BCCI Full Form BCCI क्या है? BCCI की पूरी जानकारी हिंदी में

0
591
bcci full form in hindi

हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं जिन्हें क्रिकेट से काफी ज्यादा लगाव है। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं तो आप ने BCCI के बारे में तो जरूर सुना होगा। लेकिन शायद ही आपको यह पता हो कि BCCI Full Form In Hindi क्या होता है? BCCI क्या है? तथा BCCI से जुड़ी सभी जानकारियों के बारे में। अगर आपको नहीं पता तो, आज के इस पोस्ट को करने के बाद आपको BCCI से संबंधित सभी जानकारियां हासिल होंगी। हम आपको BCCI के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे तो आइए जानते हैं:-

BCCI Full Form In Hindi

BCCI का English Full Form “Board Of Control For Cricket In India” होता है और BCCI Full Form In Hindi “ भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड” है। BCCI के बारे में और अधिक जानकारी जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।

BCCI क्या है?

BCCI क्रिकेट का एक ऐसा बोर्ड है जो हर साल क्रिकेट से संबंधित सभी प्रतियोगिताओं को आयोजित करता है। इसके साथ ही BCCI खेलों के प्रदर्शन को देखते हुए खिलाड़ियों में खेल भावना जगाने का भी काम करता है। इसके लिए यह इन प्रतियोगिताओं में जीतने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी भी प्रदान करता है। इसके साथ ही यह निगरानी करने का भी काम करता है। यह क्रिकेट में होने वाली Betting व Match Fixing को रोकना तथा खेल संबंधी नियमों को तोड़ने पर खिलाड़ियों के खिलाफ फैसला लेना जैसे कार्य भी करता है। संक्षिप्त में बताएं तो BCCI एक क्रिकेट बोर्ड है जिसका काम होता है क्रिकेट से संबंधित गतिविधियों को नियंत्रित करना।

bcci full form in hindi
BCCI Full Form

BCCI सिर्फ भारत में खेले जाने वाले क्रिकेट मैच को ही Control नहीं करता बल्कि यह भारत की तरफ से खेले गए क्रिकेट को भी Monitor और उसे Control करता है। बीसीसीआई का मुख्यालय मुंबई में स्थित है इसके मुख्यालय का पता 4 मंजिल, क्रिकेट सेंटर, वानखेडे स्टेडियम डी रोड, चर्चगेट मुंबई है।

इतना ही नहीं BCCI राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट की भागीदारी सुनिश्चित करता है। मौजूदा समय में BCCI का जुड़ाव ICC यानी की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से है। यह दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड में गिना जाता है। जानकारी के लिए आपको बता दें, BCCI (BCCI Full Form In Hindi “ भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड”) दुनिया के सबसे अमीर बोर्ड में से एक है इसके अधिकारिक साझेदारों में पेप्सी, dream11, अंबुजा सीमेंट जैसे प्रमुख स्पॉन्सर शामिल है।

इसके अलावा हम बीसीसीआई के आय के स्रोत में चार मुख्य स्रोतों के बारे में बात करना चाहेंगे बीसीसीआई के प्रमुख चार स्रोतों में मीडिया प्रसारण अधिकार, इंडियन प्रीमियर लीग के मीडिया अधिकार तथा राष्ट्रीय टीम प्रायोजक और श्रृंखला प्रायोजक शामिल है। यही वजह है कि बीसीसीआई अपने आय के लिए सरकार पर निर्भर नहीं करता।

BCCI की स्थापना कब हुई?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि BCCI की स्थापना 4 दिसंबर 1928 को की गई थी। उस दौरान इसे तमिलनाडु सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत किया गया था। 1928 से लेकर अब तक बीसीसीआई ने क्रिकेट के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। इसने भारतीय क्रिकेट को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचाया।

BCCI क्रिकेट की ट्रॉफी टूर्नामेंट

BCCI क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। साथ ही खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए यह कई प्रकार की ट्रॉफी प्रदान करता है। आइए जानते हैं BCCI (BCCI Full Form In Hindi- भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) द्वारा प्रदान की जाने वाली ट्रॉफी और टूर्नामेंट के बारे में:-

  • कॉरपोरेट ट्रॉफी (Corporate Trophy)
  • प्रीमीयर लीग (Indian Premier League)
  • रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy)
  • देवधर ट्रॉफी (Deodhar Trophy)
  • दुलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy)
  • विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy)
  • साल्वे चैलेंजर ट्रॉफी (NKP Salve Challenger Trophy)
  • मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy)
  • ईरानी कप (Irani Cup)

BCCI Chairmen List

BCCI की सफलता और इसके प्रगति में कई हद तक BCCI के चेयरमैन का हाथ है। 1928 से लेकर अब तक बीसीसीआई ने कई चेयरमैन को नियुक्त किया गया इन सभी का कार्यकाल 1 से 2 साल तक रहा। आइए जानते हैं BCCI में शुरुआती दौर से लेकर अब तक कौन-कौन से चेयरमैन आए:-

  • ग्रांट गोवन (1928 से 1933)
  • सर सिकंदर हयात खान (1933 से 1935)
  • हमिदुल्लाह खान (1935 से 1937)
  • केएस दिग्विजय सिंह (1937 से 1938)
  • पी. सुब्बरायन (1938 से 1946)
  • एन्थॉनी एस डि’मीलो (1946 से 1951)
  • जेसी मुखर्जी (1951 से 1954)
  • महाराजकुमार विजय आनंद (1954 से 1956)
  • सरदार सुरजीतसिंह मजीठिया (1956 से 1958)
  • आरके पटेल (1958 से 1960)
  • एमए चिदंबरम (1960 से 1963)
  • फतहसिंह राव गायकवाड़ (1963 से 1966)
  • जेड आर ईरानी (1966 से 1969)
  • ए एन घोष (1969 से 1972)
  • पी एम रुंगटा (1972 से 1975)
  • रामप्रकाश मेहरा (1975 से 1977)
  • एम चिन्नास्वामी (1977 से 1980)
  • एसके वानखेड़े (1980 से 1982)
  • एनकेपी साल्वे (1982 से 1985)
  • एस श्रीरमन (1985 से 1988)
  • बीएन दत्त (1988 से 1990)
  • माधवराव सिंधिया (1990 से 1993)
  • आईएस बिंद्रा (1993 से 1996)
  • राज सिंह डूंगरपुर (1996 से 1999)
  • एसी मुथैया (1999 से 2001)
  • जगमोहन डालमिया (2001 से 2004)
  • रणबीर सिंह महेंद्रा (2004 से 2005)
  • शरद पवार (2005 से 2008)
  • शशांक मनोहर (2008 से 2011)
  • एन श्रीनिवासन (2011 से 2013)
  • जगमोहन डालमिया (अंतरिम) (2013 से 2013)
  • एन. श्रीनिवासन (2013 से 2014)
  • शिवलाल यादव (अंतरिम) (2014 से 2014)
  • सुनील गावसकर (अंतरिम, आईपीएल) (2014 से 2014)
  • जगमोहन डालमिया (निधन) (2015 से 2015)
  • शशांक मनोहर (2015 से 2016)
  • अनुराग ठाकुर (2016 से 2017)
  • सी के खन्ना (2017 से 2019)
  • सौरव गांगुली 2019 से वर्तमान तक

सौरव गांगुली BCCI के वर्तमान चेयरमैन है। साल 2019 में चेयरमैन के रूप में काबिज हुए थे तथा वे BCCI के 39वे अध्यक्ष हैं। जैसा कि आप जानते हैं सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान भी रह चुके हैं।

BCCI के चेयरमैन के साथ BCCI के सचिव के बारे में जानना जरूरी है तो आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें, बीसीसीआई के सचिव का नाम अमिताभ चौधरी है। BCCI के पुरुष टीम के कोच का नाम रवि शास्त्री है। वहीं BCCI के महिला टीम के कोच का नाम तुषार अरोठे है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (F.A.Q)

Q.1 BCCI का मुख्यालय कहां है?

Answer: BCCI का Headquarter मुंबई में है।

Q.2 BCCI का Full Form क्या है?

Answer: BCCI का फुल्फोर्म “The Board Of Control For Cricket in india” है।

Q.3 BCCI के चेयरमैन का नाम बताएं।

Answer: सौरभ गांगुली

Q.4 BCCI के CEO कौन है?

Answer: राहुल जौहरी

Q.5 BCCI क अध्यक्ष कौन है?

Answer: सी. के खन्ना (2019)

ये भी जरूर पढ़े:

निष्कर्ष (Conclusions): इस लेख में आपने जाना कि BCCI Full Form In Hindi क्या है? BCCI क्या है? BCCI का मुख्यालय कहां है? तथा BCCI से संबंधित पूरी जानकारी। इस तरह हम कह सकते हैं कि भारत में खेले जाने वाले अलग-अलग क्रिकेट मैच में बीसीसीआई के महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उम्मीद है, आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। BCCI के बारे में यदि आप कोई और जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो हमें कमेंट सेक्शन में बताएं। पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसे सोशल मीडिया में शेयर जरूर करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here