Home Full Form OYO Rooms क्या‌ हैं? OYO की पूरी जानकारी हिंदी में

OYO Rooms क्या‌ हैं? OYO की पूरी जानकारी हिंदी में

0
801
oyo full form in hindi

कई लोगों को Traveling काफी पसंद होती है। वे अक्सर देश के विभिन्न राज्यों में घूमने-फिरने जाते रहते हैं। किसी भी राज्य में घूमने जाने से पहले वहां रहने की व्यवस्था करना जरूरी होता है। इसके लिए कई लोग Hotel Rooms Book करते हैं। लेकिन OYO के आने से पहले होटल रूम्स बुक करना काफी झंझट भरा काम हुआ करता था। हालांकि, जैसे ही OYO आया तब से Hotels को सस्ती दरों पर बुक करना आसान हो गया। क्या आपको पता है की OYO क्या है? OYO Full Form In Hindi क्या है? अगर नहीं तो इस लेख को ध्यान से पढ़िए। इस आर्टिकल में हम आपको OYO से जुड़ी प्रत्येक जानकारी देंगे। तो आइए जानते हैं OYO के बारे में संपूर्ण जानकारी हिंदी में:-

OYO Full Form In Hindi क्या है?

OYO का Full Form इंग्लिश में “ON YOUR OWN” होता है। OYO Full Form In Hindi “अपने दम पर” होता है। OYO एक website और Mobile Application है जिसकी मदद से आप सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी Hotel की Booking करवा सकते है। आइये जानते है OYO के बारे में।

oyo full form in hindi
OYO Full Form

OYO Rooms क्या है? | What Are OYO Rooms?

हमने जाना OYO Full Form In Hindi अब हम जानेंगे कि OYO क्या होता है? OYO एक ऑनलाइन होटल बुकिंग कंपनी है। यह लोगों को रहने के लिए रूम प्रोवाइड करती है। यह भारत की तेजी से उभरने वाली होटल चेन है। OYO की खासियत यह है कि यह हमें छोटे होटल से लेकर बड़े होटल तक Provide करती है। इसके साथ ही यह Unmarried Couples को भी Rooms बुक करने की सुविधा देती है। हालांकि उन्हें OYO के कुछ नियमों को ध्यान में रखना जरूरी होता है। भारत के लगभग सभी शहरों में आज OYO की मौजूदगी देखी जा सकती है।

OYO Rooms आपको 500 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक मिल जाएगा। OYO का विस्तार ना सिर्फ देश में हो रहा है बल्कि आज विदेशों में भी इसके नेटवर्क फैलते जा रहे हैं।

OYO का इतिहास क्या है?

OYO की स्थापना रितेश अग्रवाल ने की Founder of OYO Is Ritesh Agarwal जब उन्होंने OYO की स्थापना की थी तब उस दौरान उनकी आयु सिर्फ 19 साल थी।

रितेश अग्रवाल के माता-पिता चाहते थे हैं कि वह IIT करके एक इंजीनियर बने। लेकिन रितेश अग्रवाल कुछ और ही चाहते थे।

साल 2012 में रितेश ने Oravel Stays (ऑरवेल स्टेयस) की शुरुआत की थी। दरअसल, Oravel एक वेबसाइट थी जो Hotels के बारे में जानकारी देती थी। साल 2013 में उन्होंने Oravel का नाम बदलकर OYO कर दिया। “अपने दम पर” (OYO Full Form In Hindi)

OYO के संस्थापक के बारे में पूरी जानकारी

OYO के मालिक का नाम रितेश अग्रवाल है। जो एक College Dropout है। वे बचपन से ही Entrepreneur बनना चाहते थे। बचपन में उनका मन पढ़ाई पर नहीं लगता था। वे अपना ज्यादातर समय ट्रैवलिंग में बिताते थे। वे कहीं भी ट्रैवल करने जाते हैं वहां पर होटल में रुकते थे। लेकिन वहां Hotels की खराब व्यवस्था के चलते उन्होंने सोचा कि क्यों ना अपना खुद का काम शुरू किया जाए। तब उन्होंने साल 2012 में Oravel Stays नामक Website खोली। इसके लिए वे गुरुग्राम के एक होटल में गए और उसके मालिक से होटल पर Customers लाने के बदले Commissions लेने की बात रखी। उन्होंने सिर्फ 35,000 में होटल का रंग रूप पूरी तरह से बदल कर रख दिया। आगे जाकर उन्होंने सोचा कि क्यों ना अपनी एक कंपनी खोली जाए जिसके बाद उन्होंने Oravel Stays का नाम बदलकर OYO कर दिया।

OYO पर अपना अकाउंट कैसे बनाए?

OYO पर अपना Account बनाने के लिए नीचे दिए गए चरणों को Follow करें:-

  1. OYO पर अपना अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले Playstore से OYO एप्लीकेशन Download करें।
  2. डाउनलोड होने के बाद जब आप एप्लीकेशन खोलेंगे तब आपसे मोबाइल नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। उस जगह पर अपना मोबाइल नंबर दें।
  3. फिर आपके सामने एक पेज ओपन होगा जहां आपको अपनी Email ID, नाम, रेफरल कोड, मोबाइल नंबर आदि भरना होगा। जब आप यह सारी जानकारी भर देंगे तब आपसे और OTP मांगा जाएगा। अपनी पूरी Details भरने के बाद Create Account पर क्लिक करके अकाउंट बनाएं।
  4. इस तरह आपका Account बन जाएगा।

OYO Rooms कैसे बुक करते है?

OYO Rooms की Booking दो तरीके से की जाती है। एक website पर जाकर, दूसरी OYO Mobile Application के जरिए। दोनों ही तरीके आपस में काफी मिलते-जुलते हैं।

  • OYO Rooms Book करने के लिए या तो OYO की Application Download करें या फिर OYO की वेबसाइट पर जाएं।
  • आपको सबसे पहले वहां जाकर अपनी Location Set करनी होगी।
  • Location Set करने के बाद आपको Date Check करना होगा यानी कि किस तारीख को आपको रूम चाहिए।
  • इसके बाद आपको Search पर क्लिक करना है। सर्च करने पर आपको आपके Location में जितने भी OYO Hotel Available है, वह आपके सामने आ जाएंगे।
  • आप अपनी पसंद के अनुसार इसमें से कोई भी होटल का चयन कर सकते हैं।

OYO के क्या फायदे है?

  • OYO पर आप बिना झंझट के रूम बुक कर सकते हैं।
  • यहां के रूम की Cost काफी कम होती है।
  • OYO पूरे भारत में फैला हुआ है। ऐसे में आप भारत के किसी भी हिस्से में OYO रूम्स बुक कर सकते हैं।

OYO के क्या नुकसान हैं?

  • कई बार OYO रूम के बाथरूम में कैमरे लगे होने की खबरें सामने आ चुकी हैं।
  • कई लोगों ने OYO पर Privacy भंग करने का आरोप लगाया है।
  • OYO में Illegal Activity से संबंधित खबरें सामने आई थी।
  • कई होटल Owners ने ओयो पर आरोप लगाया है कि उन्हें समय पर पेमेंट नहीं मिलती।

OYO से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें

  1. OYO की स्थापना साल 2013 में हुई। OYO के संस्थापक रितेश अग्रवाल है जो कि ओडिशा राज्य से हैं।
  2. साल 2012 में रितेश अग्रवाल ने पहले Oravel Stays नामक वेबसाइट का निर्माण किया। जो कि Hotels के बारे में जानकारी देता था। बाद में उन्होंने 2013 में Oravel का नाम बदलकर OYO कर दिया। OYO का पूरा नाम On You Own है, OYO Full Form In Hindi: “अपने दम पर
  3. रितेश अग्रवाल ने OYO की शुरुआत एक छोटे से हॉस्टल से की थी। वे इस होटल के मालिक से मिले और होटल रूम्स में Bedsheet, Pillow Covers, Curtains, Paintings आदि बदल कर उसकी तस्वीर खींची और अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपलोड की।
  4. यही चीज़ OYO आज फॉलो करता है। हालांकि अब उसके पास स्वयं के होटल भी है। लेकिन उसके ज्यादातर होटल्स OYO Partner Program के तहत Share-Accommodation में आते हैं।
  5. साल 2016 में OYO Rooms & Homes ने $330 million की रिकॉर्ड कमाई की।
  6. साल 2017 में OYO ने OYO होम सर्विस लॉन्च किया था।
  7. OYO भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कमरे बुक करवाने की सुविधा देती है। यह मलेशिया, नेपाल, इंडोनेशिया, श्रीलंका, फिलिपींस, चीन संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में पहुंच बना चुका है।
  8. कोरोना महामारी की वजह से OYO को काफी नुकसान हुआ।
  9. साल 2018 में OYO ने पहली बार दुबई में इंटरनेशनल होम सर्विस लांच किया।
  10. OYO भारत की नहीं बल्कि विश्व की पहली कंपनी है जो Full Stack Technology Led Hospitality Service बनाने में सफल हुई है।

ये भी जरूर पढ़े:

निष्कर्ष (Conclusion) OYO क्या है?

मौजूदा समय में OYO आज भारत की सबसे बड़ी Online Hotel Booking कंपनी बन चुकी है। यह देश के अलग-अलग हिस्सों में किफायती दामों पर होटल रूम ऑफर करती है। अब सिर्फ हिंदुस्तान में ही नहीं बल्कि विश्व भर में OYO की पहुंच बढ़ती जा रही है। चीन में OYO का व्यापार लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा अमेरिका और हांगकांग समेत कई देशों में इसकी पहुंच बन चुकी है। आज के लेख में मैंने आपको जानकारी दी OYO क्या है? OYO Full Form In Hindi क्या है? OYO Rooms कैसे बुक करते है? इत्यादि। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसको शेयर करना ना भूलें ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here