हमने अपने पिछले लेख में Parts Of Speech के बारे में जाना। इसमें हमने Parts Of speech के अंतर्गत आने वाले Adjective के विषय में भी पढ़ा। आप इस बात से तो वाकिफ़ ही होंगे कि विशेषण को अंग्रेजी में Adjective के नाम से जाना जाता है। विशेषण का काम होता है, विशेषता बताना। यह संज्ञा और सर्वनाम के गुण, संख्या, दशा आदि को प्रकट करने का कार्य करता है। आज के हमारे इस लेख में हम विशेषण के बारे में विस्तार से पढ़ेंगे। इस लेख में हम आपको बताएंगे ‘विशेषण की परिभाषा क्या है /Adjective Definition In Hindi, Adjective In Hindi Meaning क्या है?, विशेषण के प्रकार क्या है / Types of Adjective इसके साथ ही विशेषण का प्रयोग कैसे किया जाता है?
Adjective In Hindi Meaning
हिंदी में Adjective का Meaning ‘विशेषण’ होता है। विशेषण, विशेषता बताने वाले शब्दों को कहा जाता है। विशेषण का कार्य होता है, संज्ञा (Noun) और सर्वनाम की विशेषता को बताना। यह विशेषण संज्ञा और सर्वनाम का वर्णन करते हुए उनके अर्थ में वृद्धि भी करता है। नीचे बताए गए उदाहरणों को पढें। इन्हें पढ़ने के बाद आप विशेषण की स्थिति को स्पष्ट तरीके से समझ पाएंगे।
Adjective Qualifies Noun And Pronoun. It Also Adds Something to the meaning Of Noun And Pronoun.
विशेषण के उदाहरण (Examples Of Adjective)
- She is A Rich Girl (वह एक अमीर लड़की है।)
- He Is Calm (वह शांत है।)
- I have a Good Book (मेरे पास एक अच्छी किताब है।)
- Seema has 2 Pencils (सीमा के पास दो पेंसिल है।)
इन वाक्यों में Rich, Calm, Good, Two जैसे शब्द विशेषण है क्योंकि Good से किताब के गुण के बारे में पता चल रहा है। इसके साथ ही Two पेंसिल से हमें पेंसिल की संख्या का बोध हो रहा है। इस तरह से हम कह सकते हैं कि विशेषण का काम होता है किसी व्यक्ति या वस्तु की विशेषताओं का उल्लेख करना।
जैसे कि उपरोक्त वाक्य में लड़की की यह विशेषता है कि वह अमीर है। वही दूसरे वाक्य में लड़का शांत है यानी कि उसका शांत होना ही इस वाक्य में विशेषण है। इसके साथ ही वाक्य में जिस शब्द की विशेषता बताई जाती है उसे विशेष्य के नाम से भी जाना जाता है।
जैसे कि उपरोक्त वाक्य में लड़की विशेष्य है और इसका अमीर होना विशेषण है। कई प्रतियोगी परीक्षाओं और वार्षिक परीक्षाओं में इस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं जहां कुछ वाक्य देकर उनमें विशेषण और विशेष्य का पता लगाना होता है।
ऐसे में विशेषण को पढ़ने के साथ ही आपको विशेष्य के बारे में भी अच्छे से पढ़ना होगा।
Adjective का इस्तेमाल | Use Of Adjective
Adjective (विशेषण) का इस्तेमाल English Grammar में 2 तरीके से किया जाता है। यह 2 तरीके निम्नलिखित हैं:-
- Attributive Use : इस प्रकार के विशेषण का इस्तेमाल Noun यानी की संज्ञा की विशेषता बताने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल संज्ञा से पहले भी किया जाता है। उदाहरण के तौर पर – I have A Red Pencil, Rochita is Beautiful Lady. इन उदाहरणों में Red, Beautiful जैसे शब्द संज्ञा की विशेषता को बता रहे हैं। ऐसे में यहां Attributive Use है।
- Predicative Use :- इस प्रकार में Adjective का इस्तेमाल Subject के रूप में प्रयोग किए गए Noun और Pronoun की विशेषता बताने के लिए किया जाता है।
उदाहरण के तौर पर :-
- This Mobile phone is Fast ( यह मोबाइल काफी तेज चलता है।)
- Sneha is Smart ( स्नेहा स्मार्ट है।)
- kavita is Brave (कविता बहादुर है।)
इन उदाहरणों में Fast, Smart, Brave जैसे शब्द के जरिए Adjective का Predicative Use किया गया है।
ये भी जरूर पढ़े:
Types Of Adjectives In Hindi | विशेषण के प्रकार
Adjective के कई अलग-अलग प्रकार है। इसे मुख्यतः दस अलग-अलग प्रकारों में बांटा गया है। आइए जानते हैं इन सभी प्रकारों के बारे में विस्तार से।
- Proper adjective
- Adjective of quality
- Adjective of quantity
- Adjective of number
- Possessive adjective
- Distributive adjective
- Demonstrative adjective
- Interrogated adjective
- Empathic Adjective
- Explanatory Adjective
यह है विशेषण (Adjective In Hindi) के 10 प्रकार। आइए अब इनके बारे में विस्तार से जानते हैं। इन सभी प्रकारों के उप प्रकार भी मौजूद हैं तो चलिए शुरू करते हैं:-
Proper adjective व्यक्तिवाचक विशेषण
जिस विशेषण की उत्पत्ति Proper Noun से होती है, उसे Proper Adjective या फिर व्यक्तिवाचक विशेषण कहा जाता है। उदाहरण के तौर में :-
- She Is Italian | वे एक इटैलियन है।
- They Love Chinese food | उन्हें चाइनीस खाना पसंद है।
- They are Korean | वे कोरियाई है।
- She is Japanese | वह जापानी है।
- This boy is American | यह लड़का अमेरिकी है।
जिस विशेषण में व्यक्तिवाचक संज्ञा की झलक होती है उसमें व्यक्तिवाचक विशेषण मौजूद होता है।
Adjective Of Quantity परिणामवाचक विशेषण
इस तरह के विशेषण से संख्या का बोध होता है, इसीलिए इसे Adjective of Quantity या फिर Quantitative Adjective के नाम से भी जाना जाता है। आइए उदाहरणों के माध्यम से विशेषण के इस प्रकार को अच्छे से समझे।
- There are some Children | वहां कुछ बच्चे है।
- I Have Much Time left | मेरे पास काफी समय है।
- The boy bought some fruits yesterday | उस लड़के ने कल कुछ फल खरीदें।
- I have sufficient balance in my account | मेरे पास अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस है।
- There are little milk in the glass | ग्लास में थोड़ा दूध है।
- He distributed all his property | उसने अपनी सारी संपत्ति बांट दी।
जैसा कि आप देख सकते हैं। उपरोक्त वाक्य में some, Much, sufficient, little, all के बारे में पता चलता है। यह सभी Quantitative Adjective के अंतर्गत आते हैं। परिणाम वाचक विशेषण को दो भागों में बांटा जाता है :-
- Definite Quantitative Adjective :- 2 Kg, 150m
- Indefinite Quantitative Adjective :- much, Some , more
इस विशेषण (Adjective In Hindi) में व्यक्ति या वस्तु से संबंधित संख्या का बोध होता है। हालांकि इसमें संख्या स्पष्ट नहीं होती।
Qualitative Adjective गुणवाचक विशेषण
जिस विशेषण से संज्ञा के गुण के बारे में पता चलता है, वह Adjective of Quality के नाम से जाना जाता है। आइए उदाहरणों के माध्यम से जानते हैं:-
- A Good piece of Paper (यह अच्छा कागज का टुकड़ा है।)
- Shama is a poor girl (शमा एक गरीब लड़की है।)
- Our house is small (हमारा घर बहुत छोटा है।)
- The boy is handsome (वह लड़का काफी सुंदर है।)
- Your mother is honest (तुम्हारी मां ईमानदार है।)
- Priya has a beautiful dress (प्रिया के पास खूबसूरत ड्रेस है।)
- He doesn’t like spicy food (उसे तीखा खाना पसंद नहीं है।)
- He delivered delicious food (उसने स्वादिष्ट भोजन डिलीवर किया है।)
इसमें Good, piece of Paper यानी की (संज्ञा की विशेषता बताई जा रही है यानी कि यहां पर गुणवाचक विशेषण मौजूद है। इसके साथ ही गुणवाचक विशेषण को पांच प्रकारों में विभाजित किया जाता है। आइए जानते हैं इन सभी प्रकारों के बारे में:-
- आकार बोधक :- Example- Tall, Short, Small, Long
- स्थान बोधक :- up, Down, Japanese, Chinese
- गंध बोधक :- sweet, Tasteless
- रंग बोधक :- red, pink, blue , Black
Adjective Of Number संख्यावाचक विशेषण
इसके नाम से आपको पता चल चुका होगा कि इस तरह के विशेषण (Adjective In Hindi) का इस्तेमाल किसी व्यक्ति, वस्तु की संख्या या फिर क्रम के बारे में बताने के लिए किया जाता है।
- There are 50 Students in the School (स्कूल में 50 विद्यार्थी है।)
- I have two pages (मेरे पास दो पन्ने हैं।)
- That man bought 5 Sunglasses (उस आदमी ने 5 चश्मे खरीदें।)
- She Got second Division in the Competition (उसे प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल हुआ।)
- A month has 30 Days (1 महीने में 30 दिन होते हैं।)
इस विशेषण की खास बात यह है कि इसे भी दो भागों में बांटा गया है। इसके दो प्रकार निम्नलिखित हैं :-
Definite Numeral Adjective
इस तरह के विशेषण (Adjective In Hindi) से संख्या व क्रम के बारे में पता चलता है। जैसे One , Two, Three, Four, Five, Third, Fourth, Fifth आदि।
Indefinite Numeral Adjective
जहां Definite Numeral Adjective से हमें निश्चित संख्या का पता चलता है। वही इस तरह के विशेषण से हमें अनिश्चित संख्या का बोध होता है। जैसे कि many, any, Enough , some, All, several आदि।
उपरोक्त उदाहरणों से यह बात स्पष्ट है कि जिन वाक्य में संख्या का बोध होता है वहां संख्यावाचक विशेषण मौजूद होता है।
Demonstrative Adjective संकेतवाचक विशेषण
जिस विशेषण (Adjective In Hindi) के द्वारा किसी व्यक्ति, वस्तु की ओर संकेत किया जाता है, उसे संकेतवाचक विशेषण कहा जाता है। उदाहरण के तौर पर :-
- This College | यह विश्वविद्यालय
- That Bench | वह बेंच
- These Trees | ये पेड़
उपरोक्त उदाहरण में इस्तेमाल किए गए This, That और These संकेतवाचक विशेषण के उदाहरण है।
Possessive Adjective संबंध सूचक विशेषण
जिन वाक्यों में अधिकार का भाव व्यक्त होता है, वहां पर संबंध सूचक विशेषण का प्रयोग किया जाता है। इस विशेषण में मुख्यतः My, it’s, Your, Own, his, her जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। आइए इसे उदाहरण के माध्यम से समझते हैं:-
- My Sister is very Brave (मेरी बहन बहुत बहादुर है।)
- I Own This Apartment (यह मेरा अपना अपार्टमेंट है।)
- These are my clothes not yours (यह मेरे कपड़े है, तुम्हारे नहीं)
- Kritika said that your Father is Kind (कृतिका ने कहा तुम्हारे पिता बहुत दयालु है।)
- Their village is so small (उनका गांव बहुत छोटा है।)
- That girl is doing her homework (वह लड़की अपना ग्रह कार्य कर रही है।)
- Your parcel was delivered (तुम्हारा पार्सल पहुंचा दिया गया है।)
एक विशेषण में अधिकार का भाव व्यक्त किया जाता है।
Distributive Adjective वितरणवाचक विशेषण
जिन वाक्यों में किसी वस्तु या फिर व्यक्ति को विभाजित रूप से ग्रहण किया गया है, वहां पर डिस्ट्रीब्यूटिव एडजेक्टिव यानी कि वितरण वाचक एडजेक्टिव मौजूद होता है। जैसे:-
- Each Of Them Is Culprit (इनमें से प्रत्येक दोषी है।)
- Every Girl of this group wearing Pink Colour (इस ग्रुप की हर लड़की ने गुलाबी रंग पहन रखा है।)
- Either of them can do anything
- Neither of the books you are looking for is available | (तुम्हें जो किताब चाहिए वह यहां मौजूद है।)
उपरोक्त वाक्य में Each, Every, Either और Neither जैसे शब्द वितरणवाचक विशेषण की श्रेणी में आते है।
Interrogative Adjective प्रश्न वाचक विशेषण
इस विशेषण (Adjective In Hindi) का इस्तेमाल प्रश्न पूछने के लिए होता है, उसमें प्रश्न वाचक विशेषण मौजूद होता है। उदाहरण के तौर पर :-
- Which movie do you like the most? (तुम्हें कौन-सी फिल्म ज्यादा पसंद है?)
- Which place do you like to visit? (तुम कौन सी जगह घूमना चाहते हो?)
- What kind of man he is (वे किस तरह का आदमी है?)
- Which gift shall we buy (हम क्या गिफ्ट खरीदें?)
- Whose purse is this (यह किसका पर्स है?)
- What is the time in your watch (तुम्हारी घड़ी में क्या समय हो रहा है?)
जिस वाक्य में प्रश्न पूछा जाता है या फिर कोई प्रश्न उठाया जाता है, उसमें प्रश्न वाचक विशेषण मौजूद होता है।
Empathic Adjective बल सूचक विशेषण
जैसा की नाम से ही पता चलता है इस तरह के विशेषण (Adjective In Hindi) का इस्तेमाल किसी चीज में बल देने के लिए किया जाता है। दरअसल, इस विशेषण का प्रयोग संज्ञा पर दबाव देने के लिए किया जाता है। इसमें दबाव उत्पन्न करने के लिए Own, Very जैसे शब्दों का प्रयोग होता है।
- I saw that Beautiful girl on the park with my own eyes (मैंने उस सुंदर लड़की को पार्क में अपनी आंखों से देखा।)
- This is my own House (यह मेरा अपना घर है।)
- This is the very man who Stole my heart (यह वही व्यक्ति है जिसने मेरा दिल चुरा लिया।)
इन उदाहरणों से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि जिस वाक्य में आपको किसी चीज को अपना बताने पर बल दिया जाता है, उन सब में बल सूचक विशेषण होगा।
Exclamatory Adjective विस्मयबोधक विशेषण
जिन वाक्यों में What का इस्तेमाल आश्चर्यचकित भाव को व्यक्त करने के लिए किया जाता है, तब उसमें विस्मयबोधक विशेषण मौजूद होता है। उदाहरण के तौर पर:-
- What a Beautiful Place (क्या जगह है!)
- What a Lovely Day (क्या दिन है!)
- What a Big Rock is this (वाह कितना बड़ा पत्थर है!)
- What A Photo (क्या फोटो है!)
- What a Great deal (क्या डील है!)
इस विशेषण को पहचाना काफी आसान है। यानी कि जिन वाक्यों में आपको आश्चर्यचकित भाव से व्हाट (What) का इस्तेमाल किया हुआ वाक्य नजर आएगा, उन सभी वाक्य में विस्मय बोधक विशेषण मौजूद होगा।
- Present Tense क्या है? Types of Present Tense
- Past Tense क्या है? Past Tense की पहचान कैसे करें?
- Future Tense क्या है? Types of Future Tense
निष्कर्ष (Conclusions)
इस लेख के जरिए हमने Adjective In Hindi के बारे में पढ़ा। इसके अंतर्गत हमने Types Of Adjective, Use Of Adjective In Hindi, definition of Adjective के बारे में जानकारी हासिल की। इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आप इसका रिवीजन करना ना भूलें। जब तक कि आपके दिमाग में Adjective का Concept अच्छे से Clear ना हो जाए। तब तक आप इसे पढ़ते रहें। विशेषण के इस्तेमाल को सीखने के बाद विभिन्न वाक्यों को तैयार कर पाएंगे इसके साथ ही उसमें विशेषण का इस्तेमाल कर पाएंगे। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया है तो इसे अपने मित्रों से ज्यादा करना ना भूले। यदि आप किसी टॉपिक को लेकर परेशान हैं तो हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।