Home Full Form SIDBI क्या है? SIDBI के कार्य क्या है जानिये हिंदी में

SIDBI क्या है? SIDBI के कार्य क्या है जानिये हिंदी में

sidbi full form in hindi

दोस्तो आप मे से बहुत सारे लोगों को SIDBI क्या है यह मालूम ही नहीं होगा, कुछ ने तो आज से पहले SIDBI का नाम तक नही सुना होगा। तो चलिए हम बताते है SIDBI क्या है, SIDBI Full Form In Hindi क्या है और इसके क्या कार्य है। SIDBI की शुरुआत एक औद्योगिक Bank के रूप मे की गई है इसके अंतर्गत ग्रामीण बैंकों को वित्तीय संबंधी सहायता प्रदान की जाती है। SIDBI का मुख्य उद्देश्य है छोटे उद्योग वाले व्यक्तियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना, यह एक प्रकार का Bank है।

SIDBI का मुख्य उद्देश्य देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना है तो आइए हम देखते हैं SIDBI क्या है, SIDBI Full Form In Banking क्या है, SIDBI की स्थापना कब हुई इत्यादि सारे पहलुओं पर नजर डालते हैं। तो चलिए शुरू करते है।

SIDBI क्या है?

SIDBI एक प्रकार का Bank है जो देश के उद्योग धंधों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाती है। SIDBI छोटे, बड़े और मध्यम वर्ग के हर तरह के सारे उद्योगों को Business करने मे सहायता देती है। SIDBI के अंतर्गत इसका व्यवसाय एरिया MSME (Micro, Small And Medium Enterprises) है। इसको भारत की अर्थव्यवस्था का सबसे शक्तिशाली स्तंभ बताया जाता है। MSME के लिए SIDBI काफी लंबे समय से कार्यरत है इसी के द्वारा MSME को आर्थिक फायदे भी होते है। केवल इतना ही नही SIDBI समाज निर्माण में भी अपना पूरा सहयोग देता है।

अगर सरल शब्दों में SIDBI को समझना हो तो यह एक ऐसा Bank है जो छोटे बड़े और मध्यम यानी MSME (Micro, Small And Medium Enterprises) उद्योगों को वित्तीय ऋण देता है और इसके साथ ही अन्य बहुत प्रकार की सुविधाएं भी प्रदान करता है। SIDBI भारत का एक मुख्य विकास वित्तीय Organization है यह भारत सरकार की वित्तीय सेवा के अंतर्गत कार्य करती है। इसका मुख्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश में स्थित है और सारे देश में SIDBI का कार्यालय स्थित है जहां से सारे कार्यों का निर्वहन कराया जाता है।

SIDBI Full Form In Hindi

SIDBI का Full Form “Small Industrial Development Bank of India” है और इसकी शुरवात एक उद्योग बैंक के रूप में हुई थी। अगर हम SIDBI Full Form In Hindi की बात करें तो इसको हिंदी में “भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक” के नाम से जाना जाता है। यह छोटे-बड़े सभी प्रकार के उद्योगों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है।

sidbi full form in hindi
SIDBI Full Form

SIDBI का इतिहास

अगर हम SIDBI के इतिहास के बारे मे बात करे तो SIDBI की स्थापना आज से लगभग 31 वर्ष पहले हुई थी। 2 अप्रैल 1990 को SIDBI Bank को स्थापित किया गया था। मोहम्मद मुस्तफा SIDBI के अध्यक्ष व प्रबंधक निदेशक हैं इन्हें 2017 में इस पद के लिए नियुक्त किया गया है। मोहम्मद मुस्तफा, भारतीय प्रशासनिक सेवा उत्तर प्रदेश कैडर 1995 के Batch अधिकारी भी है । इसकी शुरुआत छोटे-बड़े मध्यमवर्गीय उद्योगों के वित्त पोषण एवं विकास कार्य में लगी संस्थाओं में संबंध में करने और प्रासंगिक मामलों के लिए प्रमुख वित्तीय संस्था के रूप में किया गया है।

SIDBI Micro Finance संस्थाओं के विकास में कार्य करती है। SIDBI MFI यानी Micro Finance Institute के जरिए Micro Finance मे सहायता भी करती है। SIDBI अखिल भारतीय वित्तीय संस्थाओं में से एक है इसके साथ ही इससे संबंधित तीन Bank NABARD, राष्ट्रीय आवास बैंक, आयात निर्यात Bank मुख्य है। SIDBI Section Industrial Development Bank Of India Act 1989 के तहत आता है।

SIDBI के कार्य

दोस्तो जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि SIDBI का मुख्य कार्य उद्योगों को वित्तीय ऋण देने का है, यह Credit Plus Model के अंतर्गत काम करती है। MSME को सलाह देने का और अन्य सुविधा वित्तीय सुविधा भी SIDBI ही प्रदान करती है। SIDBI के कुछ मुख्य कार्य इस प्रकार हैं।

1. नए-नए निर्मित उद्योगों को वित्तीय ऋण प्रदान करना।
2. उद्योगों को दीर्घकालीन वित्त पोषण से जुड़ी सारी सुविधाओं को प्रदान करना।
3. Micro Finance Institutions के जरिए Micro Finance प्रदान करने में मदद करना।
4. SIDBI का प्रमुख कार्य MSME के क्षेत्र में पैसे की कमी को बढ़ाना और समर्थन के लिए सही प्रकार से सुनियोजित कार्यक्रम को संचालित करना है।
5. छोटे ,बड़े, मध्यम उद्योगों Bank को लघु वित्तीय Bank को गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थाओं को वित्तीय ऋण देना भी इसके मुख्य कार्य मे से एक है।

इसके साथ ही SIDBI के अन्य बहुत सारे कार्य है।

इन्हे भी पढ़े:

SIDBI से Loan कैसे प्राप्त करे?

SIDBI Micro Small Medium उद्योगों को स्थापित करने के वित्तीय ऋण प्रदान करती है तथा समाज कल्याण के लिए आर्थिक रूप से मजबूत बनाती है। SIDBI में Loan के लिए सबसे पहले आपको MSME में Registration कराना होगा, इसके लिए आपको MSME के Official Website पर जाकर Online Registration कराना होगा। इसके साथ ही MSME के द्वारा बताए गए सारे दस्तावेजों यानी कि Documents को साथ ले जाना होगा जिसमें आपके Rating Agency से जुड़ी सारी जानकारी शामिल हो। फिर इसके बाद Registration करके Registration Number मिलने के बाद वित्तीय ऋण लेने के लिए आवेदन करने के साथ ही अपने किसी भी नजदीकी Bank मे संपर्क करें।

इसके साथ ही Pan Card, Aadhar Card, Voter ID और कम से कम 9 महीने के Bank Account Statement के साथ मकान या व्यवसाय के जमीन का मालिकाना हक कागजात का होना आवश्यक है। इन सबके साथ SIDBI से संबंधित जानकारी के लिए और ऑनलाइन लोन लेने के लिए आवेदन करने के लिए SIDBI की Online Website पर भी जाकर पता किया जा सकता है।

SIDBI से Loan लेने के लिए जरूरी कागजात की List:

  • MSME Registration Certificate
  • Aadhar Card
  • PAN Card
  • 9 महीने की Bank Account Statement
  • घर या फिर कारोबार की जगह पर मालिकाना हक़ Document

SIDBI के द्वारा स्थापित की गई संस्थाए

SIDBI के द्वारा पांच संस्थाएं स्थापित की गई है जो इस प्रकार है। –

1. इस कड़ी मे सबसे पहले नंबर पर आता है। India MSME Technology Services Limited प्रौद्योगिकी सलाहकार एवं परामर्श हेतु सेवाओं के लिए।
2. इसके बाद SIDBI Venchear Capital Limited यह MSME को उद्योग संबंधी पूजी प्रदान करती है।
3. इस लिस्ट मे तीसरे नंबर पर है। Micro Units Development And Refinance Agency देश में वित्त वंचित उद्योगों का संरक्षण करना।
4. चौथे नंबर पर Smera Rating Limited MSME की Credit Rating के लिए बनाई गई संस्था।
5. पांचवे और आखिरी नंबर पर है। Receivable Exchange Of India Limited MSME में प्राप्ति शीघ्र उगाही हेतु संस्था।

SIDBI भारत सरकार से जुड़े हर पहलू का पूरा समर्थन करती है फिर वह Make In India Plan हो या Startup India और हमारे देश के आर्थिक विकास में मदद करती है।

SIDBI के शेयर धारक Banks

भारतीय State Bank of India यानी की SBI SIDBI का सबसे बड़ा शेयर धारक Bank है। SIDBI के लगभग 16% Share भारतीय State Bank Of India के पास है। लंदन के Rating Company “The Banking” ने यह दावा किया है कि SIDBI को विश्व में 30 वे स्थान पर रखा गया है।

SIDBI के कारोबार के दायरे

SIDBI Bank के अंतर्गत भारत की 38% निर्यात और लगभग 40% विनिर्माण का कार्य किया जाता है। यह देश भर में सामाजिक कार्यों व पर्यटन स्वास्थ्य सेवाओं परिवहन को रोजगार संबंधी लाभ प्रदान कराती है, इसके अंतर्गत लघु उद्योगों को शामिल किया गया है। इसमें लघु एवं मध्यम उद्योगों को शामिल किया गया है जिसकी Value 10 करोड़ से अधिक ना हो। इससे लगभग 3 करोड से ज्यादा लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है, देश भर में ऐसे लगभग 60 लाख इकाइयां है जो लोगों को रोजगार देने का कार्य करती है।

Difference Between SIDBI & NABARD

SIDBI के प्रमुख उद्देश्य:

  • SIDBI मुख्य रूप से MSME को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्यिक और सहकारी बैंकों को पुनर्वित्त करता है।
  • SIDBI की एक सहयोगी योजना जिसको (सीजीटीएमएसई) के नाम से भी जाना जाता है वह सूक्ष्म और लघु उद्योगों के लिए बनाई गई है जो की क्रेडिट की गारन्टी लेती है।
  • एसवीसीएल (सिडबी वेंचर कैपिटल लिमिटेड) और मुद्रा (माइक्रो यूनिट डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी) भी SIDBI की सहायक कंपनियां हैं।

NABARD के प्रमुख उद्देश्य:

  • NABARD कृषि और ग्रामीण विकास क्षेत्र में ऋण आवश्यकताओं को पूरा करने का काम करता है।
  • यह क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, सहकारी बैंकों, राज्य सरकारों को पुनर्वित्त सुविधा प्रदान करता है।
  • इसका प्रमुख कार्य कृषि और ग्रामीण विकास क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देना है।
  • NABARD सहकारी बैंकों को ऋण देकर ग्रामीण और कुटीर उद्योगों को मजबूत बनता है।

F.A.Q. SIDBI से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

Q1. SIDBI का Full Form क्या है?

Answer: SIDBI full form: Small Industrial Development Bank of India

Q2. SIDBI Full Form In Hindi क्या है?

Answer: SIDDBI full form in Hindi: भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक

Q3. SIDBI के क्या कार्य है?

Answer: SIDBI एक ऐसा Bank है जो MSME (Micro, Small And Medium Enterprises) उद्योगों को वित्तीय ऋण देता है और इसके साथ ही इसके कुछ अन्य कार्य भी है।

Q4. SIDBI की स्थापना कब हुई थी?

Answer: SIDBI की स्थापना 2 अप्रैल 1990 को संसद के एक अधिनियम और सेक्शन Industrial Development Bank of India (IDBI) एक्ट 1989 के अंतर्गत हुई।

Q5. SIDBI के अध्यक्ष कौन है?

Answer: वर्तमान में SIDBI के चैयरमेन IAS Officer मोहमद मुस्तफा है।

ये भी जरूर पढ़े:

दोस्तों आज की Post में हमने आपको जानकारी दी SIDBI क्या है और SIDBI Full Form In Hindi क्या है, इसके क्या कार्य है इत्यादि के बारे में। मैं आशा करती हु की आपको मेरा ये पोस्ट पसंद आया होगा और आपको SIDBI से जुड़े सारे सवालों के जवाब भी मिल गए होगे। आपको हमारा ये Post कैसा लगा हमे जरुर बताएं। साथ ही अगर आपके पास इस विषय से जुड़ी कोई सवाल या जिज्ञासा है तो आप वो भी हमें बता सकते है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here