WFH क्या है? WFH Full Form WFH के क्या फायदे हैं? जानिये हिंदी में

0
600
wfh full form

मौजूदा समय में WFH एक काफी ज्यादा Popular Word बन चुका है। लेकिन कई सारे लोग ऐसे हैं जिन्हें WFH Full Form नहीं पता। उन्हें यह नहीं पता कि WFH होता क्या है? तथा इसके क्या फायदे और क्या नुकसान है? अगर आप उन लोगों में से एक हैं तो हमारे इस Post से WFH के बारे में जानकारी हासिल कीजिए।

WFH Full Form क्या है?

WFH Full Form In English “Work From Home” या “Working From Home” है और WFH Full Form In Hindi ‘’घर से काम’’ होता है। अगर आसान भाषा में कहे तो वह काम जिसको हम घर पे रहकर पूरा करते है या Manage करते है।

WFH क्या है?

कोरानाकाल में WFH शब्द का इस्तेमाल आपको हर पेशेवर के मुंह से सुनाई देगा। दरअसल, Work From Home (WFH Full Form) का मतलब होता है, घर से काम करना। जब आप Office के अपने सारे काम घर से  Manage कर लेते हैं, तो यह Work From Home कहलाता है। वैसे तो लंबे समय से लोग घर से ही काम करते आए हैं। हालांकि, Working From Home का यह Concept कोराना काल में काफी ज्यादा बढ़ गया है क्योंकि कोरोना काल के दौरान सभी कंपनियों, फैक्ट्रियों तथा सार्वजनिक क्षेत्रों को बंद कर दिया गया। इससे काम का संचालन जारी रखने के लिए Work From Home की सुविधा दी गई। जिसके तहत कर्मचारियों को घर बैठे काम करने की सुविधा मिली।

work from home
Work From Home

वर्तमान में कई कंपनियां WFH Culture को अपना रही हैं और तेजी से कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दे रही है। Social Media Marketing and Digital Platform से Related कार्यों में तो Work From Home काफी तेजी से बढ़ रहा है। आपको लगता होगा कि Work From Home शब्द का इजाद किसी के द्वारा किया गया है। लेकिन ऐसा नहीं है, इस शब्द का प्रयोग सोशल मीडिया में होता था। लेकिन कोरोना महामारी ने इस शब्द के प्रयोग में तेजी ला दी है। जब विभिन्न देशों में Lockdown कराए गए तभी कई कंपनियों ने दूरस्थ काम की सुविधाएं प्रदान की। जिससे कोरोना के प्रसार को रोका जा सके।

WFH के क्या फायदे हैं?

बिना Office जाए घर से ही कामों को करना अपने आप में ही बहुत बड़ा फायदा है। इसके साथ ही बहुत Work From Home अपने साथ कई सुविधाओं को लेकर आता है। आइए जानते हैं कि Work From Home के क्या-क्या फायदे हैं:-

  • पैसों की बचत: Work From Home का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे आपके जेब से पैसे खर्च नहीं होते। जब आप Office में जाकर काम करते हैं तब आपके आने जाने का खर्चा लगता है। इसके अलावा यदि आपके पास निजी वाहन भी हैं तब भी आपको रोजाना Petrol का खर्च में भरना पड़ता है। इसके साथ ही Lunch Time में जब आप Office में आप वहां के Canteen का खाना खाते हैं जो कि बहुत ज्यादा महंगा होता है।
  • समय की बचत: WFH के जरिए सिर्फ आपके पैसों की ही नहीं बल्कि आपके समय की भी बचत होती है। दरअसल, Office में आने जाने में लगने वाला समय बचता है जिससे इस बचे हुए समय में आप कोई अन्य कार्य भी कर सकते है।
  • ब्रेक: जब आप घर से काम करते हैं तब आप आसानी से Break ले सकते हैं। Office की तरह आपके घर में आपकी निगरानी करने वाला कोई नहीं है। आप जब चाहे तब Break ले सकते हैं तथा कभी भी आप  Lunch कर सकते हैं या फिर टीवी देखते हुए काम कर सकते हैं।
  • भीड़ यातायात से छुटकारा: आपको रोजाना Office जाने के लिए बस और ट्रेन के भीड़-भाड़ को झेलना नहीं पड़ेगा। न ही आपको ट्रैफिक के अंदर Driving करनी होगी। आप सुबह उठकर अपने बिस्तर से ही काम कर सकते हैं।
  • आरामदायक कपड़ों में काम: घर से काम करने के लिए आपको कोई Formal कपड़े पहनने की जरूरत नहीं है। आप अपने पजामा या नाइट ड्रेस में आसानी से काम कर सकते हैं।
  • अपने कौशल का विकास: आप Office के साथ-साथ कोई भी नए कोर्स कर सकते हैं जिससे आपके Skills का विकास हो सके।
  • परिजनों के साथ समय: वर्क फ्रॉम होम से आपको अपने परिजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलता है। इससे आप अपने बूढ़े माता-पिता या फिर घर के किसी बुजुर्ग की देखभाल कर सकते हैं।

WFH के Disadvantages क्या है?

  • इच्छा शक्ति की कमी: घर में पूरे दिन पड़े रहने की वजह से आपके अंदर काम करने की इच्छा शक्ति कम हो जाती है क्योंकि आप अन्य कार्यों जैसे कि टीवी देखना,  Chatting करना जैसे कामों में मशगूल हो जाते है।
  • समय: WFH से आपके पास समय तो बहुत होगा लेकिन समय पर काम होना मुश्किल होता है क्योंकि कार्यालय में आप किसी की निगरानी में कार्य करते हैं और घर से काम करने के दौरान आपकी निगरानी करने वाला तथा काम का दबाव डालने वाला कोई नहीं होता जिससे आप समय पर अपने कार्यों को पूरा नहीं कर पाते।
  • नींद: Work From Home (WFH Full Form) फलस्वरूप आप घर से काम करते हैं तो आपको नींद बहुत ज्यादा आने लग जाती है जिससे आप अपने कार्यों में Focus नहीं कर पाते।
  • मनोरंजन: आप जब Office नहीं जा पाते तो आप अपने सहकर्मियों से भी बातचीत नहीं कर पाते जिससे आप उदासी में रहने लगते हैं।
  • ऊर्जा की कमी: घर से काम करते समय कभी-कभी आपको ऊर्जा की कमी महसूस होती है तथा आपको काम करने का मन नहीं करता।
  • इंटरनेट का खर्चा: घर से काम करने के लिए जरूरी है कि आपके पास एक Laptop or Computer तथा एक बार अच्छा WiFi Connection हो। इसके लिए आपको मोटी रकम भी अदा करनी पड़ती हैं तो वर्क फ्रॉम होम करना कई बार खर्चीला भी साबित होता है।
  • साइबर अपराध: Work From Home की वजह से वर्तमान में साइबर अपराध जैसे कि Hacking आदि की संभावनाएं काफी ज्यादा बढ़ गई है इसीलिए विभिन्न कंपनियों को साइबर सुरक्षा की आवश्यकता पड़ रही है।
  • प्रशिक्षण: किसी भी Office में काम करने वाले कर्मचारी सिर्फ युवा नहीं होते। इन Office में कई सालों से काम करने वाले बुजुर्ग कर्मचारी भी शामिल होते हैं जो कि नई तकनीक को से पूरी तरह से रूबरू नहीं होते। ऐसे में इन कर्मचारियों को Work From Home Culture को समझाने के लिए प्रशिक्षण की जरूरत होती है।
  • प्रबंधन: वर्क फ्रॉम होम का दूसरा नकारात्मक बिंदु यह है कि किसी भी कंपनी के लिए दूर बैठे सभी कर्मचारियों का प्रबंधन करना काफी मुश्किल कार्य होता है। कई बार कर्मचारी आलस्य दिखाते हैं जिस वजह से कंपनी का कार्य तय समय में पूरा नहीं हो पाता।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (F.A.Q)

Q.1 WFH के लिए उचित वातावरण का निर्माण कैसे करें?

बहुत से लोगों का यह सवाल होता है कि आखिर कैसे हम Work From Home (WFH Full Form) के लिए उचित वातावरण बनाए जिससे हम बिना किसी परेशानी के कार्य कर सकें। Work From Home के वातावरण निर्माण के लिए निम्नलिखित चरणों को Follow करें :-
– सबसे पहले घर में ऐसे स्थान का निर्धारण करें जो की शांत हो।
– WFH के लिए आपके पास सभी तरह के तकनीकी उपकरण होने चाहिए जैसे कि Internet, Web Camera, Laptop आदि।
– कई बार आपको Online Office Meeting में शामिल होना पड़ता है इसलिए आप एक ऐसे स्थान का चुनाव करें जहां प्रकाश की उचित व्यवस्था हो।

Q.2 WFH की चुनौतियां बताएं?

– दूरस्थ कर्मचारियों का प्रबंधन।
– साइबर क्राइम
– तकनीकी समझ होना।
– WFH के लिए आवश्यक महंगे उपकरण।

Q.3 WFH की आवश्यकता क्यों है?

– कोरोना से बचाव के लिए।
– पैसों की बचत के लिए।
– यातायात प्रतिबंधित होने पर फायदा।
– समय की बचत के लिए।

ये भी जरूर पढ़े :

Conclusion (निष्कर्ष): जैसा हमें पता है की WFH यानी की Work Form Home का आज के समय में बहुत महत्व बढ़ गया है और इसके बहुत सारे फायदे भी है। आज की इस पोस्ट में मैंने जानकारी दी की WFH Full Form क्या है और इसके क्या फायदे है, साथ में मैंने ये भी बताया की आप कैसे अपने घर पर Work From Home के लिए वातावरण बना सकते हो। मैं आशा करती हु की आपको WFH को लेकर सारे सवालों के जवाब मिल गए होंगे। आपको मेरा ये लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here