Present Perfect Tense Rules And Examples

0
257
present perfect tense in hindi

आज हम आपको Present Perfect Tense के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करेंगे। इस पोस्ट में हम Present Perfect Tense का Definition, Present Perfect Tense के Example तथा Present Perfect Tense के Rules आदि के बारे में बताएंगे। इसके साथ ही इस पोस्ट में Present Perfect Tense के Interrogative Sentence, Negative Sentence Affirmative Sentences का कैसे प्रयोग किया जाता है, इन सब के बारे में बताया जाएगा। हम आशा करते हैं कि Present Perfect Tense In Hindi के बारे में दी गई हमारी जानकारी आपके लिए मददगार साबित होंगी। तो चलिए जानते हैं Present Perfect Tense क्या होता है?

What is Present Perfect Tense?

Present Perfect Tense उन घटनाओं और कार्यों को संदर्भित करता है जो भूतकाल में तो पूरे हो जाते हैं, लेकिन इनका प्रभाव वर्तमान में होता है। इस तरह के Tense में यह दर्शाया जाता है कि कोई कार्य पूरा हो चुका है तथा किसी क्रिया के पूरे होने को दर्शाने के लिए यह Past Tense को Present Tense से मिलाता है।

Present Perfect Tense को पहचानने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि उन वाक्यों की तलाश की जाए जिनके अंत में ‘चुका है, चुकी है, चुके हैं, चुके हो, या हूँ, ये है, ये हो, या है, ई हैं‘ होता है। जिन वाक्यों में यह शब्द नजर आएंगे, वे सभी वाक्य Present Perfect Tense In Hindi के माने जाएंगे। आइए इस Tense को समझने के लिए कुछ उदाहरणों पर नजर डालते हैं:-

Present Perfect Tense Examples

  • सीमा नीली साड़ी खरीद चुकी है। (Seema Has Bought A Blue Saree)
  • प्रिया कॉलेज जा चुकी है। (Priya Has Gone to College)
  • तुम सेब खा चुके।  (You Have Eaten a Apple)
  • हम क्रिकेट खेल चुके हैं। (We Have Played Cricket)

ये भी जरूर पढ़े:

Present Perfect Tense In Hindi Rules

प्रत्येक वाक्य को हिंदी से अंग्रेजी में तब्दील करने के लिए Tense में कुछ नियमों का ख्याल रखना पड़ता है। नीचे प्रेजेंट परफेक्ट टेंस के Rules के बारे में बताया जा रहा है।

Affirmative Sentence

Subject+ Has/Have +Verb 3rd Form + Other Words

Affirmative Sentence में Subject में पहले कर्ता के बारे में लिखा जाएगा। इसके बाद Has/Have का प्रयोग होगा। Has/Have के प्रयोग के दौरान ध्यान रखना है कि यदि Subject एक वचन (Singular) है यानी कि इसमें He, She, it आदि का प्रयोग हो रहा है, तो यहां पर Has आएगा। वहीं यदि Subject बहुवचन (Plural) है या इसमें I, We, You, They है तो वहां पर Have का प्रयोग किया जाएगा। इसके बाद क्रिया की तीसरे Form का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद Object में कर्म आएगा। और उसके आगे अन्य शब्द लिखा गया है, वहां पर आपका कोई शब्द, घटना या फिर कोई बात लिख सकते हैं। आइए इसे एक उदाहरण के जरिए समझते है।

उदाहरण: सीमा बाजार जा चुकी है। (Seema Has Gone To Market)

  • SUBJECT (कर्ता) : Seema
  • सहायक क्रिया : Has
  • Verb (क्रिया) : जा चुकी है (Gone)
  • OBJECT (कर्म) : To Market

Negative Sentence

(Sub +Has/have +Not+ v3+obj+)

उपरोक्त नियम का ध्यान तब रखा जाता है जब आप Present Perfect Tense In Hindi के अंतर्गत कोई नेगेटिव Sentence यानी कि नकारात्मक वाक्य बनाते हैं।

नेगेटिव Sentence में सबसे पहले Subject यानी कि कर्ता के बारे में लिखा जाएगा। इसके बाद जिस तरह से आप He, She, it के साथ Has प्रयोग करेंगे और I, We, You, They के साथ Have का प्रयोग करेंगे। वही चुकी यह नकारात्मक वाक्य है ऐसे में इसमें Has/Have के बाद आपको Not लिखना होगा। Not लिखने बाद प्रिया का तीसरा फॉर्म और कर्म लिखा जाएगा। इसे उदाहरण के जरिए समझे:-

Interrogative Sentence

(Has/Have +Sub +V3 +obj+?)

Interrogative Sentences को प्रश्नवाचक वाक्य कहा जाता है। प्रश्नवाचक वाक्य दो तरह के होते हैं आइए जानते हैं इन दोनों प्रकारों के बारे में:-

Type 1 : वे वाक्य जिनमें क्या शब्द पहले आता है, जैसे कि:-

  1. क्या तुम कॉलेज जा चुके हो? (Have you Gone to college?)
  2. क्या निखिल नाच चुका है? (Has Nikhil sung a Song ?)
  3. क्या वे बाजार से आ चुके हैं? (Have they Gone to market?)
  4. क्या उसने मोटरसाइकिल खरीद लिया है? (has He bought a motorcycle?)
  5. क्या सीमा के घर मेहमान आए हैं? (Have guests Come to Seema’s Home?)

Type 2 :  Interrogative Sentences के दूसरे प्रकार में क्या शब्द पहले आ भी सकता है और नहीं भी। इसके अलावा इसमें क्या के कई तरह के प्रश्नवाचक शब्द जैसे क्यों, कैसे, क्या आदि को शामिल किया जाता हैं। आइए उदाहरण द्वारा समझे :-

Example:-

  1. यह सब क्या है?
  2. तुम्हारे पापा अमेरिका से कब वापस आ रहे हैं?
  3. मेरा स्कूल का खाना क्यों नहीं दिया?
  4. उसने अपना सामान यहां पर क्यों रख दिया?
  5. यह किसकी दुकान है?

Interrogative Negative Sentence

(Has/Have+ Sub +Not +V3 +obj+?)

Present Perfect Tense के कई वाक्य ऐसे होते हैं जो स्वरूप में प्रश्नवाचक होने के साथ ही नकारात्मक दोनों होते हैं। ऐसे में इन वाक्यों को जब हिंदी से अंग्रेजी बनाया जाता है, तब मुख्य क्रिया से पहले Not शब्द का इस्तेमाल किया जाता है।

इस तरह के वाक्य बनाने के दौरान नियम, Present Perfect के interrogative Sentences के समान होते हैं। Interrogative Sentences में तथा Interrogative Negative Sentences में ना के बराबर असमानताएं होती है। हालांकि इसमें सिर्फ मुख्य क्रिया से पहले Not शब्द का प्रयोग कर दिया जाता है। आइए Interrogative Negative Sentences के कुछ उदाहरणों को देखें:-

Examples:-

  • क्या मेरी मम्मी ने अभी तक खाना नहीं बनाया? (Has My Mother not cooked Food?)
  • सुहानी अभी तक स्कूल में क्यों नहीं आई? (Why Hasn’t Suhani  come to school yet ?)

निष्कर्ष (Conclusions):

आज के इस Post में हमने जाना Present Perfect Tense In Hindi क्या है? What is the Definition Of Present Perfect Tense? Present Perfect Tense के प्रकार क्या है?, Present Perfect Tense In Hindi में कौन से नियम जरूरी है तथा Present Perfect Tense की पहचान कैसे करें? अगर आप Tense को अच्छे से समझना चाहते हैं तो हमारे Tense से जुड़े अन्य posts को जरूर पढ़ें।

हमने अपने पुराने posts में Present Tense के सभी प्रकारों एवं Tense के अन्य प्रकारों के बारे में विस्तार से बताया है। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे Facebook, WhatsApp , Instagram में शेयर करना ना भूले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here