CSP Full Form, ग्राहक सेवा केंद्र क्या है?

0
580
csp full form

आप में से बहुत से लोगों को ग्राहक सेवा केंद्र के बारे में जानकारी होगी। वहीं आपने ग्राहक सेवा केंद्रों से विभिन्न सेवाओं का लाभ भी उठाया होगा। लेकिन शायद ही आप यह जानते हो कि ग्राहक सेवा केंद्र खोलकर आप स्वयं भी अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। ग्राहक सेवा केंद्र खेलने के लिए कोई खास डिग्री की जरूरत नहीं होती, बस आपके पास कंप्यूटर की जानकारी होनी चाहिए। क्या आपको पता है की CSP Full Form क्या है, ग्राहक सेवा केंद्र कैसे काम करता है। आइए जानते हैं ग्राहक सेवा केंद्र के बारे में:-

CSP Full Form

CSP का English Full Form “Customer Service Point” होता है और CSP Full Form In Hindi “ग्राहक सेवा केंद्र” है।

CSP क्या होता है?

ऊपर हमने जाना CSP Full Form यानी की ग्राहक सेवा केंद्र होता है। इसके नाम से ही पता चलता है कि यह एक तरह का सेवा केंद्र होता है जो कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग से संबंधित सुविधाएं प्रदान करता है। इसे कई बार मिनी बैंक के नाम से भी जाना जाता है। CSP का फायदा उठाने के साथ ही आप स्वयं भी एक CSP सेंटर खोल सकते हैं जिससे आप महीने में अच्छा खासा पैसा हासिल कर लेते हैं। CSP में Aadhar-enabled payment system (AePS) के अंतर्गत सारे कार्य किए जाते हैं।

इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए Digital India Programme के अंतर्गत की गई थी। CSP की स्थापना एक महत्वपूर्ण उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए की गई थी। दरअसल इसका मुख्य उद्देश्य था ग्रामीण क्षेत्रों में वे लोगों के घरों तक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करा सके। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि CSP केंद्र खोलने के लिए आपको किसी भी बड़ी डिग्री की आवश्यकता नहीं होती।

CSP में क्या-क्या कार्य किए जाते हैं?

  • Bank Balaace की जानकारी हासिल करना
  • पैसे जमा करना
  • पैसे निकालना
  • Bank Account खोलना
  • Money Transfer करना
  • अटल पेंशन स्कीम
  • Insurance और Mutual Fund की बिक्री
  • Overdraft Services
  • RD और FD Account
  • किसान क्रेडिट उपलब्ध कराना
  • DTH Recharge
  • Mobile Phone Recharge
  • Ticket Booking
  • Electricity Bill
  • PAN Card बनाना
  • अन्य बैंकिंग सेवाएं

CSP मिनी बैंक कैसे खोला जाता है?

आइए जानते हैं CSP में मिनी बैंक खोलने के लिए आपको किन चीजों की आवश्यकता होती है:-

  • सबसे पहले एक CSP केंद्र खोलने के लिए आपको उस बैंक से संपर्क करना होगा जिसके अंतर्गत आप यह केंद्र खोलना चाहते हैं। इसके लिए आपको उस बैंक के मैनेजर से मिलकर उन्हें यह बताना होगा कि आप अपने क्षेत्र में CSP खोलने को इच्छुक है।
  • CSP के लिए कुछ योग्यताओं की आवश्यकता होती है। अगर बैंक मैनेजर आपकी योग्यताओं से संतुष्ट होता है तो वह आपको ग्राहक सेवा केंद्र खोलने की अनुमति दे देता है।
  • इसके साथ ही बैंक से आपको एक user-id तथा पासवर्ड भी दिया जाता है जिससे आप अपना CSP चला सकते हैं। हालांकि इसमें ध्यान रखने योग्य यह बात है कि अगर आप किसी ग्रामीण क्षेत्र में CSP खोलना चाहते हैं तो उसी बैंक से संबंधित CSP गांव में पहले से मौजूद नहीं होना चाहिए।

CSP के लिए Eligibility Criteria

जैसा कि हमने पहले ही बताया कि CSP Full Form- Customer Service Point खोलने के इच्छुक व्यक्ति या फिर बैंक मित्र बनने के इच्छुक व्यक्ति को, बैंक से Contact करना होगा। इसके लिए वे प्राइवेट व पब्लिक सेक्टर के बैंक से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं CSP केंद्र खोलने के लिए क्या Eligibility Criteria है:-

  • व्यक्ति की उम्र कम से कम 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए।
  • व्यक्ति के पास Residential Proof या फिर Business Address Proof होना चाहिए।
  • उन्हें पुलिस द्वारा Verified Character Certificate की जरूरत होगी।
  • व्यक्ति को अंग्रेजी की सामान्य जानकारी होनी जरूरी है।
  • CSP क्या आवेदन के लिए आपके पास Computer Certificate होना जरूरी है।

CSP Online Registration कैसे केरें?

अगर आप ग्राहक सेवा केंद्र खोलने को इच्छुक हैं तो आप Online Registration के माध्यम से भी यह कर सकते हैं। इसके लिए आपको Digital India की Website में CSP Online Registration करना होगा।

  • Online Registration करने के लिए डिजिटल इंडिया की वेबसाइट https://www.digitalindiacsp.in/ पर जाएं और वहां पर Online Registration के Option पर Click करें।
  • अब आपके सामने एक Form खुलेगा जिसमें आपको आवश्यक जानकारी भरकर Submit करना होगा।

CSP के लिए आवश्यक Document और उपकरण

CSP केंद्र खोलने के लिए कुछ जरूरी Documents की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं वह कौन-से डॉक्यूमेंट्स है:-

  • आधार कार्ड
  • बिजली का बिल
  • वोटर ID कार्ड
  • PAN Card
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • राशन कार्ड
  • बैंक का पासबुक
  • 10th और 12th की मार्कशीट

इन Documents के अलावा CSP केंद्र खोलने के लिए आपको कुछ आवश्यक उपकरणों की भी आवश्यकता है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण उपकरण Computer है। आइए यह जानते हैं कि किस तरह का कंप्यूटर CSP के लिए महत्वपूर्ण है:-

  • कम से कम दो कंप्यूटर जिनमें 500GB के Hard-disk या फिर उससे ज्यादा कि Hard-disk होनी चाहिए।
  • इसमें 1GB RAM या उससे अधिक होना चाहिए।
  • कंप्यूटर के साथ आपके पास प्रिंटर, Web-Cam, बायोमैट्रिक Scanner, Digital Camera, 4 घंटे की Battery Backup तथा लाइसेंस युक्त Operating System जरूरी है।

ये भी जरूर पढ़े:

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (F.A.Q)

CSP खोलने के लिए कितना खर्च आता है?

CSP खोलने के लिए आपको करीब 1 लाख तक का खर्चा आ सकता है।

ग्राहक सेवा केंद्र से कितनी कमाई हो सकती है?

CSP का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे खोलने के बाद यदि आपका काम न चले। लेकिन आपको बैंक से कुछ प्रोत्साहन राशि मिलेगी। यह राशि 6 महीने तक दी जाती है। करीब 2500 आपको बैंक से प्रतिमाह मिलता है। इसके साथ ही जब आप पैसे जमा करने, निकालने तथा नया खाता खोलते हैं तब आपको ऊपर का कमीशन भी दिया जाता है।

CSP के साथ ही आप NPA Recovery में भी काम कर सकते हैं। जहां आपको 10 फ़ीसदी कमीशन मिलेगा। ऐसे में महीने में आप आराम से 20,000 से 30,000 रुपए की कमाई कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप किसी ग्राहक को लोन हासिल करने में मदद करते हैं तो आपको बैंक से 10 प्रतिशत का कमीशन भी मिलता है।

CSP कैसे खोलें?

CSP खोलने का सबसे आसान तरीका है कंपनी से बात करके CSP हासिल करना। दरअसल, आजकल कई कंपनियां ऐसी हैं जो कि CSP दिलाने में Help करती हैं। इन कंपनियों में bank mitra , FIA Global, Oxigen Online, Digital India  आदि प्रमुख है।

क्या CSP खोलने के लिए हमें Loan मिलेगा?

जी हां, अगर आप कस्टमर सर्विस प्वाइंट खोला चाहते हैं तो इसके लिए बैंक आपको लोन भी प्रदान करेगा। आपको 1.25 लाख तक का लोन मिल सकता है। इस लोन में आपको कैटेगरी लोन अमाउंट, लैपटॉप प्रिंटर स्कैनर तथा वर्किंग कैपिटल के लिए रुपए मिलेंगे।

निष्कर्ष (Conclusion):-

तो दोस्तों इस लेख के जरिए आप जान गए होंगे कि CSP Full Form क्या होता है तथा ग्राहक सेवा केंद्र कैसे खोलें? हमें उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी। अगर आपको ग्राहक सेवा केंद्र से सम्बंधित कोई अन्य सवाल जानना है तो हमें Comment Section में जरूर बताएं। पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसे Social Media Platform पर शेयर करना ना भूले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here