एम एस एक्सेल आसानी से चलाना सीखें इन फार्मूला के साथ

0
539
ms excel chalana sikhe

About MS Excel

यदि आपके पास कंप्यूटर है और आप उसका इस्तेमाल कर रहे है या फिर अगर आप कंप्यूटर की पढ़ाई कर रहे है तो आपने MS Excel के बारे में जरूर सुना होगा। क्योकि MS Excel एक ऐसा Application है जिसकी सहायता से आप Data Management करने का काम करते है। MS Excel एक स्प्रेड शीट प्रोग्राम है जो Microsoft Office Suite के साथ आता है। MS Excel डाटा को Tabulation Format में Open, Create, edit और format जैसी और भी बहुत सी सुविधाए प्रदान करता है।यदि आप भी चाहते है की आप MS Excel chalana sikhe तो आप बिलकुल सही जगह पर है। इसीलिए इस लेख को ध्यान से तथा अंत तक जरूर पढ़े।

एम एस एक्सेल (MS Excel) आज के दौर में सभी Professional और Personal ज़रूरतों का Tool बना हुआ है, अगर आप इसे आसानी से चलाना चाहते हैं तो आपको कुछ Formula के साथ इसमें अपना हाथ आज़माना होगा।

ऐसी ही एक विशेषता है जो Excel को Best Tool बनातीं है वो है – Excel Formula । इस लेख में, हम विभिन्न Microsoft Excel Functions और Formulas पर चर्चा करेंगे। ये Formulas और Functions आपको गिनने और डाटा विश्लेषण तेजी से करने में सक्षम बनाते हैं।

नीचे हमने शीर्ष Excel Formulas दिए हैं, जो आपको Excel पर काम करते समय पता होना चाहिए।

MS Excel क्या है ?

MS Excel का पूरा नाम Microsoft Excel है। जिसे केवल Excel के नाम से भी जाना जाता है। ये एक Spreadsheet Program है जो Microsoft Corporations के द्वारा बनाया गया है। MS Excel एक ऐसी Application है जो Microsoft Office Suite के अंतर्गत आती है। MS Excel डाटा को Tabulation Form में रखने की सुविधा देता है। इसके साथ साथ MS Excel आपको और भी बहुत सारी सुविधाए प्रदान करता है जैसे कैलकुलेशन करना, डाटा का ग्राफ तैयार करना, रिपोर्ट तैयार करना आदि।

Types of MS Excel

Excel Data चार प्रकार का होता है जो निम्लिखित है –

  1. Number Data
  2. Text Data
  3. Logical Data
  4. Error Data

MS Excel को Open कैसे करे ?

यदि आप भी चाहते है की आप MS Excel chalana sikhe तो आपको सबसे पहले MS Excel Open करना आना चाहिए। MS Excel को Open करने के बहुत सारे Method है जो निम्नलिखित है-

Method 1.

सबसे पहले आप निचे दिए गए Window Search Bar में जाए और वहां टाइप करे Excel…

  • उसके बाद में आपको MS Excel दिखाई देगा उसपर क्लिक कर दे और MS Excel Open हो जाएगा।

Method 2.

  • Keyboard पर Window +R Type करे और Run Command Box Open करे…

वहा टाइप करे excel.exe फिर Ok पर क्लिक कर दे जिससे MS Excel Open हो जाएगा।

Method 3.

  • Desktop Screen के Left Corner दिए गए Start Button पर जाए और उस पर क्लिक करे..
  • All Program में जाए…
  • Office Folder में जाए…
  • वहा Excel पर क्लिक करे और आप देखेंगे की MS Excel ओपन हो चूका है।

Excel फॉर्मूला ( Formula ) क्या है?

Microsoft Excel में, Formula सेल की श्रेणी में Value पर काम करता है। गलत होने पर भी ये Formulas आपको परिणाम देते हैं। एम एस एक्सेल के फॉर्मूले आपको जोड़ना, घटाना, गुणा और भाग जैसी गणना करने में सक्षम बनाते है। इनके अलावा, आप सेल की एक श्रृंखला के लिए Excel में औसत का पता लगा सकते हैं और प्रतिशत की गणना कर सकते हैं, दिनांक और समय की Value में हेरफेर कर सकते हैं और बहुत कुछ कर सकते हैं।

एक और शब्द है जो Excel Formula से बहुत परिचित है, और वह है “Function”। दो शब्द, “Formula” और “Function” कभी-कभी एक साथ उपयोग होते हैं। वे संबंधित हैं, लेकिन फिर भी अलग हैं।

एक Formula एक समान चिह्न (=) से शुरू होता है। जबकि, जटिल गिनतियों को करने के लिए Function का उपयोग किया जाता है जिन्हें Manual रूप से नहीं किया जा सकता है। Excel में Function में ऐसे नाम होते हैं जो उनके उपयोग को दर्शाते हैं। MS Excel Chalana Sikhe >>>

Microsoft Excel के कुछ आसान फार्मूला (Formulas)

MS Excel पर आप किस प्रकार का ऑपरेशन करना चाहते हैं, इस पर निर्भर करते हुए बहुत सारे Excel Formula और Function हैं। हम नीचे आपके लिए MS Excel को आसान बनाने वाले सभी फार्मूला को बताएँगे।

जोड़ना (SUM)

SUM () Function, जैसा कि नाम से पता चलता है, चयनित सेल Value का कुल योग बताता है।

जैसे अगर आपको C column में 1 और 2 row की संख्या को जोड़ना है तो आप इस Function को ऐसे लिखेंगे –

=SUM (C1,C2) होगा और अगर आपको row संख्या 1 से लेकर 10 तक को जोड़ना है तो आपको =SUM (C1:C10) ऐसा लिखना होगा।

औसत (Average)

AVERAGE () Function चयनित सेल Value की औसत की गणना करने पर केंद्रित है।

जैसा कि अगर आपको C Column में 1 और 2 row की संख्या का औसत निकलना है तो आप,
=Average (C1,C2) ऐसा लिखेंगे लेकिन अगर आपको row संख्या 1 से लेकर 10 तक का औसत चाहिए तो आपको, =Average (C1:C10) ऐसा लिखना होगा।

गुणा (Multiplication)

वैसे तो गुणा करने के बहुत से आसान तरीके हैं लेकिन सबसे आसान है, * इसका उपयोग करके गुणा करना

मतलब अगर आपको C Column में 1 और 2 row की संख्या का गुणा निकलना है तो आप, =C1*C2 ऐसा करके एकदम आसानी से निकाल सकते हैं।

और अगर आपको C Column की 1 से लेकर 5 तक की ROW की संख्या को गुणा करना है तो आपको =C1C2C3C4C5 ऐसा करना होगा।

भाग (Division)

Microsoft Excel में भाग देना एकदम आसान है अगर आपको C Column में 1 और 2 row की संख्या का भाग निकलना है तो आप, =C1/C2 ऐसा करके एकदम आसानी से सकते हैं।

MS Excel Chalana Sikhe >>>

प्रतिशत (Percentage)

जैसा की आप सभी जानते हैं की numerator को denominator द्वारा भागित किया जाता है जिससे हमें प्रतिशत मिलता है।

अब मान लीजिये आपको 600 में से 300 मिलें हैं और आपको एक्सेल द्वारा प्रतिशत निकलना है तो, मान लीजिये अपने C column के 1 Row में numerator लिखा है 300 और B Column के 1 Row में denominator लिखा है 600 तो आपको =C1/B1 ऐसा लिखना होगा जिसका परिणाम 0.50 आएगा फिर आपको नंबर ग्रुप में जाकर प्रतिशत वाले साइन को क्लिक करना होगा जिसके बाद आपको 50% ऐसा दिख जाएगा।

COUNT

इस फंक्शन से यह पता चलता है की कितने सेल में संख्या है, जैसे मान लीजिये आपकी एक्सेल शीट में कुल 50 row है और आपने सिर्फ एक column बनाया हुआ है A वाला तो ऐसे में आपको पता करना है की A Column की 50 row में कितने सेल में नंबर लिखा है तो आप,

=COUNT (A1:A50) ये फार्मूला डालेंगे तो आपको आंकड़ा पता लग जाएगा की कुल कितने सेल में संख्या लिखी है मान लो की 50 में से सिर्फ 25 में कुछ नंबर लिखा है बाकी 25 खाली है तो आपको परिणाम 25 मिलेगा।

MAX or MIN

MAX or MIN दोनों ही Excel के Function होते है। जिनका उपयोग बहुत ज्यादा किया जाता है। MAX Excel Function से हमे ये पता चलता है की पुरे डाटा में सबसे बड़ा नंबर कौन सा है और MIN Excel Function से हमे ये पता चलता है की पुरे डाटा में सबसे छोटा नंबर कौन सा है।

MS Excel के उपयोग / Uses of MS Excel in Hindi

यदि MS Excel के उपयोग की बात की जाए तो इसके उपयोग निम्नलिखित है –

  • डाटा को Tabular Form में व्यवस्थित करने के लिए..
  • Conditional Formatting के लिए…
  • Data Shorting करने के लिए..
  • Accounting के लिए..
  • Checklist बनाने के लिए..
  • People Management के लिए..
  • Stock Maintain करने के लिए..
  • Data Chart/ Graph तैयार करने के लिए..
  • Budget तैयार करने के लिए …
  • Mailing List तैयार करने के लिए..
  • Data Filtering के लिए..
  • Mathematical or Logical Calculation करने के लिए..

Frequently Asked Questions ( F.A.Q ) About MS Excel chalana sikhe

Q1. MS Excel की पूरी फाइल को क्या कहते है ?

Ans- MS Excel की पूरी फाइल को Workbook कहा जाता है।

Q2. एक Worksheet में Cell की संख्या क्या क्या होती है और एक Workbook में कितनी Worksheet होती है ?

Ans- एक Workbook में Cell की संख्या 17, 17, 98, 69, 184 होती है और एक Workbook में अधिकतम 255 Worksheet होती है।

Q3. Worksheet किसे कहा जाता है ?

Ans-जब में कोई भी डाटा Row तथा Column में व्यवस्थित होता है तो इन्ही Row तथा Column के व्यवस्थित रूप को ही Worksheet कहा जाता है।

Q4. MS Excel का Executable File Name क्या है ?

Ans- MS Excel का Executable File Name ”excel.exe” है।

और अंत में

ऊपर लिखे इस लेख में हमने MS Excel Chalana Sikhe, Excel के कुछ formula तो बताएं हैं लेकिन एक्सेल बहुत ही विशाल टूल है इसमें अनगिनत फार्मूला और functions हैं लेकिन अगर आप एक्सेल नहीं जानते हैं तो आपको ऊपर लिखे formula और function से ही बहुत मदद मिल जाएगी।

MS Excel के Features क्या है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here