Past Perfect Tense In Hindi Rules And Examples

0
297
past perfect tense in hindi

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे Past Perfect Tense In Hindi के बारे में। जिसमें हम What Is Past Perfect Tense, How to Identify Past Perfect Tense?, Past Perfect Tense के Rules, Past Perfect Tense के Examples आदि। इस Post को पढ़ने के बाद आप अपने अंग्रेजी सीखने की राह में आगे बढ़ पाएंगे तथा इस पोस्ट के माध्यम से Past Perfect Tense को अच्छे से समझ पाएंगे। Past Perfect Tense के बारे में अच्छे से जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

What Is Past Perfect Tense?

Past का मतलब होता है ‘बीता हुआ कल’ Past Perfect Tense यानी कि जिन वाक्यों, शब्दों में बीते हुए कल का आभास होता है, वह सभी Past Tense में आते हैं, वहीं Past Perfect Tense उन घटनाओं और कार्यों के बारे में बताता है जो बीते हुए समय में, लेकिन किसी निश्चित समय से पहले पूरे हो चुके हैं। इस तरह के Tense में दो तरह के कार्यों के बारे में बताया जाता है जिसमें से एक कार्य पूर्ण भूतकाल होता है तथा दूसरा सामान्य भूतकाल। आइए इसे उदाहरण के जरिए अच्छे से समझते हैं:-

Example:-

  • मोहिनी तुम्हारे जाने से पहले आ चुकी थी।
  • दोपहर तक सपना शॉपिंग कर चुकी थी।

इन दोनों तरह के वाक्यों में आपको दो तरह के कार्यों के पूरा किए जाने के बारे में पता चलता है। पहले वाक्य में मोहिनी पहले ही आ चुकी थी जिसके बाद दूसरा कार्य संपन्न किया गया। हालांकि, दूसरे वाक्य में सपना पहले शॉपिंग कर चुकी थी यानी कि सपना द्वारा शॉपिंग करने का काम पहले किया जा चुका था।

Past Perfect Tense को कैसे पहचाने?

आइए अब जानते हैं कि आखिर हम कैसे Past Perfect Tense को पहचान सकते हैं। दरअसल, Past Perfect Tense को पहचानना काफी आसान है यानी कि जिन वाक्यों के अंत में आपको ‘चुका था, चुकी थी, चुके थे, या था, या थी, या थे’ जैसे शब्द नजर आएंगे वे सभी Past Perfect Tense In Hindi में आएंगे।

ये भी जरूर पढ़े:

Past Perfect Tense In Hindi Rules

Affirmative Sentence (सकारात्मक वाक्य)

Subject + Had + v3 + Object +.

इस तरह के वाक्य में जब हिंदी के सकारात्मक वाक्यों का अनुवाद अंग्रेजी में किया जाता है, तब इस बात का ध्यान रखें कि इन वाक्यों में ‘पूर्व’ ‘पहले’ ‘बाद’ ‘पश्चात’ जैसे शब्द आते हैं। लेकिन जब इन वाक्यों को अंग्रेजी में बदला जाता है, तो कार्य को पहले लिखा जाता है और उसके बाद पूर्व, पहले या पश्चात, बाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। आईए नीचे दिए गए उदाहरणों के जरिए समझते हैं:-

Examples:-

  • मेरे किताब पढ़ने से पहले माताजी आ चुकी थी। (mother Had Come Before I Read The Book)
  • प्रिया गाना गा चुकी थी। (Priya Had Sung A Song)
  • मैं खाना पहले ही खा चुका था। (I Have Already Taken My Meals)
  • वह घर पहुंच चुकी थी। (She Had Reached Home)

Negative Sentence (नकारात्मक वाक्य)

Subject had + not+ v3 + Object +.

नकारात्मक वाक्यों में ज्यादातर ‘नहीं’ शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें उस तरह के शब्दों को शामिल किया जाता है जिसमें किसी चीज की मनाही या किसी चीज के ना होने का पता चलता है।

आइए जानते हैं Present Perfect Tense के नकारात्मक वाक्य के कुछ उदाहरणों के बारे में:-

  • वह पहले कभी दिल्ली नहीं गई थी। (She Had Never gone to Delhi Before)
  • उसने कार्य पूरा नहीं किया था। (She Had Not Completed the Work)
  • वह खाना नहीं खा चुकी था। (She Had Not Eaten Food)
  • मैंने उसे पहले नहीं देखा था। (I Had Not Seen Him Before)

Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य)

Had + Sub + v3 + Object +?

Past Perfect Tense में भी Interrogative Sentence दो प्रकार के होते हैं। एक तो वे Sentences जहां पर वाक्य में क्या शब्द आता है। वहीं अन्य प्रकार के Interrogative Sentence में क्या वाक्य के अलावा भी अन्य प्रश्न सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है, तो आइए जानते हैं इसके दोनों प्रकारों के बारे में।

Type -1

  • क्या वह आ चुकी थी। (Had She Come?)
  • क्या वे फिल्म देख चुके थे। (Had They Seen The movie?)
  • क्या सीमा सो चुकी थी। (Had Seema Gone To Bed?)
  • क्या तुम मैगजीन खरीद चुके थे। (Had You Bought The Magazine?)
  • क्या वे बीमार व्यक्ति मर चुका था। (Had The Patient Died?)
  • क्या आपने मेरी आज्ञा ली थी। (Had you Sought My Permission?)

Type-2

  • तुम्हारी मित्र यहां पर क्यों आई थी? (Why Had Your Friend Came Here?)
  • तुम्हारे अध्यापक ने क्या कहा था ? (What Had The Teacher Said?)
  • मरीज ने कौन-सी दवाई ली थी? (Which Medicine Did the Patient Take ?)
  • 5:00 बजे तक वह कहां पहुंचा था? (Where Had He Reached By 5 o’clock?)

Negative Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य)

Had + Sub + not + v3 + Object +?

Negative Interrogative Sentence या प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य ‘Interrogative Sentences’ की तरह ही होते हैं। हालांकि इसमें नकारात्मक शब्दों का बहुत ज्यादा इस्तेमाल होता है आइए Negative Interrogative Sentences को उदाहरणों के जरिए समझते हैं:-

  • माताजी ने उसे क्यों नहीं बुलाया था? (Why had Mother Not Called him)
  • वह आज स्कूल क्यों नहीं आया था? (Why Had He Not Come to School?)

Past Perfect Tense से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारियां

  • 5 Perfect Tense में दो तरह के कार्यों का वर्णन किया जाता है जिसमें से एक कार्य जो कि पहले ही पूरे हो जाते हैं, जबकि दूसरे बाद में पूरे होते हैं। जब किसी भी वाक्य में ‘पहले (Before)’ शब्द का इस्तेमाल किया गया होता है तो उस वाक्य का जब हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद किया जाता है तो कार्य को पहले लिखा जाता है और उसके बाद before शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। उदाहरण के लिए, ‘लोगों के आने से पहले चोर भाग चुका था’ का अंग्रेजी अनुवाद होगा, the Thief Had Ran Away Before the People Came.’
  • Past Perfect Tense In Hindi उन वाक्यों में होते हैं जिनके अंत में ‘चुका था, चुकी थी, चुके थे, या था यी थी, यह थे’ जैसे शब्द आते हैं।
  • इस Tense के जरिए हमें किसी भी कार्य, घटना के भूतकाल में पूर्ण हो चुके, के बारे में जानकारी होती है।

निष्कर्ष (Conclusions)

दोस्तों यह था हमारा पोस्ट Past Perfect Tense In Hindi। उम्मीद है आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा। इसमें आपको पास Past Perfect Tense In Hindi के Rules, Past Perfect Tense का इस्तेमाल कब किया जाता है तथा इसकी पहचान कैसे करें? से संबंधित सभी जानकारियां मिल चूँकि होंगी। हमने Tense में प्रकारों के बारे में विभिन्न पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी है जिसकी मदद से आप की English Grammar और भी ज्यादा सुधर सकती है। अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया है तो इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में शेयर करना ना भूले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here