने आज स्नान नहीं किया। (Priya Did Not Take Bath Today)
  • मैंने अपनी कुर्सी नहीं बेची। (I did Not Sell my chair)
  • हम कल कॉलेज नहीं गए। (We did not go to College Yesterday)
  • रुचिका ने कपड़े नहीं धोए। (Ruchika Did not Was the clothes)
  • कल मेरे बेटे ने मुझे काम करने नहीं दिया। (Yesterday my son did not let me do the work)

Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य)

Structure:-Did + Subject + Verb 1 + object

प्रश्नवाचक वाक्य में अक्सर किसी सवाल का जवाब पूछा जाता है इस तरह के वाक्य क्या से शुरू होते हैं प्रश्नवाचक वाक्य दो प्रकार के होते हैं दूसरे प्रकार के प्रश्नवाचक वाक्य में प्रश्नवाचक शब्द दो का इस्तेमाल किया जाता है।

Examples Of Past Indefinite Tense (Interrogative Sentences)

  • क्या नेहा ने एक गीत गाया? (Did Neha sing A song?)
  • क्या आपने एक मैगजीन खरीदी? (Did You buy a Magazine?)
  • क्या सपना ने सच बोला? (Did Sapna Tell the Truth?)
  • क्या तुम श्रेणी में द्वितीय रहे? (did You stand Second in the Class?)
  • क्या तुम स्कूल समय पर पहुंचे? (Did You Reach School In Time?)

Negative Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य)

Structure:- Question Word + Did + Subject + Verb 1 + Object

प्रश्नवाचक वाक्य में जिन वाक्यों में Not या फिर नहीं शब्द आते हैं, वे सभी वाक्य इंटेरोगेटिव नेगेटिव Sentences कहलाते हैं।

  • क्या उसने नृत्य में भाग नहीं लिया? (Did He not Take par in Dance Competition?)
  • क्या अभी तक चांद नहीं निकला? (Did The Moon not rise Today?)
  • लड़कियां मैदान में बास्केटबॉल क्यों नहीं खेली? (Why did the Girls not play in Basketballs in the field?)
  • आज वह लड़का कक्षा में क्यों नहीं आया? (why Did that boy not come in the class Today?)

Exercise To Learn Past Indefinite Tense In Hindi

ऊपर आपने Past Indefinite Tense के के बारे में विस्तार से पढ़ा। आप इस लेख को पढ़ने के बाद Past Indefinite Tense के बारे में तो अच्छे से जान गए होंगे। तो क्यों ना अपने ज्ञान को परखा जाए। नीचे हम Exercised दे रहे हैं। इसे Solve करें।

  • हम पार्क में गए।
  • परसों काफी तेज बारिश हुई।
  • प्रिया अपनी सहेली को मिलने गई।
  • प्रिया ने सुंदर पौधों को तोड़ा।
  • वह कल सुबह घर से निकल गई।
  • मैंने अपनी बाई को बुलाया।
  • वह कल सुबह की गाड़ी से आया।
  • उसने छोटी यात्रा के लिए प्रस्थान किया।
  • तुमने सच नहीं बोला।
  • बिल्ली ने चूहे को नहीं मारा।
  • तुमने हिंदी की परीक्षा नहीं दी।
  • उसने मेरा हार नहीं चुराया।
  • मैंने रोहित को नहीं मारा।
  • बिल्ली ने दूध नहीं पिया।
  • आज नौकर ने काम नहीं किया।

निष्कर्ष (Conclusions)

यह था हमारा Past Indefinite Tense In Hindi पर Article, इस Post को पढ़ने के बाद आपको यह तो पता चल चुका होगा कि Past Indefinite Tense में भूतकाल में हो चुके किसी कार्य, घटना के बारे में पता चलता है। उम्मीद है आपको हमारा यह Post पसंद आया होगा। इसमें आपको Past Indefinite Tense In Hindi के Rules, Past Indefinite Tense का इस्तेमाल कब किया जाता है तथा इसकी पहचान कैसे करें? Tense से संबंधित अन्य Post पढ़ने के लिए हमारे पेज के Notification को On करना ना भूले। हमने Tense में प्रकारों के बारे में विभिन्न Post के माध्यम से जानकारी दी है जिसकी मदद से आपकी English Grammar और भी ज्यादा सुधर सकती है। अगर आपको हमारा यह Post पसंद आया है तो इसे सोशल मीडिया Platforms में Share करना ना भूले।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here