Home English Adverb in Hindi – Definition, Types of Adverb

Adverb in Hindi – Definition, Types of Adverb

0
391
adverb in hindi

अंग्रेजी व्याकरण में क्रिया विशेषण का महत्वपूर्ण स्थान है। जैसा कि आप जानते हैं अंग्रेजी वाक्य की संरचना काफी हद तक Parts Of Speech पर ही निर्भर करती है। इस Parts Of Speech की मदद से अलग-अलग वाक्यों को तैयार किया जाता है। इसलिए Parts Of Speech के अंग Adverb का स्थान काफी अहम माना जाता है। आज हम इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि क्रिया विशेषण क्या होता है? (Adverb in Hindi?), क्रिया विशेषण के क्या प्रकार है? (Types Of Adverb?) तथा क्रिया विशेषण की परिभाषा (Definition of Adverb), क्रिया विशेषण के उदाहरण (Example Of Adverb?) आदि।

Adverb In Hindi Meaning

हिंदी में Adverb की Meaning ‘क्रिया विशेषण’ होती है। इसके अलावा अंग्रेजी में इसे Modifying Word के नाम से भी जाना जाता है। एक तरह से देखा जाए तो Adverb, विशेषण, क्रिया और क्रिया विशेषण का संयोजन है।

अगर बात करें Adverb Definition In Hindi की तो जिस शब्द से हमें संज्ञा (Noun) और सर्वनाम (Pronoun) के अलावा किसी अन्य शब्द के गुण, दोष व व्यवस्था की जानकारी मिलती हो उसे Adverb या क्रिया विशेषण कहते हैं। इसके साथ Adverb वह शब्द होता है जो की क्रिया, विशेषण तथा किसी क्रिया विशेषण की विशेषता के बारे में बताता है।

उदाहरण के तौर पर :-

  • The boy Walks Slowly (लड़का धीरे  चलता है)
  • The Bull Runs Swiftly (भैंस फुर्ती से दौड़ता है।)
  • She Run very Fast (वह तेज़ दौड़ती है।)
  • He is Very Smart (वह बहुत समझदार है।)
  • Geetu Is Extremely Cute (गीतू बेहद खूबसूरत है।)
  • The Cow Eats very Fast (गाय जल्दी खाती है।)

ऊपर बताए गए उदाहरणों में Swiftly से Run क्रिया के गुण की जानकारी मिलती है। वही हमें Slowly से Walk क्रिया की विशेषता के बारे में पता चलता है। जैसा कि आप जानते हैं क्रिया से हमें किसी कार्य के होने या करने का पता चलता है। यह दो शब्द Run और Eats क्रिया है लेकिन ऊपर के इन वाक्यों में इस क्रिया की विशेषता very से बताई जा रही है। यह शब्द ही क्रिया विशेषण (Adverb In Hindi) है।

इसके अलावा अन्य उदाहरणों में Smart, Cute विशेषण है। अब इस विशेषण की विशेषता Extremely, Very जैसे शब्दों से बताई जा रही है जो कि क्रिया विशेषण या Adverb है।

ऐसे में ऊपर बताए गए Swiftly, Slowly क्रिया विशेषण है जो कि Walks, Runs जैसे शब्दों की विशेषता बता रहें हैं।

इस तरह से हम कह सकते हैं कि क्रिया विशेषण स्वयं क्रिया, विशेषण और क्रिया विशेषण (Adverb In Hindi) की विशेषताओं को बताता है।

क्रिया विशेषण के प्रकार Types of Adverb in Hindi

क्रिया विशेषण के मुख्यतः 9 प्रकार होते हैं। चलिए जानते हैं इन सभी 9 प्रकारों के बारे में विस्तार से।

  • Adverb Of Time | समय वाचक क्रिया विशेषण
  • Adverb Of Number/Frequency | संख्या वाचक क्रिया विशेषण
  • Adverb Of place | स्थान वाचक क्रिया विशेषण
  • Adverb of Quantity | परिणाम वाचक क्रिया विशेषण
  • Adverb of Reason | कारण वाचक क्रिया विशेषण
  • Adverb of Affirmation or Negation | सकारात्मक या नकारात्मक क्रिया विशेषण
  • Interrogative adverb | प्रश्न वाचक क्रिया विशेषण
  • Relative adverbs | संबंध वाचक क्रिया विशेषण
  • Adverbs of Manner | विधि वाचक क्रिया विशेषण

Adverb Of Time (समय सूचक क्रिया विशेषण)

समय सूचक क्रिया विशेषण ऐसे क्रिया विशेषण हैं जो कि समय के बारे में हमें बताता है। इसे ‘समय वाचक क्रिया विशेषण’ के नाम से भी जाना जाता है। इस क्रिया विशेषण में कई शब्द जैसे Yesterday, Tomorrow, Just Now, Today, Before, Since, Recently, Daily, Monthly, Yearly, lately, Already, Last Day , Last Month, Last Year, Last week, Last Day, Ago आदि जैसे कई शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। आइए इसे अब उदाहरणों के माध्यम से समझते हैं।

आइए समय सोचा क्रिया विशेषण को इन उदाहरणों के माध्यम से समझते हैं ;-

  • Our family will go to America today (हमारा परिवार आज अमेरिका जाएगा)
  • My Sisters Friend Divya Met Me Two Days Ago (मेरी बहन की दोस्त दिव्या मुझसे 2 दिन पहले मिली।)
  • This Young Lady Came To My Office Last Week (यह जवान औरत पिछले हफ्ते मेरे ऑफिस आई थी।)
  • My Friends Never Go To School Late (मेरे दोस्त स्कूल कभी देरी से नहीं जाते)
  • The Girls Plucked The Flowers From My Yard Yesterday (लड़कियों ने कल मेरे बगीचे से फूल तोड़ें।)
  • Do You Brush Your Teeth Daily (क्या तुम अपने दांत रोज ब्रश करते हो?)
  • Did She Visit Taj Mehal Last Week (क्या वह पिछले हफ्ते ताजमहल गई थी?)
  • My Dad Wants To Come Today (मेरे पापा आज आना चाहते हैं।)
  • I Hope You Will Help Her Tomorrow (मुझे उम्मीद है कि आप कल उसकी मदद करेंगे।)
  • People Have Already Know About This Topic (लोग इस टॉपिक के बारे में पहले से ही जानते हैं।)

उपरोक्त उदाहरणों से आप समय सूचक क्रिया विशेषण को समझ गए होंगे। अब चलिए जानते हैं क्रिया विशेषण के अन्य प्रकार के बारे में विस्तार से।

Adverb Of Number/Frequency (संख्या वाचक क्रिया विशेषण)

जिन शब्दों से हमें किसी कार्य के होने की संख्या या फिर उसकी बारंबारता के बारे में पता चलता है, वे सभी संख्या वाचक क्रिया विशेषण की श्रेणी में आते हैं। इसमें Always, Again, Firstly, Rarely, Never, Once, twice , Thrice, fifth आदि जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। आइए इसे उदाहरण के माध्यम से समझते हैं।

Keep Scrolling To Know More About Adverb In Hindi

आइए संख्या वाचक क्रिया विशेषण को इन उदाहरणों के माध्यम से समझते हैं:-

  1. Shruti never Visits Our Office (श्रुति हमारे ऑफिस कभी नहीं आती।)
  2. Do Not Touch It Again (इसे दोबारा मत छूना)
  3. Do You Often Go To School (क्या तुम अक्सर स्कूल जाते हो?)
  4. My Teacher Frequently Asks Me Questions (मेरे अध्यापक प्रायः कुछ प्रश्न पूछते हैं।)
  5. Once Upon A Time There Was A Boy (एक बार की बात है एक लड़का हुआ करता था।)
  6. Take this medicine Thrice a Day (यह दवाई दिन में 3 बार लो।)
  7. Firstly I would like to congratulate You for This Achievement (सबसे पहले मैं तुम्हें इस उपलब्धि के लिए मुबारकबाद देना चाहूंगा।)
  8. Have You Ever Written Fashion Related Content (क्या तुमने कभी फैशन से संबंधित कंटेंट लिखा है?)
  9. They Rarely Eat Eggs (वे मुश्किल से ही अंडे खाते हैं।)
  10. People Always Love his Confidence (लोगों को हमेशा उसका आत्मविश्वास पसंद आता है।)

यह था संख्या वाचक क्रिया विशेषण। अब जानते हैं स्थान वाचक क्रिया विशेषण के बारे में।

Adverb Of place (स्थान वाचक क्रिया विशेषण)

इसके नाम से ही पता चलता है कि जिस वाक्य में स्थान का पता चलता है उसमें स्थान वाचक क्रिया विशेषण होते हैं। आसान शब्दों में जिन शब्दों से स्थान का बोध होता है, वे स्थान वाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं। इसमें inside, Everywhere, Far, Near, Above, somewhere, away, Outside जैसे शब्दों को शामिल किया जाता है। इसके कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं :-

  • Does He Come Here With His Father । क्या वह अपने पिता के साथ यहां आता है।
  • Some People Went Outside My Home | कुछ लोग मेरे घर से बाहर गए।
  • She Wants To Go Somewhere Today | वह आज कहीं जाना चाहती है।
  • He Looked Up To See The Rainbow | उसने इंद्रधनुष को देखने के लिए ऊपर देखा।
  • I Can’t Live Without My Parents | मैं अपने माता-पिता के बिना नहीं रह सकती।
  • He Fell Out Of The Windows | वह खिड़की से बाहर गिर गया।)
  • The Small Boy Fell Down | वह छोटा लड़का नीचे गिर गया।
  • Her Brother Searched Him Everywhere | उसके भाई ने उसे हर जगह ढूंढा।
  • You Should Not Come In | तुम अंदर नहीं आ सकते।
  • She Went Outside Today | वह आज बाहर गई।

Adverb of Quantity (परिणाम वाचक क्रिया विशेषण)

परिणाम वाचक क्रिया विशेषण उन्हें कहा जाता है जो कि विशेषण और क्रिया विशेषण की मात्रा के बारे में बताते हैं। जैसे :- so, Well, Fairly, quite, partially, Almost, Fully, Altogether, Fully, too, Rather आदि। (Adverb In Hindi)

परिणाम वाचक क्रिया विशेषण को इस उदाहरण के माध्यम से समझते हैं:-

  • My Sister Is Too Careless (मेरी बहन बहुत लापरवाह है।)
  • The College Is Fully Hindi Medium (वह कॉलेज पूरी तरह से हिंदी मीडियम है।)
  • She Behaves Very Cleverly (वह बहुत चतुराई से व्यवहार करती है।)
  • I Have Almost Done My Homework Yesterday (कल मैंने लगभग अपना गृह कार्य कर लिया था।)
  • I Saw You In The Park (मैंने तुम्हें पार्क में देखा।)
  • He Is Nearly Tired (वे लगभग थक चुका है।)
  • I Would Rather Go To The Park (इससे अच्छा मैं पार्क जाना चाहूंगा।)
  • I Was Not Fully Prepared That Time (मैं उस समय पूरी तरह से तैयार नहीं था।)
  • Her Mother Was Entirely Happy (उसकी मम्मी पूरी तरह से खुश थी।)
  • I Want To Write Well (मैं अच्छा लिखना चाहता हूं।)

Adverb of Reason (कारण वाचक क्रिया विशेषण)

कारण वाचक क्रिया विशेषण यानी की इस क्रिया विशेषण से हमें किसी कारण के बारे में पता चलता है। आसान शब्दों में जिन शब्दों से कारण का बोध होता है, वे कारण वाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं। आइए इसे उदाहरण के जरिए समझते हैं :-

  • The boy was therefore Punished (इसीलिए उस लड़के को दंडित किया गया।)
  • I therefore left the room (इसलिए मैंने रूम छोड़ दिया।)
  • Consequently he was sent to the Hospital (इसी के चलते उसे अस्पताल भेजा गया था।)

Adverb of Affirmation or Negation (सकारात्मक या नकारात्मक क्रिया विशेषण)

जिस क्रिया विशेषण से सकारात्मक तथा नकारात्मक भाव का बोध हो वह सकारात्मक तथा नकारात्मक क्रिया विशेषण कहलाते हैं। (Adverb In Hindi) उदाहरण के तौर पर :- No, Not, indeed, not at all, certainly etc

उदाहरण:-

  • I Do not live There (मैं वहाँ नहीं रहता।)
  • Probably I will do this Tomorrow (संभवतः मैं कल इसे करूंगा)
  • After all we did not received the parcel (आखिरकार हमें पार्सल नहीं मिला।)

जिन बातों से हमें किसी सकारात्मक घटना या बात का पता चलता है, उसमें सकारात्मक क्रिया विशेषण।  और जिन वाक्यों से हमें नकारात्मक भाव का पता चलता है उसमें नकारात्मक क्रिया विशेषण मौजूद होता है।

Interrogative adverb In Hindi प्रश्न वाचक क्रिया विशेषण

जिन वाक्यों में किसी प्रश्न को पूछने का बोध होता है, उनमें प्रश्नवाचक क्रिया विशेषण होते हैं। इनमें कुछ में विशेष शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है जिससे आप आसानी से प्रश्न वाचक क्रिया विशेषण वाक्यों की पहचान कर सकते हैं। इन शब्दों में how, What, Where, how often, how long, which etc जैसे शब्द होते हैं।

आइए आप उदाहरण के जरिए इसके प्रयोग को समझते हैं:-

  1. When You Go To School | (तुम स्कूल कब जाते हो?)
  2. How To Cook Biryani (बिरयानी कैसे बनाते हैं?)
  3. How Often She Visits Hospital (वह अस्पताल कितनी बार जाती है?)

Relative adverbs (संबंध वाचक क्रिया विशेषण)

संबंध वाचक क्रिया विशेषण उन वाक्यों में होते हैं जहां दो वाक्यों को जोड़ने का प्रयास किया जाता है। संबंध सूचक क्रिया विशेषण, क्रिया की विशेषता को बताते हैं। इसके साथ ही यह संज्ञा के साथ अपने संबंधों को भी दिखाते हैं।

उदाहरण के तौर पर :-

  • This is the Place where he took his last breath (यही वह स्थान है जहां उसने अपनी आखिरी सांसे ली।
  • Do You know Why he was sad? ( क्या तुम जानते हो वह क्यों दुखी था?
  • I don’t know when he slept ( मुझे नहीं पता वह कब सोया?)

इस तरह से हमें पता चलता है कि संबंध सूचक क्रिया विशेषण दो वाक्यों को जोड़कर उनमें संबंध स्थापित करता है।

Adverb of Manner | विधि वाचक क्रिया विशेषण

जिन वाक्यों से हमें किसी तरीके या ढंग के बारे में पता चलता है, उसमें विधि वाचक क्रिया विशेषण होता है। इस तरह के वाक्य में कुछ विशेष शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है जिनमें Badly, Carefully, Faithfully, Slowly, Fluently, soundly Etc.

इसके कुछ उदाहरण इस प्रकार है :-

  • Can You Send Them Some Messages Fast (क्या तुम उसे तेजी से मैसेज भेज सकते हो?)
  • The Turtle Is Walking Slowly (कछुआ धीरे-धीरे चलता है।)
  • Clean The Glass Carefully (कांच को ध्यान से साफ करें।)
  • She Never Speaks Loudly In Front Of Her Parents (वह कभी अपने माता-पिता के सामने ज़ोर से नहीं बोलती)
  • You Should Study Hard If You Want To Be A Successful Person In Life (अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो कड़ी मेहनत से पढ़ाई करें।)
  • She sings Beautifully (वह सुंदर गाती है।)
  • He Face them Bravely (उसने बहादुरी के साथ उनका सामना किया।)
  • He fights badly (यह बुरी तरह से लड़ता है।)
  • he speaks Chinese fluently (वह चीनी भाषा में धाराप्रवाह बोलता है।)
  • the horse Slept Soundly (घोड़ा चैन की नींद सो गया।)

Also Read:

Conclusion:

आज के इस लेख में हमने जाना क्रिया विशेषण के बारे में। इस लेख में हमने क्रिया विशेषण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर बात की। जिसमें हमने आपको बताया क्रिया विशेषण क्या होता है? (What is Adverb in Hindi?), क्रिया विशेषण के क्या प्रकार है? (Types Of Adverb in Hindi) तथा क्रिया विशेषण की परिभाषा (Definition of Adverb), क्रिया विशेषण के उदाहरण (Example Of Adverb?) आदि। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप यह तो समझ गए होंगे कि अंग्रेजी में क्रिया विशेषण कितना महत्वपूर्ण है। अगर आपको क्रिया विशेषण से संबंधित कोई सवाल हो तो हमें कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया में अपने मित्रों से साझा करना ना भूलें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here