किसी भी भाषा में आप तब तक पारंगत नहीं माने जाते जब तक आपको यह पता ना हो कि उस भाषा का प्रयोग कब और किस तरह से करना है। English Grammar या हिंदी व्याकरण में “Tense” या फिर “काल” काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है क्योंकि काल के द्वारा हमें यह पता चलता है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा कही गई कोई बात, किस समय और किस स्थिति में बताई जा रही है। आज के इस लेख में हम Tense In Hindi के बारे में बात करने वाले है। Tense के इस्तेमाल के जरिए हमें पता चलता है कि किसी वाक्य का समय के साथ क्या संबंध है? यही चीज़ Tense को महत्वपूर्ण बनाती है।
अगर आप भी अंग्रेजी भाषा को सीखने के लिए प्रयासरत हैं, तो यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण होगा क्योंकि इस लेख में हम Tense के बारे में सभी जानकारियां प्रदान करेंगे। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको यह पता चल जाएगा कि Tense क्या होता है? Tense का प्रयोग कहां और कैसे करना चाहिए? तो चलिए जानते है Tense (काल) के बारे में।
Tense क्या है? Tense In Hindi
Table of Contents
Tense को हिंदी में काल के नाम से जाना जाता है। Tense की एक बहुत प्रचलित परिभाषा है जिसके अनुसार ‘किसी कार्य को करने पर उस कार्य के होने का पता चले उसे Tense कहा जाता है।‘ अब इसे आसान शब्दों में समझे तो, हम जब भी कोई कार्य करते हैं उस कार्य का एक समय होता है। एक निश्चित समय में हम किसी भी कार्य को संपन्न करते हैं। अब हमारे द्वारा किए गए कार्य को जब हमें शब्दों में बताना होता है तो यह थोड़ा कठिन कार्य होता है। क्योंकि हमें उस कार्य के बारे में शब्दों में बताने के लिए यह बताना होता है कि वह कार्य कब हुआ? हमने किस समय उस कार्य को किया? क्या वह कार्य वर्तमान में किया जा रहा है? या वह कार्य किया जा चुका है? या फिर भविष्य में किया जाने वाला है? यही पूरी प्रक्रिया काल (Tense In Hindi) कहलाती है। Tense एक तरह से वाक्य को समय के साथ जोड़कर बताने की एक प्रक्रिया है।
कोई भी एक वाक्य तीन आवश्यक चीजों के बिना अधूरा होता है। यह चीजें हैं कर्ता (Subject), क्रिया (Verb), कर्म (Objects). कर्ता और कर्म में किसी भी तरह का परिवर्तन नहीं होता। हालांकि, क्रिया में समय के साथ परिवर्तन होता रहता है। अब कौन-सी क्रिया को किस समय किया जा रहा है, इसका पता Tense के जरिए ही चलता है।
Tense की परिभाषा क्या है? Tense Definition In Hindi
क्रिया का वह रूप जिससे किसी कार्य के होने या करने के समय का पता चले, वे Tense कहलाता है। उदाहरण के रूप में, ‘मैं पानी पी चुका हूं।’ इस वाक्य में ‘मैं’ ‘कर्ता’ है, ‘पानी’ क्रिया है तथा ‘चुका हूं’ यह दर्शाता है कि वह कार्य भूतकाल में किया गया। Tense In Hindi (काल) एक तरह से क्रिया के किए जाने के समय को प्रदर्शित करता है। जैसे कि ‘मैं पानी पी चुका हूं’ ‘मैं पानी पी रहा हूं’ ‘मैं पानी पीऊंगा।‘

इन तीनों वाक्यों में आपको कर्ता और क्रिया एक ही दिख रहे होंगे। हालांकि इन तीनों कार्य को करने का समय अलग-अलग है। समय का यह भेद ‘चुका हूं’ ‘रहा हूं’ और ‘पीऊंगा’ जैसे शब्दों से चलता है जिस तरह से यहां हमने किसी क्रिया को तीन अलग-अलग कालों में विभाजित किया है। उसी तरह काल भी विभिन्न प्रकारों में विभाजित होता है। ऐसे में काल के प्रकारों के बारे में जानना जरूरी होता है। तभी आप काल के बारे में समझ सकेंगे।
Tense के प्रकार Types of Tense
Tense को 3 श्रेणियों में विभाजित किया जाता है। यह श्रेणियां एक तरह से समय का ही विभाजन है। आइए जानते हैं Tense के 3 प्रकारों के बारे में:-
Types Of Tense In English
- Present Tense
- Past Tense
- Future Tense
Types of Tense In Hindi
- वर्तमान काल
- भूतकाल
- भविष्य काल

Tense के इन प्रकारों के भी कई उप प्रकार है जिनकी चर्चा हम आगे करेंगे। इससे पहले यह जान लेते हैं, कि वर्तमान काल, भूतकाल, भविष्य काल आखिर होता क्या है?
What Is Present Tense In Hindi?
Present Tense का हिंदी में अर्थ वर्तमान होता है। यानी कि जो भी कार्य मौजूदा समय में चल रहे हैं या जो भी कार्य आप अभी कर रहे हैं, वे सभी Present Tense में आएंगे।
बहुत से लोगों का यह प्रश्न होता है कि आखिर Present Tense In Hindi को पहचाने कैसे? तो हम आपको बता दें, जिन वाक्य वाक्यों के अंत में ता है, ती है, ते है, रहा है, रही है, रहे हैं, चुका है, चुकी है, चुके हैं आदि आते हैं वे Present Tense में आएंगे।
उदाहरण: रमेश बाजार जाता है।, वह मुझसे बात करता है, रमेश गाना सुनता है, रमेश कॉलेज जा रहा है।
यह Present Tense में कई प्रकारों में बटा होता है इसके मुख्यतः चार प्रकार होते हैं। जो कि निम्नलिखित हैं:-
- Present Indefinite Tense
- Present Continuous tense
- Present Perfect Tense
- Present Perfect Continuous Tense
What Is Past Tense In Hindi?
जो घटनाएं बीत चुकी है या पहले हो चुकी हैं तथा जो कार्य हम पहले कर चुके हैं जिनका Present और Future से कोई संबंध नहीं होता वे सभी Past Tense यानी कि भूतकाल की श्रेणी में आती है।
Past Tense की पहचान का सबसे अच्छा तरीका यह है कि जो वाक्य ता था, ती थी, ते थे, रहा था, रही थी, रहे थे, चुका था, चुकी थी, चुके थे से खत्म होते हैं। वे सभी Past Tense के अंतर्गत आएंगे।
उदाहरण: रमेश बाजार जाता था।
इसी Past Tense के भी 4 भेद होते हैं यह भेद निम्नलिखित हैं:-
- Past Indefinite Tense
- Past Continuous tense
- Past Perfect Tense
- Past Perfect Continuous Tense
What Is Future Tense In Hindi?
भविष्य में जो कुछ भी होने वाला है यानी कि जो घटनाएं घटने वाली है या जो कार्य आप करने वाले हैं यह सभी Future Tense में आएंगे।
वे सभी वाक्य जिनके अंत में गा, गी, गे, रहा होगा, रही होगी, रहे होंगे, चुका होगा, चुकी होगी, चुके होंगे आते हैं वह सभी Future Tense होते है।
उदाहरण: रमेश बाजार जाएगा।
Future Tense भी चार प्रकारों में बटा होता है जो कि निम्नलिखित हैं:-
- Future Indefinite Tense
- Future Continuous tense
- Future Perfect Tense
- Future Perfect Continuous Tense
Tense के उप–प्रकार
हमने ऊपर प्रत्येक Tense In Hindi में तथा उनके प्रकारों के बारे में बताया। इन सभी प्रकारों के उप प्रकारों में 4 Words समान है जो कि Present Tense, Past Tense, Future Tense सभी में आते हैं। यह शब्द ‘Indefinite, Continuous, Perfect, Perfect Continuous’ है। Tense के प्रकारों के बारे में अच्छे से समझने के लिए इन चार शब्दों को समझना जरूरी है। इन चार शब्दों को समझने के बाद आप काल के विभिन्न प्रकार और उनके उप-प्रकार के बारे में आसानी से समझ सकेंगे। तो आइए जानते हैं इन 4 शब्दों के अर्थ के बारे में:-
Indefinite, Continuous, Perfect, Perfect Continuous का अर्थ
- Indefinite : Indefinite Tense को समझने के लिए एक उदाहरण का सहारा लेते हैं। यह उदाहरण है, ‘रमेश खाना खाता है।‘ इस वाक्य को पढ़ने के बाद आपको यह नहीं पता चलेगा की क्या रमेश भोजन कर रहा है? या वह भोजन कर चुका है? अगर रमेश अपना कार्य कर चुका होता तो वाक्य होता, ‘रमेश खाना खा रहा है।‘ और यदि रमेश ने अपना कार्य पूरा कर लिया होता तो वाक्य होता, ‘रमेश खाना खा चुका है।‘ हालांकि, ‘रमेश खाना खाता है’ यह वाक्य भ्रम पैदा करता है इसलिए यह एक Indefinite Tense है। आइए अब विभिन्न Tense में Indefinite के प्रयोग को देखते हैं:-
- Present Indefinite Tense : रमेशखाना खाता है। जिन वाक्यों के अंत में ‘ता है, ती है, ते है’ (Do/Does) आता है, वह Present Indefinite Tense कहलाएंगे।
- Past Indefinite Tense : रमेशखाना खाता था। इन वाक्यों के अंत में ‘ता था, ती थे, ते थे (Did)’ आता है।
- Future Indefinite Tense : रमेशखाना खाएगा। इन वाक्यों के अंत में गा,गी, गे( Shall/Will) आता है।
- Continuous : Continuous यानी कि वह काम अभी जारी है। उदाहरण के लिए, ‘रमेश खाना खा रहा है।‘ इस वाक्य से पता चल रहा है कि रमेश द्वारा अभी खाना खाया जा रहा है और यह प्रक्रिया चल रही है।
- Present Continuous Tense : रमेशखाना खा रहा है। इन वाक्यों के अंत में रहा है, रही है, रहे हैं (Is/Am/are) आता है।
- Past Continuous Tense : रमेशखाना खा रहा था। इन वाक्यों के अंत में रहा था, रही थी, रहे थे (Was/were) आता है।
- Future Continuous Tense : रमेश खाना खा रहा होगा। इन वाक्यों के अंत में रहा होगा, रही होगी, रहे होंगे (Shall be/Will be) आता है।
- Perfect :- Perfect यानी की ‘पुर्ण’ या काम का पूरा हो जाना। जब कोई कार्य पूरा हो जाता है या फिर खत्म हो जाता है, तब उसमें Perfect का इस्तेमाल किया जाता है। उदाहरण के लिए ‘रमेश खाना खा चुका है।‘ इस वाक्य को पढ़ने से आपको यह आभास हो जाता है कि रमेश द्वारा कार्य किया जा चुका है।
- Present Perfect Tense : रमेशखाना खा चुका है। इन वाक्यों के अंत में चुका है, चुकी है, चुके हैं (Has/Have) आता है।
- Past Perfect Tense : रमेशखाना खा चुका था। इन वाक्यों के अंत में चुका था, चुकी थी, चुके थे (Had) आता है।
- Future Perfect Tense : रमेशखाना खा चुका होगा। इन वाक्यों के अंत में चुका होगा, चुकी होगी, चुके होंगे (Shall Have/Will Have) आता है।
- Perfect Continuous:- जो कार्य एक निश्चित समय से जारी है वे सभी Perfect Continuous Tense है। उदाहरण के लिए मान लीजिए रमेश 2 बजे से खाना खा रहा है, यानी कि रमेश ने 2 बजे से खाना शुरू किया है और उसका भोजन करना अभी भी जारी है, तो यह Perfect Continuous की श्रेणी में आएगा।
- Present Perfect Continuous Tense : रमेश2 बजे सेखाना खा रहा है। रहा होगा + Time
- Past Perfect Continuous Tense : रमेश 2 बजेखाना खा रहा था। रहा होगा + Time
- Future Perfect Continuous Tense : रमेश 2 बजे से खाना खाता रहेगा। रहा होगा + Time

तो यह थे Tense के मुख्य प्रकार। Tense के प्रकार तथा Tense In Hindi के बारे में जानकारी होना काफी ज्यादा जरूरी है क्योंकि Tense को सीखे बना आप अंग्रेजी भाषा में ना ही अच्छे से लिख सकेंगे, ना ही बोल सकेंगे। Tense मूलभूत अंग्रेजी Grammar है जिसे आप आसानी से सीख सकते हैं। काल दिखने में मुश्किल लगता है लेकिन जब आप इसे समझने लगते हैं, तो यह अपने आप ही आसानी से समझ में आ जाता है।
Tense Chart In Hindi
Tense | Example | Rules |
Present Tense | ||
Present indefinite Tense | ता है, ती है, ते है (Do/Does) | Verb 1st |
Present Continuous Tense | रहा है, रही है, रहे हैं (Is/Am/are | Verb 1st +ing |
Present Perfect Tense | चुका है, चुकी है, चुके हैं (Has/Have) | Verb 3rd |
Present Perfect Continuous Tense | रहा होगा + Time | Verb 1st +ing |
Past Tense | ||
Past indefinite Tense | ता था, ती थे, ते थे (Did) | Verb 1st |
Past Continuous Tense | रहा था, रही थी, रहे थे (Was/were) | Verb 1st +ing |
Past Perfect Tense | चुका था, चुकी थी, चुके थे (Had) | Verb 3rd |
Past Perfect Continuous Tense | रहा होगा + Time | Verb 1st +ing |
Future Tense | ||
Future indefinite Tense | गा,गी, गे(Shall/Will) | Verb 1st |
Future Continuous Tense | रहा होगा, रही होगी, रहे होंगे (Shall be/Will be) | Verb 1st +ing |
Future Perfect Tense | चुका होगा, चुकी होगी, चुके होंगे (Shall Have/Will Have) | Verb 3rd |
Future Perfect Continuous Tense | रहा होगा + Time | Verb 1st +ing |
Tense को कैसे सीखें?
- Tense को सीखने के लिए सबसे पहले हमारे इस पोस्ट को पढ़े। और इस पोस्ट में बताए गए चार्ट को अच्छे से याद कर लें।
- अगर हो सके तो Tense के चार्ट को आप अपने कमरे में चिपका सकते हैं। आपके दैनिक कार्यों के दौरान आपकी नजर इस चार्ट पर पड़ेगी तो धीरे-धीरे यह चार्ट आपको याद होने लग जाएगा।
- Tense सीखने के सबसे सशक्त माध्यमों में से एक है इसे वीडियो के ज़रिए सीखना। ऐसे में आप YouTube की मदद ले सकते हैं।
- अगर आपको वीडियो देखना पसंद नहीं है तो आप कई Apps download कर सकते हैं जिनमें Tense को सिखाया जाता है।
- Tense को सीखने की प्रक्रिया के दौरान आप लिखकर उनको याद करने का प्रयास करें क्योंकि लिखी हुई चीज दिमाग में ज्यादा समय तक रहती है।
- Tense सीखने के दौरान इसे अपने आम बोलचाल की भाषा में भी प्रयोग करना शुरू कर दें क्योंकि जब आप इसको प्रयोग करने लग जाते हैं तो यह आपके व्यवहार में ढल जाता है तथा आपको इसे सीखने में ज्यादा कठिनाई नहीं होती।
- Tense को लिखकर याद करने के साथ ही इसे बोलकर भी याद करना जरूरी होता है क्योंकि कई बार लोग Tense को लिख पाते हैं। लेकिन जब बोलते हैं तब उस दौरान उनसे कई गड़बड़ियां हो जाती है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (F.A.Q)
Tense क्या होता है?
Tense को हिंदी में काल कहा जाता है। Tense क्रिया के उस रूप को कहा जाता है जिससे किसी काम के होने के समय तथा उस कार्य के जारी रहने या फिर पूरा हो जाने की स्थिति का पता चलता है।
Tense के कितने भेद होते हैं?
Tense के तीन भेद होते हैं, भूतकाल, वर्तमान काल, भविष्य काल।
ये भी जरूर पढ़े:
निष्कर्ष (Conclusions)
आज के इस Article में हमने जाना Tense In Hindi, Tense क्या होता है? TENSE के कितने प्रकार होते है? हमने आपको Tense से जुड़ी सारी जानकारी देने का हर संभव प्रयास किया है। इस लेख को पढ़ने के बाद आपको ये तो मालुम हो ही गया होगा की English को सिखने के लिए टेंस को सीखना कितना जरूरी है। अगर आप इसके अलावा कोई और जानकारी जानने को इच्छुक हैं, तो हमें Comment Section में बताएं। अगर आपको यह Article पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।
Aapne tense ke upar ek vishesh lekh likh kar acha kiya hain. sabhi ko tense sikhna hi chahiye kyoki yah bahot jaruri hai english sikhne ke liye. Tense sikhna chahiye.