इस लेख में हम आपको भारत यानी कि INDIA Full Form बताएंगे। क्या आप जानते हैं कि India Full Form है या नहीं? या भारत सरकार द्वारा किसी Full Form को मान्यता दी गई है या नहीं? बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होता है कि आखिर भारत का Full Form क्या है? जिस तरह अमेरिका, यूके जैसे अन्य देशों का Full Form होता है, उस तरह क्या भारत का भी कोई Full Form है? अगर भारत का कोई Full Form है तो आखिर वह क्या है? इस लेख के ज़रिए हम आपको बताएंगे India Full Form In Hindi And English तो चलिए शुरू करते हैं बिना किसी देरी के।
INDIA Full Form क्या है?
Table of Contents
अगर बात करें, INDIA Full Form की तो असल में इसका कोई आधिकारिक Full Form है ही नहीं। भारत का नाम इंडिया इसीलिए है क्योंकि भारत से होकर Sindhu या Indus नदी बहती थी जिस वजह से Persian लोग भारत को ‘Hindush’ कहने लगे। दरअसल, Persian लोगों का उच्चारण थोड़ा अलग होता है। वे S शब्द को H उच्चारित करते हैं इसीलिए भारत का नाम India, ‘Indus’ से निकला है।
हालांकि, इसका एक आधिकारिक नाम है। इसका अंग्रेजी में अधिकारिक नाम है, ‘Republic Of India’ जबकि हिंदी में इसे ‘भारतीय गणराज्य’ कहा जाता है।
वैसे तो भारत का कोई Full Form नहीं है। लेकिन आपको कई बार इसके कुछ मजेदार India Full Form देखने को मिल जाएंगे। यह India Full Form लोगों के बीच काफी ज्यादा प्रचलित है। इनमें से कुछ नीचे बताए जा रहे हैं।
I – Independent
N – National
D – Democratic
I – Intelligent
A – Area
I – Independent
N – Nation
D – Declared
I – In
A – August
I – Independent
N – Nation
D – Democratic
I – Integration
A – Alliance
ध्यान रहे, ऊपर पर बताए गए India Full Form भारत के आधिकारिक Full Form नहीं है। ना ही इन्हें भारत सरकार द्वारा मान्यता दी गई है। यह कुछ ऐसे India Full Form है जो कि लोगों के बीच काफी ज्यादा प्रचलित है।
ये भी जरूर पढ़े:
भारत के अन्य नाम क्या है?
प्राचीन समय से लेकर अब तक भारत को कई नामों से जाना जाता रहा है। लेकिन वर्तमान में इसे भारत के नाम से ही जाना जाता है। आइए जानते हैं भारत के लोकप्रिय नाम क्या-क्या रहे।
- भारतवर्ष : भारतवर्ष, भारत का सबसे प्राचीन और आधिकारिक नाम है। यह नाम एक महान राजा भरत के नाम पर रखा गया था। राजा भरत ने पूरे क्षेत्र को मिलाकर भारत को जोड़ा था।
- आर्यावर्त : आर्यावर्त का मतलब होता है आर्यों की भूमि। प्राचीन समय में कहा जाता था कि भारत में आर्यों की संख्या काफी ज्यादा थी इसीलिए इसे आर्यवर्त के नाम से जाना जाता था। हालांकि, इस बात को लेकर इतिहासकारों के बीच मतभेद मौजूद है।
- सोने की चिड़िया : एक समय था जब भारत बहुत ही अमीर देश हुआ करता था। यहां सोने और चांदी की मात्रा काफी ज्यादा थी इसीलिए इसे सोने की चिड़िया कहा जाता था। लेकिन जब इस पर विदेशी लोगों की नजर पड़ी तो धीरे-धीरे वे भारत में कब्जा करने का मन बनाने लगे और समुद्री मार्ग के जरिए भारत में प्रवेश कर गए। भारत का सोना,चांदी,हीरे अपने देशों में ले जाने लगे। इसके बाद मुगल साम्राज्य और ब्रिटिश शासन काल के दौरान भारत की स्थिति और खराब हो गई और भारत एक गरीब देश बन गया।
- हिंदुस्तान और हिन्द : यह नाम अरब और तुर्की से आए लोगों ने रखा था। क्योंकि भारत सिंधु नदी के किनारे था इसीलिए फारसी भाषा में उन्होंने इस नदी को हिंद नदी कहना शुरू किया और इस हिंद नदी के आसपास के इलाके को हिंदुस्तान और यहां के निवासियों को हिंदू कहा जाने लगा।
- Tenjiku : भारत का जापानी नाम Tenjiku है जो कि चीनी भाषा के तियांझु का जापानी रूप है।
- इंडिका (Indica) : इस नाम का श्रेय प्राचीन यूनानी इतिहासकार मेगस्थनीज को दिया जाता है। दरअसल, वे मौर्य काल के दौरान भारत में भ्रमण के लिए आए थे। उन्होंने अपनी किताब में भारत को इंडिका बुलाया था।
- Yindu : चीनी भाषा में भारत को Yindu के नाम से जाना जाता है।
- Cheonchuk : कोरियाई भाषा में भारत का नाम चेओंचुक है।
- Jambudvipa (जम्बूद्वीप) : जंबूद्वीप का अर्थ होता है जम्मू वृक्षों की भूमि। दरअसल प्राचीन धर्म ग्रन्थों और बौद्ध, जैन और हिंदू धर्म के धर्म ग्रंथों में भारत को जंबूद्वीप के नाम से जाना जाता था। दरअसल जम्बू का मतलब ब्लैकबेरी से है। वहीं द्वीप का अर्थ महाद्वीप है।
- Nabhivarsha : इसका अर्थ होता है नाभि का देश। जैन धर्मग्रंथों में भारत को इस नाम से जाना जाता है। दरअसल जैन तीर्थंकर ऋषभ नाथ के पिता भी एक चक्रवर्ती राजा हुआ करते थे। उन्हीं के नाम पर यह नाम रखा गया था। जबकि हिंदू धार्मिक ग्रंथों में नाभि वंश का मतलब ब्रह्मा की नाभी बताया गया है।
- Al – Hind : अरबी भाषा में भारत को al-hind के नाम से भी जाना जाता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (F.A.Q)
भारत का आधिकारिक नाम क्या है?
भारत का आधिकारिक नाम भारतीय गणराज्य या रिपब्लिक ऑफ इंडिया (Republic Of India) है।
भारत का आधिकारिक Full Form क्या है?
दरअसल भारत का कोई आधिकारिक Full Form है ही नहीं। ना ही भारत सरकार द्वारा किसी Full Form को मान्यता दी गई है।
इंडिया शब्द की उत्पत्ति किससे हुई है
इंडिया शब्द की उत्पत्ति इंडस नदी से हुई है। दरअसल, इंडस सिंधु नदी को कहा जाता है।
भारत की राजधानी का क्या नाम है?
भारत की राजधानी नई दिल्ली (New Delhi) है।
भारत का क्षेत्रफल क्या है?
भारत का क्षेत्रफल 3,287,260 वर्ग किलोमीटर है।
भारत की जनसंख्या कितनी है?
साल 2011 में की गई जनगणना के मुताबिक भारत की जनसंख्या 125.03 करोड़ है
निष्कर्ष (Conclusions)
इस लेख के जरिए हमने आपको INDIA Full Form? INDIA के अन्य नाम क्या है, से संबंधित जानकारी देने का पूरा प्रयास किया है। हमें उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख में हमने जाना कि भारत का कोई आधिकारिक Full Form होता ही नहीं है। हालांकि लोगों के बीच इसके कई अन्य India Full Form प्रचलित है। अगर यह जानकारी आपको उपयोगी लगी है, तो इसे अपने मित्रों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करना ना भूले। अगर आपके मन में कोई अन्य सवाल है तो हमें Comment Section में बताएं। हम आपको जवाब देने का हर संभव प्रयास करेंगे।