IFSC Code क्या है? IFSC Code कैसे पता करे?

ifsc code kya-hai

दोस्तो आप मे से अधिकतर लोग Bank के माध्यम से Money Transfer करते होंगे। जिसके लिए आपको NEFT, RTGS, IMPS जैसी Money Transfer Facilities के लिए Bank में जाना पड़ता होगा। इसके साथ ही आपको इस तरह के Transaction के लिए Beneficiary के Account Details के साथ ही IFSC Code की भी आवश्यकता होती है। क्या आप जानते है की IFSC Code Kya Hai और इसकी जरूरत क्यों पड़ती है।

आज हम आपको IFSC के बारे मे बताने वाले है‌। जैसे हर भारतीय नागरिक की पहचान उसके Aadhaar Card Number से होती है ठीक इसी तरह RBI यानी की Reserved Bank Of India ने भारत के Bank के पहचान के लिए इस IFSC की शुरुआत की है। इसलिए आज के इस Post मे हम आपसे IFSC से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे कि IFSC Code Kya Hai? IFSC Full Form, किसी भी Bank के IFSC Code के बारे मे कैसे पता करें आदि को साझा करेगे। IFSC से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को प्राप्त करने के लिए Post को अंत तक जरूर पढ़े।

IFSC Full Form क्या है?

IFSC Full Form “Indian financial System Code” होता है। हिंदी में इसे “भारतीय वित्तीय प्रणाली संहिता” कहते है।

IFSC Code Kya Hai?

IFSC मुख्यतः एक विशेष प्रकार का अक्षर और अंको को मिलाकर बनाया गया Code होता है जो आपको Electronic Fund Transfer की Facility देता है। इसके द्वारा आप किसी भी Bank के Branch को Identify कर सकते है। IFSC के माध्यम से आप उस Branch के बारे मे Information प्राप्त कर सकते है। मैं आपकी जानकारी के लिए बताना चाहुंगी कि IFSC Code हर Branch का अपना अलग अलग होता है। आपके द्वारा किसी दूसरे Bank मे Money Transfer किया जाता है तो IFSC Code का प्रयोग किया जाता है। आप किसी भी माध्यम से Money Transfer करे मगर आपके द्वारा जिस भी Bank मे Money Transfer किया जा रहा है आपको उस Particular Bank का IFSC Code चाहिए होता है। इसको Reserved Bank Of India के द्वारा जारी किया जाता है।

चलिए इस प्रकिया को हम एक छोटे से उदाहरण से समझने की कोशिश करते है –

दोस्तो आप मान लिजिए कि आपका Bank Account वाराणसी के कचहरी के SBI Branch मे है और आपको किसी व्यक्ति को Money Transfer करना है। मगर उस व्यक्ति का जिसको आप Money Transfer करना चाहते है उनका Bank Account लखनऊ के गोमतीनगर के Axis Bank में है। अब आपको लखनऊ के गोमतीनगर के Axis Bank के Branch का IFSC Code चाहिए होगा।

IFSC Code के शुरूआत के चार Digit Bank का Code होता है। उसके बाद अगला अंक 0 होता है इसको Control Number भी कहा जाता है और अगले 6 Digit उस Bank के Branch का Code होता हैं। सब मिलाकर इसमे 11 Digit होते है और इस तरह यह IFSC Code बनता है।

ध्यान रहे कि इसमे आखिरी के 6 Digit Numeric अथवा अंग्रेजी के Alphabetical Word भी हो सकते है मगर ज्यादातर यह IFSC Code Numeric ही होते है।

ifsc code kya hai in hindi
IFSC Code Example

IFSC Code की जरूरत क्यो पड़ती है?

अब हम ये तो समझ गए है की IFSC Code Kya Hai? आज के समय मे हर किसी का अपना खुद का Bank Account होता ही है। इसलिए Bank के Customer होने के नाते आपको अपने Bank से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। आपको खासतौर पर अपने IFSC Code की जानकारी होनी ही चाहिए क्योंकि इसके बिना आप पैसों किसी का भी तरह का कोई भी लेने देने नही कर सकते है। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि इसके माध्यम से आप किसी भी Bank के बारे मे जानकारी प्राप्त कर सकते है।

जब भी आप किसी को Money Transfer करे तो एक बार आप उस व्यक्ति के IFSC Code और Bank के बारे में अवश्य जान ले। जब भी आप किसी व्यक्ति को Money Transfer करते है तो आपसे उस व्यक्ति का Account Details जैसे कि Account Holder Number, Account Number, IFSC Code, और Bank Branch Name मांगा जाता है। अगर आपके द्वारा किसी भी दूसरे Bank को Beneficiary में Add किया जाता है तब भी आपको इसकी आवश्यकता पड़ती है। अब हम आपको Step By Step बताते है कि आप इसे कहाँ से और कैसे प्राप्त कर सकते है।

IFSC Code कैसे पता करे?

IFSC Code Kya Hai और यह क्यों जरूरी है है ये सब जानने के बाद हमारा ये जानना जरूरी बनता है की IFSC Code को हम कैसे पता कर सकते है।अगर आप किसी भी Bank Branch का IFSC Code जानना चाहते है तो आप नीचे दिए गए इन 3 आसान तरीकों से बड़े ही आराम से इसका पता लगा सकते है।

IFSC Code को जानने के तीन प्रमुख तरीके

1. Website के माध्यम से
2. Bank Account Passbook के माध्यम से
3. Check Book के माध्यम से

Website के माध्यम से

हम सबसे पहले बात करते है कि आप Website के माध्यम से IFSC Code के बारे मे कैसे पता लगा सकते है। इसके लिए बस नीचे दिए गए Steps को Follow करे।

Step 1: इसके लिए आपको सबसे पहले Browser में IFSC Code Search को लिखना है और Google Search Results में आयी RBI की Official website पर चले जाना है या इस लिंक पर क्लिक करें – IFSC Code Search

STEP 2: आपकी Screen पर RBI website का Page Open हो जायेगा जिसमे आपसे Bank Name और Branch Name डालने का Option मिलेगा।

ifsc code kaise pta karen

Step 3: Bank Name और Branch Name को Fill करने के बाद Get Bank Details पर Click करें।

find ifsc code

Step 4: जैसे ही आप Get Bank Details पर Click करते हैं आपको उस Bank का IFSC Code दिख जायेगा।

ifsc code search

इस तरह से आप कुछ ही Seconds में आप RBI Reserve Bank Of India की Official Website से अलग-अलग Banks के IFSC Code को बड़ी ही आसानी से प्राप्त कर सकते है।

Bank Account Passbook के माध्यम से

आप Bank Account Passbook के माध्यम से IFSC Code के बारे मे कैसे पता लगा सकते है। इसके लिए बस नीचे दिए गए Steps को Follow करे।

अगर आप चाहे तो किसी भी Bank Account के Passbook के माध्यम से IFSC Code को बड़ी ही आसानी से प्राप्त कर सकते है। इसके लिए आपको सबसे पहले Passbook का प्रथम पृष्ठ को खोलना है। इसके बाद यहां पर Account Number, Bank Name, Account Holder Name और IFSC Code दिया गया होता है। ये IFSC Code को प्राप्त करने का सबसे आसान तरीका है। अगर आपका Internet Connection काम नही कर रहा है तो आप अपने Bank Account के Passbook से इसे बड़े ही आराम से प्राप्त कर सकते है।

ifsc code in bank passbook

Check Book के माध्यम से

आप Check Book के माध्यम से IFSC Code के बारे मे कैसे पता लगा सकते है। इसके लिए बस नीचे दिए गए Steps को Follow करे।

आप अपने Check Book के माध्यम से भी अपने IFSC Code को प्राप्त कर सकते है यह भी आसान तरीको मे से एक है। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि हर Bank के Branch का अपना अलग अलग IFSC Code होता है। इसलिए अगर आप ध्यान से देखेगे तो पाएंगे कि आपके Check Book में यह Check के ऊपर की ओर लिखा होता है। इसके साथ किसी भी Bank का IFSC Code उसके Check Book में नीचे Check Number से अंकित होता है।

क्या Credit Card के Account का भी IFSC Code होता है?

मुझे पता है कि आप भी सोच रहे होंगे कि क्या Credit Card Account का भी IFSC Code होता है? आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि जब भी आपके द्वारा किसी भी Credit Card का Payment किया जाता है तो आपको वहां पर भी IFSC Code की आवश्यकता पड़ती है। उस समय आपको Bank के Branch या फिर IFSC Code के स्थान पर Bank का IFSC Code दर्ज करना होता है।

उदाहरण के तौर पर जैसे कि – अगर आप HDFC Bank के Credit Card की Payment कर रहे हैं तो आपको वहां पर HDFC0000123 IFSC Code डालना होगा। यह इस Bank का IFSC Code है न कि Bank के Branch का, इस तरह से आप अन्य Bank का Code भी Online देख सकते है।

Conclusion:

आज की Post में हमने आपको जानकारी दी IFSC Code Kya Hai? IFSC Full Form और इसका प्रयोग कहा पर किया जाता है। मै आशा करती हु की आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी और आपको IFSC Code से जुड़े सारे सवालों के जवाब भी मिल गए होगे। आपको हमारा ये Post कैसा लगा हमे जरुर बताएं। साथ ही अगर आपके पास इस विषय से जुड़ी कोई सवाल या जिज्ञासा है तो आप तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते है। ऐसे ही और जानकारी वाले लेख पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहिये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here