IPL क्या है? क्रिकेट का महाकुंभ क्या है? IPL की पूरी जानकारी हिंदी में

0
494
ipl full form in hindi

अगर आप किसी क्रिकेट प्रेमी से विश्व के सबसे बेहतरीन क्रिकेट League के बारे में सवाल करेंगे, तो बिना सोचे समझे वह IPL का ही नाम लेगा। क्योंकि IPL एक ऐसा League है जिसे विश्व का प्रत्येक खिलाड़ी खेलना चाहता है। इसके पीछे की वजह यह है कि इस League में जहां आपको काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल होती है वही अच्छी खासी रकम भी मिलती है। सिर्फ एक ही IPL सीजन में हजारों करोड़ों रुपए की कमाई होती है। क्या आपको पता है की IPL Full Form In Hindi क्या है? IPL क्या है और यह इतना लोकप्रिय क्यों है?

आप में से बहुत से लोग IPL मैच देखते भी होंगे और इसके बारे में पूरी जानकारी भी रखते होंगे। लेकिन ऐसे बहुत सारे सवाल है जिनके जवाब का आपको पता नहीं होगा। अगर आप इन सवालों के जवाब नहीं जानते तो चिंता मत कीजिए क्योंकि इस लेख के माध्यम से हम आपको इन सभी सवालों के जवाब देंगे तो आइए जानते हैं।

IPL Full Form In Hindi

IPL का English Full Form “Indian Premier League” होता है और IPL Full Form In Hindi भी “इंडियन प्रीमियर लीग” होता है। इसे हिंदी में भारतीय प्रीमियर लीग भी कहा जाता है। अगर आप आईपीएल के बारे में और अधिक जानकारी चाहते है तो इस लेख में हमारे साथ अंत तक जुड़े रहिये।

IPL क्या है?

IPL का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है, यह एक टी-20 प्रतियोगिता है। जिसे प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के सभी खिलाड़ी शामिल होकर क्रिकेट मैच खेलते हैं। यह मैच सिर्फ 20 ओवर में ही खेला जाता है, यही वजह है कि इसे T-20 के नाम से भी जाना जाता है।

ipl full form in hindi
IPL Full Form

इस क्रिकेट मैच की यह खासियत होती है कि इसमें एक टीम में बड़े-बड़े दिक्कज खिलाड़ी शामिल होते हैं जिससे क्रिकेट की यह प्रतियोगिता काफी ज्यादा जोरदार और धमाकेदार हो जाती है। इसके साथ ही IPL मैच में कई विदेशी खिलाड़ियों को भी शामिल किया जाता है जिस वजह से इसे “क्रिकेट का महाकुंभ” भी कहा जाता है। IPL का Tournament हर साल मार्च-अप्रैल या फिर मई महीने में आयोजित किया जाता है।

IPL का आयोजन क्यों किया जाता है?

इस सवाल पर कई लोगों का कहना होगा कि IPL मनोरंजन के लिए आयोजित कराया जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है। IPL का संचालन मनोरंजन के साथ ही करोड़ों रुपए कमाने के लिए भी किया जाता है। दरअसल, किसी भी IPL टीम का मालिक IPL मैच के दौरान अपनी टीम को मजबूत बनाने तथा सफलता हासिल करने के लिए उस टीम में देश-विदेश से बड़े खिलाड़ियों को शामिल करता है। इन खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा पैसे दिए जाते हैं जिससे वह बेहतर प्रदर्शन करें जो टीम IPL मैच जीत जाती है उसे करोड़ों रुपए दिया जाता है। इसके साथ ही IPL मैच का प्रसारण टीवी के जरिए किया जाता है जिसमें हजारों करोड़ों की कमाई होती है।

इतनी ज्यादा कमाई होने की वजह से IPL (IPL Full Form In Hindi- “इंडियन प्रीमियर लीग”) का भारतीय अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण स्थान है। आज लोगों के लिए जितना World Cup मायने रखता है उतना ही मायने IPL भी रखता है।

IPL की शुरुआत कब और किसके द्वारा की गई?

IPL की शुरुआत साल 2007 में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड यानी कि  Board Of Control For Cricket In India (BCCI)  के द्वारा की गई। जानकारी के लिए बता दें BCCI ने 20-20 आधारित इस क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ की घोषणा साल 2007 में ही की थी। 13 सितंबर 2007 में उन्होंने इसका नामकरण इंडियन प्रीमियर लीग किया। इसके फाउंडर तथा पूर्व कमिश्नर के रूप में Lalit Modi का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।

IPL का इतिहास क्या है?

जैसे कि ऊपर हमने बताया IPL की शुरुआत कब हुई तथा IPL (IPL Full Form In Hindi- “इंडियन प्रीमियर लीग”) की शुरुआत किसने की। अब हम आपको बताएंगे कि IPL का पहला टूर्नामेंट कब खेला गया। दरअसल IPL का पहला टूर्नामेंट साल 2008 में खेला गया था जिसके बाद साल 2012 तक DLF ने IPL का Sponsor किया। साल 2013 में IPL को PEPSI द्वारा स्पॉन्सर किया जाने लगा। Pepsi ने इसके Sponsor में 72 मिलियन डॉलर का निवेश किया था।

लेकिन साल 2015 में Pepsi का Sponsor अपने नाम करते हुए Chinese Smartphone कंपनी Vivo ने इसका Contract अपने हाथों में ले लिया।

IPL के नियम

  • IPL की टीम में पहला नियम यह है कि एक टीम में कम से कम 25 व ज्यादा से ज्यादा 28 खिलाड़ी ही शामिल हो सकते हैं।
  • नियमों के अनुसार एक टीम में 8 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है।
  • IPL की टीम में चार विदेशी खिलाड़ी होने जरूरी है।

IPL से जुड़ी कुछ प्रमुख जानकारियां

  • IPL टीम में खिलाड़ी एक अनुबंध के तहत खेल खेलता है इस कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक खिलाड़ी किसी भी टीम में 1 वर्ष के लिए खेलता है
  • IPL के टीम में 18 से 25 खिलाड़ियों का चयन होता है जिनमें से चार विदेशी खिलाड़ी एक मैच में खेलते हैं।

IPL 2021 की टीम की लिस्ट

  1. मुंबई इंडियंस (MI)
  2. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
  3. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
  4. दिल्ली कैपिटल्स (DC)
  5. राजस्थान रॉयल्स (RR)
  6. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
  7. किंग्स इलेवन पंजाब (KKXP)
  8. सनराइजर्स हैदराबाद (SH)

IPL में दिए जाने वाले Awards

वैसे तो IPL मैच के दौरान खिलाड़ियों को कई तरह के अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। लेकिन इनमें से दो अवार्ड सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इन दो अवार्ड्स में पर्पल कैप (Purple Cap) और ऑरेंज कैप (Orange Cap) है। आइए जानते हैं यह दोनों अवार्ड कब किए जाते हैं:-

  • IPL के सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप से पुरस्कृत किया था।
  • IPL सीजन के दौरान जो खिलाड़ी सबसे ज्यादा विकेट लेता है उसे पर्पल कैप पुरस्कार से सम्मानित किया जाता हैं।

इसके साथ ही इंडियन प्रीमियर League जीतने वाले खिलाड़ी को ट्रॉफी के साथ ही पुरस्कार राशि भी दी जाती है। जो टीम विजेता होती है उसके लिए यह नियम है कि उसे आधी पुरस्कार राशि टीम के खिलाड़ियों को वितरित करना जरूरी होता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न  (F.A.Q)

Q.1 IPL की घोषणा कब की गई?

Answer: 13 सितंबर 2007 में

Q.2 IPL का पहला मैच कब खेला गया?

Answer: 2008 में

Q.3 IPL का फुल फॉर्म क्या होता है?

Answer: इंडियन प्रीमियर League

Q.4 IPL किस महीने में खेला जाता है?

Answer: अप्रैल से मई

Q.5 IPL League में कुल कितनी टीम होती है?

Answer: 8

ये भी जरूर पढ़े:

निष्कर्ष (Conclusions) : अगर आप क्रिकेट प्रेमी है तो आपके लिए यह आर्टिकल काफी ज्यादा Important है क्योंकि वह क्रिकेट प्रेमी ही क्या है जिसे IPL के बारे में पूरी जानकारी ना हो। इस लेख के माध्यम से आपने जाना है कि IPL क्या होता है? IPL की शुरुआत कब हुई? IPL की स्थापना किसने की तथा IPL की कौन-कौन सी टीम को साल 2021 में नियुक्त किया गया है, IPL Full Form In Hindi क्या होता है? अगर आप IPL से जुड़ी कोई अन्य जानकारी जानना चाहते हैं तो हमें Comment Section में जरूर बताएं। आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here