दोस्तों हमने पिछले Article में Tense In Hindi के बारे में पढ़ा। आज हम Tense के पहले प्रकार यानी कि Present Tense के बारे में विस्तार से जानेंगे। Tense यानी की काल समय का बोध करवाता है और अगर आप English भाषा पर अपनी पकड़ को मजबूत बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको Tense के बारे में जानना जरूरी है। इस Article में हम आपको बताएंगे कि Present Tense In Hindi, Present Tense क्या होता है? Present Tense के कितने प्रकार हैं? Present Tense के नियम क्या होते हैं? इन सभी के बारे में जानने के लिए इस Article को पूरा पढ़ें।
What Is Tense In Hindi?
Table of Contents
किसी भी वाक्य को पढ़ने के बाद हमें समय का बोध (Sense) होता है। हमें यह पता चलता है कि वह बात वर्तमान, भूत, भविष्य में से किसी एक कि हो रही है। इसके अलावा किसी घटना के घटित होने के बारे में हमें काल के जरिए ही पता चलता है कि वह घटना कब घटित हुई। वाक्यों में शब्दों का यही बोध (Tense) कहलाता है। ऐसे में हम कह सकते हैं Time+ Sense= Tense
Tense को हिंदी में ‘काल’ कहते हैं। काल के तीन प्रकार होते हैं जो कि निम्नलिखित है:-
- वर्तमान काल (Present Tense)
- भूतकाल (Past Tense)
- भविष्य काल (Future Tense)
तो आइए यह जानते हैं कि वर्तमान काल (Present Tense) क्या होता है?
Present Tense In Hindi
जो बातें हमें वर्तमान समय का बोध कराती हैं तथा जिन को पढ़ने के बाद ऐसा महसूस होता है कि कोई कार्य वर्तमान में किया जा रहा है, तो उन सभी वाक्यों में वर्तमान काल (Present Tense In Hindi) होता है। आसान शब्दों में कहें तो जब हमें पता चलता है कि वर्तमान समय में क्या चल रहा है? या जिन से वर्तमान का बोध होता है, वे सभी वर्तमान काल की श्रेणी में आते हैं। आइए इसे उदाहरण के जरिए समझते हैं।
Example :-
- I am Sad ( मैं दुखी हूँ)
- He is Having Snacks (वह स्नैक्स खा रहा है।)
- I have Read This Magazine ( मैंने यह पत्रिका पढ़ी है।)
उपरोक्त वाक्यों को पढ़ने से यह पता चलता है कि वर्तमान समय में कोई घटना घट रही है या कोई कार्य किया जा रहा है, यह सभी वर्तमान काल (Present Tense In Hindi) के उदाहरण हैं।
Types of Present Tense in Hindi
वर्तमान काल को चार श्रेणियों में विभक्त किया जाता है। यह चार प्रकार निम्नलिखित है:-
- Present Indefinite Tense (सामान्य वर्तमान काल)
- Present Continuous Tense (अपूर्ण वर्तमान काल)
- Present Perfect Tense (पूर्ण वर्तमान काल)
- Present Perfect Continuous Tense (पूर्ण निरंतर वर्तमान काल)

Present Indefinite Tense (सामान्य वर्तमान काल)
Present Indefinite Tense को Simple Present Tense के नाम से जाना जाता है। जिन वाक्यों में नियमित और अनियमित क्रिया (Regular And Irregular Actions), आदत (Habits) तथा सत्य कथन (True Statement) को बताया जाता है, उनमें Present Indefinite Tense होते हैं। इस तरह के वाक्यों में किसी कार्य के करने या फिर किसी घटना के घटने का पता चलता है। हालांकि यह नहीं पता चलता कि वह कार्य कब खत्म होगा।
Present Indefinite Tense की पहचान कैसे करें?
Present Indefinite Tense उन वाक्यों में होता है जिनके अंत में ‘ता है, ती है, ते है’ जैसे शब्द होते हैं।
Present Indefinite Tense के उदाहरण
Present Indefinite Tense की पहचान करने के लिए इन उदाहरणों पर गौर फरमाएं ।
- Earthquake Came In Gujarat | गुजरात में भूकंप आया। (Irregular Action)
- I Take Bath Daily | मैं रोज नहाता हूं। (Regular Action)
- I Sleep All Day | मैं पूरा दिन सोता हूं। (Habit)
- Plants Give Us Oxygen | पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं। (True Statement)
Present Indefinite Tense के नियम:
- Affirmative Sentence : ( Sub + V1 Form s/es +Obj +.)
- Negative Sentence : ( Sub + Do /Does + not +V1 form +Obj +.)
- Interrogative Sentence (do /Does + Sub + V1 Form + Obj +?)
- Interrogative Negative Sentence (Does/do + sub + not +V1 form + Obj +)
Present Continuous Tense In Hindi (अपूर्ण वर्तमान काल)
Present Tense के इस प्रकार में किसी भी कार्य के निरंतर चलने या किसी घटना के घटित होने के बारे में जानकारी मिलती है। हालांकि यह कार्य Temporary होते हैं यानी कि यह कुछ समय बाद खत्म हो जाते हैं।
Present Continuous Tense की पहचान कैसे करें?
Present Continuous Tense उन वाक्यों में होता है जिनके अंत में ‘रहा है, रही है, रहे है’ जैसे शब्द होते हैं।
Present Continuous Tense के उदाहरण
- They Are crossing The Road । वे सड़क पार कर रहे हैं।
- It is Raining | बारिश हो रही है।
- The Cat Is Sleeping | बिल्ली सो रही है
Present Continuous Tense के नियम:
- Affirmative Sentence : ( Sub + is/am/are + V1 +ing + obj +.)
- Negative Sentence : ( Sub+is/am/are +not +V1 ing +obj +.)
- Interrogative Sentence ( is/am/are + sub +V1 ing + obj + ?)
- Interrogative Negative Sentence (is/am/are + sub + not + V1 ing + Obj +?)
Present Perfect Tense ( पूर्ण वर्तमान काल )
Present Tense के इस प्रकार में हमें पता चलता है कि वर्तमान समय में कोई कार्य अभी-अभी खत्म हुआ है।
Present Perfect Tense की पहचान कैसे करें?
Present Perfect Tense उन वाक्यों में होता है जिनके अंत में चुका है, चुकी है, चुके है (Has/Have) जैसे शब्द होते हैं।
Present Perfect Tense के उदाहरण
- He Has Taken Breakfast | वह नाश्ता कर चुका है।
- I have Written a Article Already | मैं पहले ही लेख लिख चुका हूं।
Present Perfect Tense के Rules:
- Affirmative Sentence : ( Sub +Has/have +V3+obj+)
- Negative Sentence : (Sub +Has/have +Not+ V3+obj+)
- Interrogative Sentence (Has/Have +Sub +V3 +obj+?)
- Interrogative Negative Sentence (Has/Have+ Sub +Not +V3 +obj+?)
Present Perfect Continuous Tense (पुर्ण निरंतर वर्तमान काल)
इस Tense से हमें पता चलता है कि भूतकाल में शुरू किया गया कार्य अभी भी वर्तमान में चल रहा है।
Present Perfect Continuous Tense की पहचान कैसे करें?
Present Perfect Continuous Tense उन वाक्यों में होता है जिनके अंत में ‘रहा है, रही है, रहे है, रहा हूँ’ जैसे शब्द होते हैं। हालांकि इन वाक्य में बताया जाता है कि कार्य को कब शुरू किया गया।
Example:-
- मैं 1 घंटे से प्रतीक्षा कर रही हूं।
इस Tense में किसी भी कार्य के निश्चित समय को दर्शाने के लिए For और Since जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है।
Present Perfect Continuous Tense के नियम:
- Affirmative Sentence : ( Sub +Has/have +been+ V1+ing+ obj+Since/For+Time+.)
- Negative Sentence : (Sub +Has/have + not + been+ V1+ing+ obj+Since/For+Time+.)
- Interrogative Sentence (Has/Have +Sub +Been +V1 +ing +Obj + Since/for +Time +?)
- Interrogative Negative Sentence ( Has/Have + Sub + Not + Been + V1 +ing +obj + Since / For +Time + ?)
निष्कर्ष (Conclusions)
आज के इस Article में हमने जाना कि Present Tense In Hindi, Present Tense क्या होता है? Present TENSE के कितने प्रकार होते है? हमने आपको Present Tense से जुड़ी सारी जानकारी देने का हर संभव प्रयास किया है। अगर आप इसके अलावा कोई और जानकारी जानने को इच्छुक हैं, तो हमें Comment Section में बताएं। अगर आपको यह Article पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।