आज के इस लेख में हम बीजेपी के बारे में बताएंगे। जैसा कि आप जानते हैं BJP एक राजनीतिक पार्टी है। यह भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टियों में से भी एक है। ऐसे में इसके बारे में जानकारी होना जरूरी है, इसलिए आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे BJP Full Form क्या होता है? बीजेपी क्या है? तो चलिए जानते हैं बीजेपी के बारे में समस्त जानकारी हिंदी में।
BJP Full Form क्या है?
BJP Full Form “Bhartiya Janta Party” है। इसके अलावा इसे अंग्रेजी में “Indian Peoples Party” भी कहा जाता है। इसके अलावा बीजेपी को “भाजपा” के नाम से भी जाना जाता है।
BJP क्या है?
BJP यानी की भारतीय जनता पार्टी (BJP Full Form) भारत का बहुत बड़ा राजनीतिक दल है जो कि भारत में कई सालों से कार्यरत है। भारतीय जनता पार्टी में राजनेताओं के अलावा कई फिल्मी सितारे भी शामिल है। वर्तमान समय में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाजपा पार्टी से ही हैं।
BJP का इतिहास
भारतीय जनता पार्टी की स्थापना को ज्यादा समय नहीं बिता। दरअसल, इसकी स्थापना आजादी के कुछ समय बाद ही की गई थी। जैसा कि आप जानते हैं भारतीय जनसंघ, भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा था। दरअसल, साल 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई और यह 1977 में जनता पार्टी में शामिल हुआ। उस दौरान इस पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ा और इस चुनाव में विजयी हुई। साल 1980 में भारतीय जन संघ के सदस्यों ने मिलकर भारतीय जनता पार्टी का गठन किया। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक अटल बिहारी वाजपेयी को माना जाता है।
हालांकि, BJP यानी की भारतीय जनता पार्टी (BJP Full Form) की नींव 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने रखी थी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी बीजेपी के सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उनके बाद लालकृष्ण आडवाणी इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। अटल बिहारी बेहद ही शक्तिशाली राजनेता माने जाते हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के सबसे पहले प्रधानमंत्री भी है। वे 16 मई 1996 को देश के प्रधानमंत्री बने थे। लेकिन दुर्भाग्यवश सिर्फ 13 दिन के भीतर ही उनकी सरकार गिर गई। पर आज भाजपा भारत की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है तथा यह लगातार प्रगति कर रही है।
भाजपा ने शुरुआत से ही हिंदूवादी और राष्ट्रवादी विचारधारा को अपनाया है तथा इसी बल पर इसने कई चुनाव भी जीते। भाजपा लोगों की नजरों में तब आई जब राम मंदिर को लेकर मुद्दा गरमाने लगा। भाजपा ने राम मंदिर को लेकर आंदोलन करना शुरू किया और इसी आंदोलन के चलते यह पार्टी लोकप्रिय होती गई। इसका नतीजा 1999 के चुनावों में देखने को मिला। इन चुनावों में भाजपा एक बड़े दल के रूप में उभरी तथा अपनी सरकार बनाई। हालांकि साल 2004 और 2009 के चुनावों में भाजपा की हार हुई। लेकिन इसके कई सालों बाद 2014 में जाकर भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला और तब से लेकर अब तक भाजपा की जीत का सिलसिला चलता रहा है। साल 2019 के चुनाव में भी भाजपा को जीत हासिल हुई है।
भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह क्या है?
भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह “कमल का फूल” है। कमल का फूल बीजेपी का राष्ट्रीय पुष्प है तथा हर चुनाव अभियानों में इसी प्रतीक को लगाया जाता है। बीजेपी की पहचान भगवा रंग से होती है तथा इसके चुनाव चिन्ह कमल को भी भगवा रंग से रंगा गया है जो कि BJP यानी की भारतीय जनता पार्टी (BJP Full Form) की पहचान को प्रदर्शित करता है।
GST क्या हैं? GST कितने प्रकार का होता है?
BJP का संगठनात्मक ढांचा
भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में इसका अध्यक्ष, सर्वोच्च अधिकारी होता है। भाजपा ने साल 2012 में अपने नियमों में यह अनिवार्य किया कि कोई भी सदस्य 3 साल के कार्यकाल के लिए राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया जा सकता है। अध्यक्ष के साथ काम करने वाले सदस्यों में उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव और महासचिव शामिल होते हैं। चुकी भाजपा एक विशाल राजनीतिक दल है जिस वजह से इसमें कई विचारधारा वाले संगठन शामिल है, जैसे कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा विश्व हिंदू परिषद। BJP यानी की भारतीय जनता पार्टी (BJP Full Form) के छात्र विंग का नाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद है। इसके अलावा इसमें भारतीय किसान संघ, भारतीय मजदूर संघ तथा आरएसएस से संबंधित मजदूर संघ भी सम्मिलित है।
BJP में अब तक आए राष्ट्रीय अध्यक्षों की सूची
आइए जानते हैं BJP यानी की भारतीय जनता पार्टी (BJP Full Form) की स्थापना से लेकर अब तक इसमें कितने राष्ट्रीय अध्यक्ष आए हैं तथा वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन हैं:-
- अटल बिहारी वाजपेयी (1980 से 1986)
- लालकृष्ण आडवाणी (1986 से 1991)
- मुरली मनोहर जोशी (1991 से 1993)
- लालकृष्ण आडवाणी (1993 से 1998)
- कुशाभाऊ ठाकरे (1998 से 2000)
- बंगारू लक्ष्मण (2000 से 2001)
- जेना कृष्णमूर्ति (2001 से 2002)
- वेंकैया नायडु (2002 से 2004)
- लालकृष्ण आडवाणी (2004 से 2006)
- राजनाथ सिंह (2006 से 2009)
- नितिन गडकरी (2009 से 2013)
- राजनाथ सिंह (2013 से 2014)
- अमित शाह (2014 से 2020)
- जेपी नड्डा (2020 से वर्तमान)
BJP के प्रधानमंत्रियों की लिस्ट
- अटल बिहारी वाजपेयी (16 मई 1996 से 1 जून 1996)
- अटल बिहारी वाजपेयी (19 मार्च 1998 से 19 अक्टूबर 1999)
- अटल बिहारी वाजपेयी (19 अक्टूबर 1999 से 22 मई 2004)
- नरेंद्र दामोदर दास मोदी (26 मई 2014 से वर्तमान)
भारत के विभिन्न राज्यों में भाजपा का स्थान
वर्तमान समय में भाजपा, भारत के कई राज्यों में अपनी पहुंच सुनिश्चित कर चुकी है। देश के प्रमुख राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में भाजपा की सरकार है। इसके साथ ही अन्य राज्यों में भाजपा ने गठबंधन के जरिए भी अपना शासन स्थापित किया है। आइए जानते हैं वह कौन-से राज्य है जहां पर भाजपा की उपस्थिति है।
साल 2018 तक भाजपा ने 12 राज्यों में अपनी सरकार बनाई जो कि निम्नलिखित हैं:-
- असम
- अरुणाचल प्रदेश
- गोवा
- गुजरात
- झारखंड
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- उत्तर प्रदेश
- मणिपुर
- उत्तराखंड
- हिमाचल प्रदेश
- त्रिपुरा
भाजपा की इनके अलावा चार अन्य राज्यों में भी सरकारें हैं। हालांकि यह सरकार अन्य राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन के फलस्वरूप बनाई गई हैं।
- बिहार : भाजपा ने बिहार में जदयू और लोक जनशक्ति पार्टी के साथ अपनी सरकार बनाई है।
- नागालैंड : नागालैंड में भाजपा की नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के साथ सरकार है।
- मेघालय : भाजपा ने मेघालय के नेशनल पीपल्स पार्टी के साथ गठबंधन में अपनी सरकार बनाई है।
- मिजोरम : वही मिजोरम में मिज़ो नेशनल फ्रंट के साथ इसकी गठबंधन में सरकार है।
ये भी जरूर पढ़े:
निष्कर्ष (Conclusions)
उम्मीद है आपको इस लेख से BJP Full Form, BJP क्या है? इसका गठन कब हुआ? से जुड़े सभी प्रश्नों का उत्तर मिल चुका होगा। अगर आप बीजेपी से संबंधित कोई अन्य जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।