OTT Platform क्या है? OTT Full Form OTT के बारे में पूरी जानकारी

0
382
ott full form

दोस्तों क्या आपको पता है की OTT क्या है OTT Full Form क्या है? अगर जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े। तकनीकी और प्रौद्योगिकी के विकास ने आज हमारे सामने कई नई चीज़ें ला दी है जिनके बारे में पिछले कुछ सालों में सोचना भी असंभव-सा लगता था। एक समय था जब हमें बहुत सारे कामों के लिए बाहर जाना, लाइन में लगकर धक्के खाने पड़ते थे। जैसे कि बैंकों में जाना, पैसे जमा करना या निकालना, किसी सामान की खरीदारी करना आदि। लेकिन वर्तमान समय में Mobile Banking और Online Shopping ने लोगों का समय कई ज्यादा बचाया है।

जैसा कि आप जानते हैं मनोरंजन का सबसे सशक्त माध्यम टेलीविजन को कहा जाता है। अन्य संचार माध्यमों के मुकाबले टेलीविजन लोगों के बीच काफी ज्यादा Popular है। लेकिन एक टेलीविजन खरीदना, उसमें केबल कनेक्शन लेना, कई लोगों की पहुंच से बाहर होता है। लेकिन इस तकनीकी विकास की वजह से आप अब मोबाइल के जरिए अपने टेलीविजन की किसी भी Web series को आसानी से देख सकते हैं। यह सब संभव हो पाया है OTT Platform के आ जाने से, जिसके जरिए आप सभी तरह के टेलीविजन कार्यक्रमों को अपने फोन में कहीं भी कभी भी देख सकते हैं। आइये जानते है OTT Full Form क्या है ?

OTT Full Form क्या है?

OTT Full Form “Over-The-Top” है। OTT क्या है और आज के समय में यह OTT क्यों Famous है, इन सब बातों से जुडी जानकारी के लिए इस लेख को पढ़ते रहिये।

OTT Platform क्या है?

जैसा की हम जान चुके है की OTT Full Form क्या है तो हमारे लिए OTT Platform को समझना थोड़ा आसान हो जाता है। OTT Platforms उन्हें कहते है जो Internet की मदद से मीडिया Content और Videos को Online लोगों तक पहुंचाता है। मौजूदा समय में कई OTT Platforms आ चुके हैं जिनमें से कुछ मुफ़्त है, वहीं कुछ में Subscription लेना जरूरी है। Subscription लेने के बाद आप OTT Platform द्वारा प्रदान किए जा रहे सभी तरह के Contents को आसानी से देख सकते हैं।

OTT Platform सबसे पहले अमेरिका में लोकप्रिय हुए और धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता अन्य देशों में फैलने लगी। OTT Platform का इस्तेमाल कई तरह की सामग्री जैसे की Video On Demand, Audio Streaming, Communication Channel Messaging आदि के लिए किया जाता है।

OTT के लाभ

  • OTT का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके जरिए आप अपने मनपसंद टीवी शोज़ को कहीं भी और कभी भी देख सकते हैं।
  • ज्यादातर OTT Platforms में कई Web series , Documentaries दिखाई जाती है जो कि Original Content होते हैं यह Content किसी दूसरे Platform पर नहीं होते।
  • आजकल लोगों के सामने OTT Platform के इस्तेमाल के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। लोग अपने मनपसंद Content के हिसाब से किसी भी OTT Platform का चयन कर सकते हैं
  • Amazon Prime तथा Netflix ऐसे OTT Platforms है जो अपने खुद के Contents व videos की सीरीज बनाते हैं।
  • OTT Platforms ने कहीं ना कहीं Smartphones और Laptops की बिक्री को भी बढ़ाया है क्योंकि आप लोग टीवी खरीदने के बजाय ऐसा फोन खरीदना बेहतर मानते हैं जो टीवी का काम भी कर सके।
  • OTT Platform पर दिखाए जाने वाले Shows को आप कभी भी Play या Pause कर सकते हैं। और अपने मनपसंद Series को आप बार-बार देख सकते हैं।
  • OTT Platform का सबसे बड़ा फायदा यह है कि टेलीविजन में जहां एक बार कोई Web series या Movie छूट जाए तो आप उसे दोबारा नहीं देख सकते। लेकिन आप इन्हीं Movies और series को जब चाहे तब OTT Platform में देख सकते हैं।

OTT का इतिहास

OTT Platform की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। भारत के सबसे पहले OTT Platform Bigflix को Launch करने का श्रेय Reliance Entertainment को जाता है। इसके कुछ समय बाद साल 2010 में Digivive ने देश में पहला OTT Mobile App Launch किया इसका नाम NEXG TV  है। इस App की मदद से आप Video On Demand के साथ टीवी भी आसानी से देख सकते थे। इस Platform में Indian Premier League Match 2013-2014 को सभी लोगों के Smart Phone में उपलब्ध करवाया।

समय के साथ आज मार्केट में कई OTT Platforms आ चुके हैं जिनमें कई करोड़ Videos, Series, Content दिखाए जा रहे हैं।

OTT के प्रकार

  • Subscription Video On Demand (SVOD)

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है ऐसा OTT जिसमें वीडियो कि Streaming तथा अन्य Contents को देखने के लिए Subscription लेना होता है, वे SVOD कहलाते हैं। इस तरह Over The Top (OTT Full Form) में आपको Subscription लेने के लिए कुछ राशि अदा करनी होती है। उदाहरण के लिए नेटफ्लिक्स और अमेजॉन प्राइम में भी Subscription के बाद ही ग्राहक Original Content देख सकते हैं।

  • Advertising Video On Demand (AVOD)

इस तरह के OTT में आप Free में कोई भी Video या Contents देख सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको कई तरह के Ads यानी की Video Advertising को भी साथ में देखना पड़ता है।

  • Transactional Video On Demand (TVOD)

इस तरह के OTT में आपको कोई भी फिल्म, टेलीविजन शो या Content देखने के लिए उसे किराए पर लेने तथा खरीदने की सुविधाएं हासिल होती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण Apple iTunes है।

भारत के Top OTT Platform के नाम

भारत में OTT Platforms का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, उनकी सूची नीचे दी जा रही है:-

  • Netflix (नेटफ्लिक्स)

Netflix भारत में काफी ज्यादा लोकप्रिय है। भारत में इसका आगमन साल 2016 में हुआ जिसके चार महीनों के बाद इसमें भारत की Original Series सैक्रेड गेम को Release किया गया। आगे जाकर इसमें कई तरह के Videos, Original Shows, Reality Shows, Series, Films भी दिखाई जाने लगी।

  • Hotstar (हॉटस्टार)

इस OTT Platform का स्वामित्व Disney के हाथों में है तथा मौजूदा समय में इसके 400 मिलियन से ज्यादा Users है। इस Platform को मुख्यतः गेम ऑफ थ्रोंस और लाइव स्पोर्ट्स प्रोग्रामिंग के लिए जाना जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आप बिना Subscription के किसी भी सर्विस का फायदा उठा सकते हैं।

  • Voot (वूट)

वायकॉम18’s के Voot को साल 2016 में Launch किया गया। Voot में कई Channels के Contents दिखाएं जाते हैं जिनमें MTV, Colors Tv, निकलोडियन आदि शामिल है। इसकी खासियत यह है कि यह विभिन्न भाषाओं में Content उपलब्ध कराता है।

  • Amazon Prime Video (मेजॉन प्राइम वीडियो)

अमेज़न प्राइम वीडियो भी कई तरह के Videos क्षेत्रीय भाषाओं में प्रदर्शित करता है। Amazon के CEO ने जनवरी 2020 में अपनी यात्रा के दौरान यह घोषणा की थी कि वे भारत में अमेज़न प्राइम वीडियो पर दोगुना निवेश करेंगे। Amazon प्राइम Subscription लेने के लिए आपको कुछ राशि अदा करनी पड़ती है। इसकी कीमत ₹129 से ₹999 प्रति वर्ष हो सकती है।

  • Zee 5 (जी 5)

Zee 5 को साल 2018 में Launch किया गया। इसकी विशेषता यह है कि यह Platform आपको विभिन्न भाषाओं में मिलता है। इसके साथ ही इसमें Voice Search, Live Tv जैसे कई तरह के विकल्प मिलते हैं।

  • Mx Player (एम एक्स प्लेयर)

एम एक्स प्लेयर ने साल 2019 में 5 Original Web Series Launch की तथा यह समय-समय पर अपनी Original Web series भी Launch करता आया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह अपने Premium Content को भी मुफ्त में प्रदान करता है। Mx Player में आप आसानी से किसी भी स्मार्टफोन के मल्टीमीडिया Content को प्ले कर सकते हैं।

  • Alt Balaji (ऑल्टबालाजी)

अल्ट बालाजी एक भारतीय OTT Platform हैं जो कि एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स की वीडियो स्ट्रीमिंग Services प्रदान करता है। इसके साथ ही यह सबसे सस्ते Subscriptions भी उपलब्ध कराता है जिसमें प्रीमियम सर्विसेस में आपको 100 रुपए 3 महीने के लिए तथा 300 रुपए सालाना चुकाने पड़ते हैं।

ये भी जरूर पढ़े:

निष्कर्ष (Conclusions):  

इस लेख के ज़रिए आपने जाना OTT Full Form, OTT platform क्या है? तथा OTT Platform की शुरुआत कब हुई? इस लेख को पढ़ने के बाद आप OTT Platform के बारे में तो अच्छे से जान चुके हैं। आप जानते हैं कोरोना महामारी की वजह से हाल ही में कई देशों में लॉकडाउन की व्यवस्था की गई। इस लॉकडाउन का प्रभाव आम जनजीवन से लेकर बड़े बड़े अभिनेताओं अभिनेत्रियों पर भी पड़ा। जिस वजह से Bollywood ने अपनी कई फिल्मों को OTT Platform पर रिलीज किया जिससे दर्शक आसानी से घर बैठे इन फिल्मों को देख सकें। यही वजह है कि आज OTT Platform की लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here