Computer तो कई लोग इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उन्हें Computer के साथ इस्तेमाल किए जाने वाले CPU के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती। CPU Computer का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है, यही वजह है कि इसे ‘कंप्यूटर का दिमाग’ भी कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं CPU Full Form क्या होता है? CPU क्या होता है? अगर नहीं तो हमारे इस लेख को पढ़िए क्योंकि इस लेख में हमने CPU से संबंधित सभी जानकारियां दी है। आइए जानते हैं CPU के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में:-
CPU Full Form क्या है?
CPU Full Form “Central Processing Unit” होता है। CPU का Hindi Full Form ‘केंद्रीय प्रसंस्करण इकाई’ होता है।
CPU क्या होता है?
CPU Computer के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, यह कंप्यूटर के अंदर एक चिप के रूप में होता है। CPU को एक Processing यूनिट कहा जाता है जिसका काम होता है कंप्यूटर में Calculation, Action, Program आदि को रन करना। CPU को कंप्यूटर का दिमाग कहा जाता है क्यूंकि इसके बिना Computer बेकार है।
CPU क्या कार्य करता है?
Computer के जरिए जो Processing की जाती है, उसे Control करने का दायित्व CPU पर होता है। यह कंप्यूटर द्वारा दिए गए इनपुट को Process करके उसे Output के पास भेजता है। ऐसा करने के लिए इसके द्वारा Primary Memory से डाटा लिया जाता है। Primary Memory में डाटा User द्वारा Input के जरिए Computer को दिया जाता है और इसी को यह Process करती है। Process करने के बाद अंत में जो Result Data आता है, CPU i.e. Central Processing Unit (CPU Full Form) उसे Output Devices के जरिए User को प्रस्तुत करता है। CPU डाटा को Process करने के लिए तीन घटकों का सहारा लेता है। यह घटक है Memory Unit, Arithmetic Unit तथा Control Unit। आइए जानते हैं इन तीनों यूनिट के क्या-क्या कार्य होते हैं:-

- मेमोरी यूनिट : जैसे कि हमने पहले बताया इनपुट के जरिए दिया गया डाटा CPU प्रस्तुत करता है तथा इसे आउटपुट के माध्यम से Users को दिखाता है। इन्हीं डाटा को Memory यूनिट में Store किया जाता है।
- अरिथमेटिक यूनिट : Arithmetic यानी कि Mathematics। Computer की यही यूनिट Basic Mathematics जैसे की जमा, घटा, गुणा, भाग करती है जिस वजह से पता चलता है कि कौन-सी संख्या बड़ी है? कौन-सी संख्या छोटी है? जब डाटा Process किया जाता है उस दौरान यही यूनिट इनपुट की गणना करती है और उसे Process करती है।
- कंट्रोल यूनिट : Control Unit का काम निर्णय लेने का होता है क्योंकि यह तय करती है कि Input Data को कब लेना है? इसे कब Process करना है? तथा कब इसे Processing के जरिए Users के सामने प्रदर्शित करना है।
Input Device और Output Device
- Input Device : Input Devices उन्हें कहा जाता है जिनके द्वारा Computer को निर्देश दिए जाते हैं। Computer के इनपुट Devices में Keyboard, Scanner, Mouse, Light Pen, Microphone आदि शामिल होते हैं।
- Output Device : Input Devices द्वारा दिए गए निर्देशों की Processing की जाती है जिसके बाद Result Data सामने आता है। इस रिजल्ट डाटा को पहुंचाने का काम Output Devices पर होता हैं। Output Devices में Monitor, printer, Projector आदि शामिल होते हैं।
यही वजह है कि CPU को ‘कंप्यूटर का दिमाग’ या फिर ‘कंप्यूटर का दिल’ के नाम से भी जाना जाता है। जिस तरह मनुष्य के शरीर में दिल सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है तथा इसके थम जाने से शरीर की गतिविधियां भी थम जाती है। उसी तरह CPU Full Form i.e. Central Processing Unit भी कंप्यूटर के लिए बेहद जरूरी होता है क्योंकि कंप्यूटर के सभी कार्य CPU के द्वारा Control किए जाते हैं।
कंप्यूटर के विभिन्न अंगों जैसे के Hardware, Keyboard, Mouse, Printer, Software, Programme के जरिए जो भी Instructions दिए जाते हैं, उन सभी Instructions को CPU संभालता है।
CPU के भाग
- ALU (Arithmetic Logic Unit)
- CU/Control Unit
- Registers
CPU के Processing Cores के बारे में जानकारी
- Single Core Processor:- जिस CPU द्वारा एक समय में एक Set Of Instructions दिए जाते हैं, उसे सिंगल कोर प्रोसेसर के नाम से जाना जाता है।
- Dual-Core Processor:- जब CPU में दो Processing core होते हैं वे डुएल कोर प्रोसेसर के नाम से जाने जाते हैं।
- Quad-Core Processor:- 4 Core वाले CPU को कुवाड कोर प्रोसेसर के नाम से जाना जाता है।
इसके साथ ज्यादा कोर वाले भी CPU होते हैं जिससे Computer का Performance बेहतर होता है। Computer के CPU का Processor काफी ज्यादा Important होता है क्योंकि CPU का प्रोसेसर जितना ज्यादा होगा उतनी ही आसानी और तेजी से कंप्यूटर के प्रोग्राम चलेंगे। जानकारी के लिए आपको बता दें, दुनिया में सबसे पहला CPU 1971 में बना था। इस CPU का नाम ‘Intel 4004’ था। वर्तमान समय में ज्यादातर Microprocessors को Intel या AMD द्वारा बनाया जाता है।
कंप्यूटर में CPU कहा लगे होते हैं?
CPU को Computer के Motherboard में लगाया जाता है। CPU चौकोन आकार का होता है तथा इसमें धातु के छोटे-छोटे कनेक्टर लगाए जाते हैं जो कि Motherboard के CPU के Socket में Connect किए जाते हैं।
CPU जब कार्य करता है, उस दौरान इसमें से Heat निकलती है इसीलिए इसे ठंडा रखने के लिए इसे Heat Sink से कवर किया जाता है। इसके साथ ही Computer में CPU ठंडा रहे इसलिए इसके साथ Fan भी दिया जाता है। आपको बता दें, सिर्फ कंप्यूटर में नहीं बल्कि अलग-अलग तरह के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम सा Devices में CPU का इस्तेमाल किया जाता है। इन Devices में Smartphone, Smart Tv, Gaming Console, Multimedia Services, Car आदि शामिल होते हैं।
CPU कैसे कार्य करते हैं?
कंप्यूटर का CPU कई चरणों से होकर हम तक डाटा को पहुंचाता है। कंप्यूटर को यूजर द्वारा निर्देश देने के बाद और उसकी डाटा Processing और रिजल्ट हमारे सामने प्रदर्शित करने की प्रक्रिया के बीच कई सारे चरण होते हैं। आइए जानते हैं इन चरणों को:-
Fetch:- कंप्यूटर पर यूजर जब कोई निर्देश देता है तो उस दिए गए निर्देश को पहले Fetch किया जाता है, Fetch करने का मतलब होता है, निर्देशों को Receive करना।
Decode:- किसी निर्देश को Fetch के जरिए जब स्टोर किया जाता है, तब उसकी Memory Control यूनिट के पास निर्देश को भेजती है। Control यूनिट नेनिर्देश को रिकॉर्ड करने का काम करता है और अंत में इसे CPU के पास भेजता है।
Execute:- Control यूनिट द्वारा CPU के पास निर्देश भेजा जाता है, उस निर्देश की Processing CPU के द्वारा की जाती है और Processing के बाद जो रिजल्ट मिलता है उसे Memory में Store किया जाता है। और ऐसे रिजल्ट को आउटपुट के जरिए प्रदर्शित किया जाता है।
ये भी जरूर पढ़े:
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (F.A.Q)
कंप्यूटर का दिमाग किसे कहते है?
CPU को
CPU का कार्य क्या होता है?
CPU इनपुट को Process करता है और आउटपुट देने का कार्य करता है।
पहला CPU चिप किस कंपनी ने बनाया था?
इंटेल ने।
इंटेल 4004 को कब लॉन्च किया गया?
नवंबर 1971
इस लेख को पढ़ने के बाद हम ये तो समझ गए है की CPU Full Form क्या है और CPU किसी कंप्यूटर के लिए कितना जरूरी है। अगर आपको ये जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद !