विटामिन संबंधी महत्वपूर्ण तथ्य / Types of Vitamines / Chemical Name of Vitamins / विटामिन का रासायनिक नाम / Important Questions Related to Vitamins / Vitamins GK PDF Useful for Competitive Exams
दोस्तों यह पर हमने विटामिन्स से सम्बंधित पूर्ण जानकारी दी है जैसे की विटामिन का रासायनिक नाम , उस से होने वाले रोग तथा ये विटामिन हमे कहाँ से प्राप्त होते है | यदि हम पीछे वाले पेपर्स उठा के देखे तो यह अक्सर देखा गया है की विटामिन्स के टॉपिक से हर बार कोई ना कोई प्रश्न पूछ ही लिया जाता है | अतः इस वेबपेज में हमने मह्त्वपूर्ण प्रश्न का संग्रह भी दिया है जिससे आप पढ़कर अपने विटामिन के ज्ञान को बढ़ा सकते है |
Important Facts About Vitamins / विटामिन संबंधी महत्वपूर्ण तथ्य
Table of Contents
विटामिन | रासायनिक नाम | कमी से रोग | स्त्रोत (Source) |
A | रेटिनाॅल | रतौंधी | गाजर, दूध, अण्डा, फल |
B1 | थायमिन | बेरी-बेरी | मुंगफली, आलू, सब्जीयाँ |
B2 | राइबोफ्लेबिन | त्वचा फटना, आँख का रोग | अण्डा, दूध, हरी सब्जियाँ |
B3 | नियासिन | पैरों में जलन, बाल सफेद | मांस, दूध, टमाटर, मंूगफली |
B5 | निकोटिनेमाइड (नियासिन) | मासिक विकार (पेलाग्रा) | मांस, मूंगफली, आलू |
B6 | पाइरीडाॅक्सिन | एनीमिया, त्वचा रोग | दूध, मांस, सब्जी |
B7/H | बायोटिन | बालों का गिरना , चर्म रोग | यीस्ट, गेहूँ, अण्डा |
B12 | सायनोकोबालमिन | एनीमिया, पाण्डू रोग | मांस, कजेली, दूध |
C | एस्कार्बिक एसिड | स्कर्वी, मसूड़ों का फुलना | आँवला, नींबू, संतरा, नारंगी |
D | कैल्सिफेराॅल | रिकेट्स | सूर्य का प्रकाश, दूध, अण्डा |
E | टेकोफेराॅल | जनन शक्ति का कम होना | हरी सब्जी, मक्खन, दूध |
K | फिलोक्वीनाॅन | रक्त का थक्का न बनना | टमाटर, हरी सब्जियाँ, दूध |
विटामिन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं क्योंकि ये कई जैविक प्रक्रियाओं में मदद करते हैं। ये शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, त्वचा को स्वस्थ रखने, हड्डियों को मजबूत बनाने और मानसिक विकास में सहायक होते हैं। विटामिन की कमी से शरीर में कई तरह की बीमारियाँ हो सकती हैं, इसलिए संतुलित आहार में इनका होना बहुत जरूरी है
विटामिन कितने प्रकार के होते हैं?
विटामिन मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं:
- वसा में घुलनशील विटामिन (Fat-Soluble Vitamins) – ये विटामिन शरीर में वसा (फैट) के साथ संग्रहीत होते हैं और लम्बे समय तक शरीर में रहते हैं। इसमें विटामिन A, D, E और K आते हैं।
- जल में घुलनशील विटामिन (Water-Soluble Vitamins) – ये विटामिन शरीर में पानी के माध्यम से अवशोषित होते हैं और अतिरिक्त मात्रा पेशाब के जरिए बाहर निकल जाती है। इसमें विटामिन B-कॉम्प्लेक्स (B1, B2, B3, B5, B6, B7, B9, B12) और विटामिन C शामिल हैं।
विटामिन और उनके फायदे
- विटामिन A – आँखों की रोशनी के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी से रात में दिखने में दिक्कत (रतौंधी) हो सकती है। गाजर, दूध, और हरी सब्जियों में भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
- विटामिन B-कॉम्प्लेक्स – यह मस्तिष्क और नर्व सिस्टम के लिए बहुत जरूरी होता है। इसकी कमी से थकान, बालों का झड़ना, एनीमिया और मांसपेशियों की कमजोरी हो सकती है। अनाज, दूध, मांस और सब्जियों में यह पर्याप्त मात्रा में मिलता है।
- विटामिन C – यह हमारी इम्यूनिटी बढ़ाता है और त्वचा को हेल्दी बनाए रखता है। यह एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और स्कर्वी रोग से बचाता है। संतरा, नींबू, आँवला और हरी सब्जियों में पाया जाता है।
- विटामिन D – यह हड्डियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है और शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। सूर्य की रोशनी से हमें यह प्राकृतिक रूप से मिलता है, इसके अलावा दूध और अंडे में भी पाया जाता है।
- विटामिन E – यह त्वचा को सुंदर और स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह एंटी-एजिंग के लिए बहुत अच्छा माना जाता है और प्रजनन क्षमता को भी बढ़ाता है। हरी सब्जियाँ, नट्स और मक्खन में प्रचुर मात्रा में मिलता है।
- विटामिन K – यह शरीर में खून का थक्का बनाने (Blood Clotting) में मदद करता है जिससे चोट लगने पर ज्यादा खून नहीं बहता। हरी पत्तेदार सब्जियों और टमाटर में भरपूर मात्रा में मिलता है।
विटामिन क्यों जरूरी हैं?
शरीर में विटामिन की कमी होने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएँ हो सकती हैं, जैसे कि कमजोरी, हड्डियों का कमजोर होना, बालों का झड़ना, त्वचा संबंधी समस्याएँ, इम्यूनिटी का कम होना आदि। इसलिए, हमें अपने आहार में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए जिनमें सभी जरूरी विटामिन मौजूद हों।
विटामिन की कमी को कैसे पूरा करें?
- संतुलित आहार लें – ताजे फल, सब्जियाँ, दूध, अनाज और सूखे मेवे अपनी डाइट में शामिल करें।
- सूर्य की रोशनी लें – विटामिन D के लिए रोज सुबह 15-20 मिनट धूप में बैठें।
- अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड से बचें – अधिक तली-भुनी और पैकेज्ड चीजों का कम सेवन करें, क्योंकि इनमें पोषक तत्व कम होते हैं।
- विटामिन सप्लीमेंट्स का सेवन करें (डॉक्टर की सलाह से) – अगर डाइट से पर्याप्त विटामिन नहीं मिल पा रहे तो सप्लीमेंट्स भी लिए जा सकते हैं।
Download Vitamins GK PDF
दोस्तों ऊपर दिए गए सारे तथ्य बहुत महत्वपूर्ण है, इनमे से कोई भी आपसे किसी प्रतियोगिता परीक्षा में पूछा जा सकता है। यह जानकारी उन विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तयारी कर रहे है। इसलिए यहाँ पर हमने एक Vitamins GK PDF सांझा किया है जिसको आप निचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते है।
विटामिन से सम्बंधित पूछे जाने वाले मह्त्वपूर्ण प्रश्न
दोस्तों, निचे विटामिनों के रासायनिक नाम, उनके स्रोत तथा उनकी कमी से होने रोगों से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न दिए गए है। आपसे भी प्रतियोगिता परीक्षा में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते है , इसलिए सभी प्रश्नो को ध्यान से पढ़ना।
प्रश्न 1: विटामिन ‘सी’ का रासायनिक नाम क्या है ?
उत्तर: एस्कार्बिक एसिड
प्रश्न 2: रतौंधी किस विटामिन के कमी से होता है ?
उत्तर: विटामिन ‘ए‘
प्रश्न 3: विटामिन ‘सी‘ का सबसे अच्छा स्त्रोत क्या है ?
उत्तर: आवला
प्रश्न 4: ‘बेरी-बेरी‘ रोग किस विटामिन की कमी के कारण होता है ?
उत्तर: विटामिन ‘बी1‘
प्रश्न 5: “वसा” में घुलनशील विटामिन कौन सा होता है ?
उत्तर: विटामिन ‘ए‘, विटामिन ‘डी‘, विटामिन ‘के‘
प्रश्न 6: “जल” में घुलनशील विटामिन है ?
उत्तर: विटामिन ‘बी‘ , विटामिन ‘सी‘
प्रश्न 7: विटामिन ‘बी‘ का रासायनिक नाम कौन सा है ?
उत्तर: थायमिन
प्रश्न 8: विटामिन ‘ए‘ का रासायनिक नाम है –
उत्तर: रेटिनाॅल
प्रश्न 9: ‘स्कर्वी‘ रोग किस विटामिन की कमी के कारण होता है –
उत्तर: विटामिन ‘सी‘
प्रश्न 10: विटामिन ‘डी‘ का सर्वोत्तम स्त्रोत होता है –
उत्तर: सूर्य का प्रकाश
प्रश्न 11: विटामिन ‘बी-7‘ का रासायनिक नाम कौन सा है –
उत्तर: बायोटीन
प्रश्न 12: “नपुसंकता या बंध्यता” किस विटामिन के कमी के कारण होता है –
उत्तर: विटामिन ‘ई‘
प्रश्न 13: विटामिन ‘के‘ का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर: फिलोक्वीनाॅन
प्रश्न 14: मछलियों के यकृत के तेल में कौन सी विटामिन की बहुलता होती है ?
उत्तर: विटामिन ‘ए‘
प्रश्न 15: कौन सा विटामिन गर्म करने पर नष्ट हो जाता है
उत्तर: विटामिन ‘सी‘
प्रश्न 16: विटामिन ‘डी‘ की कमी से होने वाला रोग कौन सा है –
उत्तर: रिकेट्स
प्रश्न 17: “विटामिन” शब्द किसने दिया था ?
उत्तर: फन्क
प्रश्न 18: “रक्त को थक्का” बनाने में सहायक होता है –
उत्तर: विटामिन ‘के‘
प्रश्न 19: विटामिन ‘ए‘ एवं ‘बी‘ के आविष्कारक कौन थे –
उत्तर: मैकुलन
प्रश्न 20: विटामिन ‘ए‘ की कमी से कौन सा रोग होता है ?
उत्तर: रतौंधी
BEST BOOKS FOR EXAM PREPARATION
आपको यह Vitamins GK PDF की पोस्ट कैसी लागु हमें कमेंट करके जरूर बताये और अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले। अगर आपको किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए नोट्स चाहिए तो आप निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते है।
You are doing great job.
Thanks
Sir vitmin b3 ka rasayanik nam galat hai
Thanks Praiya.. humne isko shi kar diya hai.. !
Sir mujhe Vitamins k sabhi rasryanik naam aur hone wali bimari k pdf send kr dijiye plzz
Sar mujhe vitamin ki Sutra aur vitamin ki puri jankari vitamin se kis vitamin se kaun si bimari hoti hai